✍️पत्रकार बनें
ब्रेकिंग न्यूज़
अम्बिकापुर: गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन के सदस्यों द्वारा जनपद पंचायत अम्बिकापुर के निकट विद्या मंदिर स्कूल में विद्यालय के बच्चों के साथ गुरु पूर्णिमा मनाया गया।Ambikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिअम्बिकापुर: गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन के सदस्यों द्वारा जनपद पंचायत अम्बिकापुर के निकट विद्या मंदिर स्कूल में विद्यालय के बच्चों के साथ गुरु पूर्णिमा मनाया गया।Ambikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गति
ताजा खबर

AmbikapurNews :अखिल भारतीय सैनिक स्कूल राष्ट्रीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं में सैनिक स्कूल अम्बिकापुर के कैडेट ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन, अब कुंजपुरा हरियाणा में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में लेंगी भाग

द्वारा: SURESH GAINप्रकाशित: 23 अगस्त 2023दे देखा गया: 1145 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏

SURESH GAIN (SURGUJA TIMES) AMBIKAPUR : अम्बिकापुर :अपने कैडेटों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध सैनिक स्कूल अंबिकापुर के कैडेट न केवल शैक्षिक क्षेत्र में बल्कि खेल के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कर अपने स्कूल और छत्तीसगढ़ राज्य...

Advertisement

SURESH GAIN (SURGUJA TIMES) AMBIKAPUR :

अम्बिकापुर :अपने कैडेटों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध सैनिक स्कूल अंबिकापुर के कैडेट न केवल शैक्षिक क्षेत्र में बल्कि खेल के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कर अपने स्कूल और छत्तीसगढ़ राज्य का नाम रोशन करते रहते हैं।

इसी कड़ी में गत दिनों आयोजित अखिल भारतीय सैनिक स्कूल राष्ट्रीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं में स्कूल की कैडेट रूपा यादव ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

सैनिक स्कूल संबलपुर में आयोजित इन क्रीड़ा प्रतियोगिताओं के अंतर्गत बालिकाओं की 400 मीटर दौड़ की व्यक्तिगत प्रतिस्पर्धा में कैडेट रूपा यादव ने 1 मिनट 18 सेकण्ड समय लेकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। उल्लेखनीय है कि 2019 से बालिकाओं का भी प्रवेश सैनिक स्कूलों मेें होने लगा है।

Advertisement

इसे भी पड़े। ................

उसके पष्चात यह पहला अवसर था, जबकि सैनिक स्कूल की बालिका कैडेटों को राष्ट्रीय स्तर पर इतनी बड़ी प्रतियोगिता मेें भाग लेने का अवसर प्राप्त हुआ। इस अवसर का पूरा लाभ उठाते हुए सैनिक स्कूल अम्बिकापुर की बालिका कैडेटों ने अपनी क्षमता का बखूबी प्रदर्शन किया और शानदार उपलब्धियां हासिल की।

सैनिक स्कूल की प्राचार्य कर्नल मिताली मधुमिता, सेना मेडल ने बालिका कैडेट रूपा यादव और उनके अभिभावकों को इस शानदार उपलब्धि के लिए बधाइयां दीं और आशा व्यक्त की कि सैनिक स्कूल अम्बिकापुर द्वारा प्रशिक्षित और भी कैडेट शानदार उपलब्धियां हासिल करेंगे।

कैडेट रूपा यादव अब सैनिक स्कूल कुंजपुरा हरियाणा में आयोजित होने वाली एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं में सैनिक स्कूल अम्बिकापुर का प्रतिनिधित्व करेंगी।

Advertisement

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...
AmbikapurNews :अखिल भारतीय सैनिक स्कूल राष्ट्रीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं में सैनिक स्कूल अम्बिकापुर के कैडेट ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन, अब कुंजपुरा हरियाणा में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में लेंगी भाग | सरगुजा टाइम्स