AmbikapurNews :अखिल भारतीय सैनिक स्कूल राष्ट्रीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं में सैनिक स्कूल अम्बिकापुर के कैडेट ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन, अब कुंजपुरा हरियाणा में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में लेंगी भाग
द्वारा: SURESH GAIN•प्रकाशित: 23 अगस्त 2023•दे देखा गया: 1147 बार
SURESH GAIN (SURGUJA TIMES) AMBIKAPUR :
अम्बिकापुर :अपने कैडेटों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध सैनिक स्कूल अंबिकापुर के कैडेट न केवल शैक्षिक क्षेत्र में बल्कि खेल के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कर अपने स्कूल और छत्तीसगढ़ राज्य...
SURESH GAIN (SURGUJA TIMES) AMBIKAPUR :
अम्बिकापुर :अपने कैडेटों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध सैनिक स्कूल अंबिकापुर के कैडेट न केवल शैक्षिक क्षेत्र में बल्कि खेल के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कर अपने स्कूल और छत्तीसगढ़ राज्य का नाम रोशन करते रहते हैं।
इसी कड़ी में गत दिनों आयोजित अखिल भारतीय सैनिक स्कूल राष्ट्रीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं में स्कूल की कैडेट रूपा यादव ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
सैनिक स्कूल संबलपुर में आयोजित इन क्रीड़ा प्रतियोगिताओं के अंतर्गत बालिकाओं की 400 मीटर दौड़ की व्यक्तिगत प्रतिस्पर्धा में कैडेट रूपा यादव ने 1 मिनट 18 सेकण्ड समय लेकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। उल्लेखनीय है कि 2019 से बालिकाओं का भी प्रवेश सैनिक स्कूलों मेें होने लगा है।
इसे भी पड़े। ................
उसके पष्चात यह पहला अवसर था, जबकि सैनिक स्कूल की बालिका कैडेटों को राष्ट्रीय स्तर पर इतनी बड़ी प्रतियोगिता मेें भाग लेने का अवसर प्राप्त हुआ। इस अवसर का पूरा लाभ उठाते हुए सैनिक स्कूल अम्बिकापुर की बालिका कैडेटों ने अपनी क्षमता का बखूबी प्रदर्शन किया और शानदार उपलब्धियां हासिल की।
सैनिक स्कूल की प्राचार्य कर्नल मिताली मधुमिता, सेना मेडल ने बालिका कैडेट रूपा यादव और उनके अभिभावकों को इस शानदार उपलब्धि के लिए बधाइयां दीं और आशा व्यक्त की कि सैनिक स्कूल अम्बिकापुर द्वारा प्रशिक्षित और भी कैडेट शानदार उपलब्धियां हासिल करेंगे।
कैडेट रूपा यादव अब सैनिक स्कूल कुंजपुरा हरियाणा में आयोजित होने वाली एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं में सैनिक स्कूल अम्बिकापुर का प्रतिनिधित्व करेंगी।
Sponsored LinksAdChoices 🔵
Ad
Ambikapur me home cleaning services par bachat karein...
Local Maids
Ad
Ghar par bagicha banane ke aasan tarike aur tools...
Green Thumb
Ad
Ghar ke furniture par payein 70% tak ki chhoot...
Modern Furniture
Ad
Ambikapur me premium office spaces kiraye par uplabdh...
Office Space
Ad
2026 ke best wireless headphones ki list aur offer...
Top Headphones
Ad
Surguja me naye luxury apartments ki booking shuru...
Luxury Living
Ad
Coffee peene ke shoukeen log ek baar zaroor check karein...
Coffee Quiz
Ad
Ghumne ke shoukeen logo ke liye saste tour packages...
💬 पाठकों की राय (0)
सभ्य भाषा का प्रयोग करें।