✍️पत्रकार बनें
ब्रेकिंग न्यूज़
आकांक्षी विकासखंड लखनपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस का आयोजनAmbikapur : कैबिनेट मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री ओपी चौधरी ने वर्चुअल माध्यम से ली बैठक, अभियान के सफल एवं प्रभावी क्रियान्वयन हेतु दिए आवश्यक निर्देश कलेक्टर ने सरगुजा जिले में तैयारियों के सम्बंध में अवगत करायाAmbikapur : कम लागत में राखी बनाकर आजीविका को नई दिशा दे रहीं स्वयं सहायता समूह की महिलाएंअंबिकापुर: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 10 दिन बाद पटना से गिरफ्तार, ट्रांजिट रिमांड पर लाया जा रहाकृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने खाद भण्डारण केंद्र, बीज निगम एवं सहकारी समिति का किया औचक निरीक्षणआकांक्षी विकासखंड लखनपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस का आयोजनAmbikapur : कैबिनेट मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री ओपी चौधरी ने वर्चुअल माध्यम से ली बैठक, अभियान के सफल एवं प्रभावी क्रियान्वयन हेतु दिए आवश्यक निर्देश कलेक्टर ने सरगुजा जिले में तैयारियों के सम्बंध में अवगत करायाAmbikapur : कम लागत में राखी बनाकर आजीविका को नई दिशा दे रहीं स्वयं सहायता समूह की महिलाएंअंबिकापुर: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 10 दिन बाद पटना से गिरफ्तार, ट्रांजिट रिमांड पर लाया जा रहाकृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने खाद भण्डारण केंद्र, बीज निगम एवं सहकारी समिति का किया औचक निरीक्षण
ताजा खबर

AMBIKAPUR : सड़कों से अतिक्रमण हटाएं, ठेले गुमटियों को व्यवस्थित कर शहरी यातायात व्यवस्था को बेहतर करने के दिए निर्देश - कलेक्टर सरगुजा

द्वारा: SURESH GAINप्रकाशित: 6 दिसंबर 2023दे देखा गया: 113 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏

AMBIKAPUR : सरगुजा टाइम्स | अम्बिकापुर 06 दिसम्बर 2023/ कलेक्टर श्री कुंदन कुमार बुधवार सुबह शहरी व्यवस्था का जायजा लेने औचक निरीक्षण पर निकले। शहरी व्यवस्था को सुदृढ एवं व्यवस्थित करने हेतु उन्होंने नगर निगम आयुक्त श्री अभिषेक कुमार के साथ शहर के अल...

AMBIKAPUR : सरगुजा टाइम्स | अम्बिकापुर 06 दिसम्बर 2023/ कलेक्टर श्री कुंदन कुमार बुधवार सुबह शहरी व्यवस्था का जायजा लेने औचक निरीक्षण पर निकले। शहरी व्यवस्था को सुदृढ एवं व्यवस्थित करने हेतु उन्होंने नगर निगम आयुक्त श्री अभिषेक कुमार के साथ शहर के अलग-अलग हिस्सों का निरीक्षण किया। उन्होंने शहर का निरीक्षण कर कहा कि प्रशासन का मूल उद्देश्य लोगों के लिए सुविधाओं को बढ़ाना है, सजग होकर बेहतर शहरी व्यवस्था सुनिश्चित करें। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गुरुनानक चौक, सत्तीपारा, शिवाजी चौक का निरीक्षण कर वहां साफ-सफाई का जायजा लिया। कलेक्टर श्री कुंदन ने निर्देशित किया है कि शहर में साफ-सफाई व्यवस्था दुरूस्त हो, इसके लिए नियमित रूप से कचरे का कलेक्शन किया जाए। उन्होंने नालियों की नियमित सफाई पर भी विशेष जोर देने के लिए कहा। इसके साथ ही निगम क्षेत्र में सड़कों पर अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों, ठेले-गुमटियों वालों को नोटिस जारी कर यातायात व्यवस्था सुदृढ़ कराए जाने के निर्देश दिए गए।  

जिला चिकित्सालय तथा मातृ शिशु चिकित्सालय का किया औचक निरीक्षण

कलेक्टर श्री कुंदन ने इस दौरान जिला चिकित्सालय तथा मातृ शिशु चिकित्सालय का भी औचक निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाएं देखीं। उन्होंने विभिन्न वार्डो का जायजा लेकर मरीजों एवं उनके परिजनों हेतु समुचित व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। जिला चिकित्सालय के सामने अतिक्रमण पर आवश्यक कार्रवाई करने हेतु निर्देशित करते हुए ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार करने निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि जिला चिकित्सालय से 200 मीटर का एरिया नो पार्किंग जोन एवं नो वेंडिंग जोन होगा, नियमों का पालन कराने दो ट्रैफिक पुलिस के जवानों की तैनाती करने के निर्देश दिए जिससे मरीजों को सुविधा हो। बिजली व्यवस्था का अवलोकन करते हुए उन्होंने किसी प्रकार की अप्रिय घटना से बचने के लिए जिला चिकित्सालय के बाहर लगे ट्रांसफार्मर को शिफ्ट करने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।
Sponsored LinksAdChoices 🔵
Ambikapur me home cleaning services par bachat karein...Ad
Ambikapur me home cleaning services par bachat karein...
Local Maids
Ghar par bagicha banane ke aasan tarike aur tools...Ad
Ghar par bagicha banane ke aasan tarike aur tools...
Green Thumb
Ghar ke furniture par payein 70% tak ki chhoot...Ad
Ghar ke furniture par payein 70% tak ki chhoot...
Modern Furniture
Ambikapur me premium office spaces kiraye par uplabdh...Ad
Ambikapur me premium office spaces kiraye par uplabdh...
Office Space
2026 ke best wireless headphones ki list aur offer...Ad
2026 ke best wireless headphones ki list aur offer...
Top Headphones
Surguja me naye luxury apartments ki booking shuru...Ad
Surguja me naye luxury apartments ki booking shuru...
Luxury Living
Coffee peene ke shoukeen log ek baar zaroor check karein...Ad
Coffee peene ke shoukeen log ek baar zaroor check karein...
Coffee Quiz
Ghumne ke shoukeen logo ke liye saste tour packages...Ad
Ghumne ke shoukeen logo ke liye saste tour packages...
Discount Travel

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...
AMBIKAPUR : सड़कों से अतिक्रमण हटाएं, ठेले गुमटियों को व्यवस्थित कर शहरी यातायात व्यवस्था को बेहतर करने के दिए निर्देश - कलेक्टर सरगुजा | सरगुजा टाइम्स