✍️पत्रकार बनें
ब्रेकिंग न्यूज़
अम्बिकापुर: गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन के सदस्यों द्वारा जनपद पंचायत अम्बिकापुर के निकट विद्या मंदिर स्कूल में विद्यालय के बच्चों के साथ गुरु पूर्णिमा मनाया गया।Ambikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिअम्बिकापुर: गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन के सदस्यों द्वारा जनपद पंचायत अम्बिकापुर के निकट विद्या मंदिर स्कूल में विद्यालय के बच्चों के साथ गुरु पूर्णिमा मनाया गया।Ambikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गति
ताजा खबर

AMBIKAPUR : भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त समस्त प्रेक्षक पहुंचे अम्बिकापुर,...............कलेक्टर एवं एसपी ने किया स्वागत ,पढ़े पूरी खबर

द्वारा: SURESH GAINप्रकाशित: 30 अक्टूबर 2023दे देखा गया: 1199 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏

AMBIKAPUR : सरगुजा टाइम्स | अम्बिकापुर 30 अक्टूबर 2023/ भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विधानसभा निर्वाचन 2023 अंतर्गत जिले की समस्त विधानसभा क्षेत्रों हेतु प्रेक्षकों की नियुक्ति की गई है। जिले में निर्वाचन कार्य हेतु नियुक्त सभी प्रेक्षक सोमवार को अम्बिक...

Advertisement
AMBIKAPUR : सरगुजा टाइम्स | अम्बिकापुर 30 अक्टूबर 2023/ भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विधानसभा निर्वाचन 2023 अंतर्गत जिले की समस्त विधानसभा क्षेत्रों हेतु प्रेक्षकों की नियुक्ति की गई है। जिले में निर्वाचन कार्य हेतु नियुक्त सभी प्रेक्षक सोमवार को अम्बिकापुर पहुंच चुके हैं। समस्त प्रेक्षकों से मुलाकात कर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक सरगुजा ने उनका स्वागत किया। इसी कड़ी में प्रेक्षकों से सम्पर्क करने हेतु मोबाइल नम्बर तथा मिलने का समय एवं स्थान निर्धारित किया गया है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 09 लुण्ड्रा के सामान्य प्रेक्षक आईएएस श्री बी सी सतीशा से मिलने का समय सुबह 10ः00 से 11ः00 बजे निर्धारित हैं, इनका संपर्क नम्बर 7587016680 है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 10 अम्बिकापुर के सामान्य प्रेक्षक आईएएस श्री रूपवंत सिंह से मिलने का समय सुबह 10ः00 से 11ः00 बजे है, इनका संपर्क नंबर 7587016681 है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 11 सीतापुर के सामान्य प्रेक्षक आईएएस श्री पी कोटेश्वर राव से मिलने का समय दोपहर 3ः30 से 5ः30 बजे तक है, इनका संपर्क नंबर 7587016682 है। निर्वाचन हेतु नियुक्त पुलिस प्रेक्षक आईपीएस श्री अमित बरदार से मिलने का समय सुबह 11ः00 से 12ः00 बजे तक निर्धारित है, इनका संपर्क नम्बर 7587016683 है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 09 लुण्ड्रा तथा विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 10 अम्बिकापुर के व्यय प्रेक्षक आईआरएस श्री विजय बहादुर वर्मा से मिलने का समय सुबह 10ः00 से 11ः00 बजे तक है, इनका सम्पर्क नम्बर 7587016492 है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 11 सीतापुर के व्यय प्रेक्षक आईआरएस श्री मंजूनाथ ए.एन. से मिलने का समय सुबह 10ः00 से 12ः00 बजे तक है, इनका सम्पर्क नम्बर 7587016493 है। सभी प्रेक्षकों से पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह अम्बिकापुर में मुलाकात की जा सकती है।  

यह भी पढ़े। ..............

विधानसभा निर्वाचन हेतु नियुक्त प्रेक्षकों ने निर्वाचन कार्यों का लिया जायजा नामांकन कक्ष, निर्वाचन एवं एसपी कार्यालय, इंटीग्रेटेड कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर दिए आवश्यक दिशा निर्देश अम्बिकापुर 30 अक्टूबर 2023/ विधानसभा निर्वाचन 2023 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्वाचन कार्य हेतु सभी विधानसभा क्षेत्रों के लिए सामान्य, पुलिस एवं व्यय प्रेक्षकों की नियुक्ति की गई है। जिले में निर्वाचन कार्य हेतु नियुक्त विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 09 लुण्ड्रा के सामान्य प्रेक्षक आईएएस श्री बी सी सतीशा, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 10 अम्बिकापुर के सामान्य प्रेक्षक आईएएस श्री रूपवंत सिंह, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 11 सीतापुर के सामान्य प्रेक्षक आईएएस श्री पी कोटेश्वर राव हैं। पुलिस प्रेक्षक आईपीएस श्री अमित बरदार, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 09 लुण्ड्रा तथा विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 10 अम्बिकापुर के व्यय प्रेक्षक आईआरएस श्री विजय बहादुर वर्मा, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 11 सीतापुर के व्यय प्रेक्षक आईआरएस श्री मंजूनाथ ए.एन. हैं। सोमवार को समस्त प्रेक्षकों से सर्किट हाउस में मिलकर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री कुन्दन कुमार तथा पुलिस अधीक्षक श्री सुनील शर्मा ने  उनका स्वागत किया। इस दौरान प्रेक्षकों ने जिला कलेक्टरेट परिसर में विधानसभा निर्वाचन हेतु निर्धारित नामांकन कक्षों का अवलोकन किया तथा रिटर्निंग अधिकारियों से नामांकन कार्य का जायजा लिया। इसके बाद प्रेक्षकों द्वारा कलेक्टर एवं एसपी के साथ में जिला कार्यालय परिसर में कंपोजिट बिल्डिंग एनेक्स का निरीक्षण किया। इंटीग्रेटेड कंट्रोल एवं कमांड यूनिट में स्थापित एमसीएमसी कक्ष, कंट्रोल रूम, सी विजिल कक्ष, व्यय शाखा सहित अन्य कक्षों का अवलोकन कर निर्वाचन सम्बन्धी तैयारियों का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने इस दौरान पुलिस अधीक्षक कार्यालय, निर्वाचन कार्यालय सहित अन्य कार्यालयों का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सुनील नायक, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री नूतन कुमार कंवर, जिला स्तरीय अधिकारी और निर्वाचन से संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
Advertisement

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...
AMBIKAPUR : भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त समस्त प्रेक्षक पहुंचे अम्बिकापुर,...............कलेक्टर एवं एसपी ने किया स्वागत ,पढ़े पूरी खबर | सरगुजा टाइम्स