✍️पत्रकार बनें
ब्रेकिंग न्यूज़
अंबिकापुर: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 10 दिन बाद पटना से गिरफ्तार, ट्रांजिट रिमांड पर लाया जा रहाकृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने खाद भण्डारण केंद्र, बीज निगम एवं सहकारी समिति का किया औचक निरीक्षणअम्बिकापुर: गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन के सदस्यों द्वारा जनपद पंचायत अम्बिकापुर के निकट विद्या मंदिर स्कूल में विद्यालय के बच्चों के साथ गुरु पूर्णिमा मनाया गया।Ambikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअंबिकापुर: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 10 दिन बाद पटना से गिरफ्तार, ट्रांजिट रिमांड पर लाया जा रहाकृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने खाद भण्डारण केंद्र, बीज निगम एवं सहकारी समिति का किया औचक निरीक्षणअम्बिकापुर: गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन के सदस्यों द्वारा जनपद पंचायत अम्बिकापुर के निकट विद्या मंदिर स्कूल में विद्यालय के बच्चों के साथ गुरु पूर्णिमा मनाया गया।Ambikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोन
ताजा खबर

Ambikapur : वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी के मुख्य आतिथ्य में रामगढ़ महोत्सव का शानदार समापन

द्वारा: SURESH GAINप्रकाशित: 13 जून 2025दे देखा गया: 718 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏

रामगढ़ मेले के कार्य को बजट में शामिल करके एक रेगुलर व्यवस्था करने किया जाएगा प्रयास-मंत्री श्री चौधरी अम्बिकापुर 12 जून 2025/ दो दिवसीय रामगढ़ महोत्सव का शानदार समापन वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी के मुख्य आतिथ्य में गुरुवार को हुआ। समापन समारोह क...

रामगढ़ मेले के कार्य को बजट में शामिल करके एक रेगुलर व्यवस्था करने किया जाएगा प्रयास-मंत्री श्री चौधरी

अम्बिकापुर 12 जून 2025/ दो दिवसीय रामगढ़ महोत्सव का शानदार समापन वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी के मुख्य आतिथ्य में गुरुवार को हुआ। समापन समारोह की शुरूआत श्री राम के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया।

इस अवसर पर मंत्री श्री चौधरी ने अपने उद्बोधन की शुरुआत भारत माता, छत्तीसगढ़ महतारी,रामगढ़ एवं महाकवि कालिदास के जयकारे से की। उन्होंने कहा आज हर्ष हो रहा है कि मुझे आपके बीच रामगढ़ महोत्सव में शामिल होने का मौका मिला। उन्होंने कहा कि आज पुराने दिन याद आ रहे हैं, जब मैं सोलह वर्ष पहले सरगुज़ा जिला पंचायत सीईओ था। तब यहां आना हुआ था, ऐसा लग रहा है जैसे मैं फिर अपने पुराने गांव में आया हूं। उन्होंने आगे कहा कि में पिछले डेढ़ वर्ष से भारतीय जनता पार्टी की सरकर बनी है, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन में हमारी सरकार ने 18 लाख गरीब परिवारों को प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत किए हैं, 70 लाख दीदियों को महतारी वंदन योजना के तहत प्रतिमाह एक हजार की राशि दी जा रही है, हमने किसान भाइयों से 3100 रुपए प्रति क्विंटल तथा 21 क्विंटल प्रति एकड़ में धान खरीदा।

सरगुज़ा और बस्तर की ओर देखो यह हमारी सरकार की पहली प्राथमिकता है। जब मैंने वित्त मंत्री के रूप में पहला बजट प्रस्तुत किया तब सरगुजा एवं बस्तर जैसे अंचल जो विकास कि धारा में पीछे रह गए थे उनके विकास के लिए कई प्रावधान किए गए, आगे भी हमसे जो भी हो सकेगा वह किया जाएगा। रामगढ़ के लिए सरगुजा जिला जो चाहेगा उस दिशा में कार्य होंगे। इन पहाड़ियों पर हमारी परंपरा के सबसे बड़े कवियों में से कालिदास जी ने मेघदूतम की रचना की थी। कालिदास जी की पावन स्मृतियों को आप लोगों ने संजो के रखा है, इस मेले के कार्य को बजट में शामिल करके एक रेगुलर व्यवस्था कराने का कार्य भी हमारी सरकार के माध्यम से किया जाएगा, ताकि आगे भी इस तरह के आयोजन अच्छे तरह से होते रहें।

इस अवसर पर सांसद सरगुज़ा श्री चिन्तामणी महाराज,  अम्बिकापुर विधायक श्री राजेश अग्रवाल, लुण्ड्रा विधायक श्री प्रबोध मिंज, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती निरुपा सिंह, नगर पालिका निगम अम्बिकापुर महापौर श्रीमती मंजूषा भगत एवं सभापति श्री हरमिंदर सिंह टिन्नी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री देवनारायण यादव,जिला पंचायत सदस्य श्रीमती राधा रवि, श्रीमती  रायमुनिया करियाम एवं श्री प्रदीप सिंह, उदयपुर जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री ओमप्रकाश सिंह, उपाध्यक्ष सिद्धार्थ सिंहदेव, सरपंच पूटा श्री नन्दराम तथा जनप्रतिनिधियों में श्री विनोद हर्ष, श्री भारत सिंह सिसोदिया, श्री आलोक दुबे उपस्थित रहे। इस दौरान कलेक्टर श्री विलास भोसकर, एसपी श्री राजेश अग्रवाल, जिला पंचायत सीईओ श्री विनय कुमार अग्रवाल, अपर कलेक्टर सरगुजा श्री ए.एल. ध्रुव, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं जिले के अधिकारी-कर्मचारी तथा आमजन उपस्थित रहे।

Sponsored LinksAdChoices 🔵
Ambikapur me home cleaning services par bachat karein...Ad
Ambikapur me home cleaning services par bachat karein...
Local Maids
Ghar par bagicha banane ke aasan tarike aur tools...Ad
Ghar par bagicha banane ke aasan tarike aur tools...
Green Thumb
Ghar ke furniture par payein 70% tak ki chhoot...Ad
Ghar ke furniture par payein 70% tak ki chhoot...
Modern Furniture
Ambikapur me premium office spaces kiraye par uplabdh...Ad
Ambikapur me premium office spaces kiraye par uplabdh...
Office Space
2026 ke best wireless headphones ki list aur offer...Ad
2026 ke best wireless headphones ki list aur offer...
Top Headphones
Surguja me naye luxury apartments ki booking shuru...Ad
Surguja me naye luxury apartments ki booking shuru...
Luxury Living
Coffee peene ke shoukeen log ek baar zaroor check karein...Ad
Coffee peene ke shoukeen log ek baar zaroor check karein...
Coffee Quiz
Ghumne ke shoukeen logo ke liye saste tour packages...Ad
Ghumne ke shoukeen logo ke liye saste tour packages...
Discount Travel

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...
Ambikapur : वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी के मुख्य आतिथ्य में रामगढ़ महोत्सव का शानदार समापन | सरगुजा टाइम्स