Bhatapara : चोरी की मशरूका के साथ 2 आरोपी 1 मुख्य अपचारी बालक के साथ गिरफ्तार
तेहु राम कॉलोनी में विक्रम सबलानी के यहाँ लाखो की चोरी की वारदात अज्ञात आरोपिओ द्वारा की गई थी, जिसमे 72 घंटे के अंदर ही सिटी पुलिस ने खुलासा कर दिया था कि दो चोरो के द्वारा अंजाम दिया गया था, जिसमे संतोष चौहान सैंडी निवासी तोरवा को अरेस्ट कर 20000/- रूपये उसके कब्जे से जप्त किया गया था, इसकी गिरफ़्तारी कि सूचना जानकर मुख्य नाबालिक अपचारी 17 वर्षीय बिलासपुर से भाग गया था, जो एक आदतन चोर है, उसके बिलासपुर में 5 से 6 मामले चोरी के है, तथा उसके द्वारा महासमुंद, जांजगीर, रायपुर जिले में कई अन्य बड़ी लाखो कि चोरी कि घटना कि कारित करना स्वीकार किया है।
जप्ती :-
फेडरल बैंक बिलासपुर में अपचारी बाल्मीकि कि मॉ ने चोरी गए सोना को जमा करा दिया था व करीबन 14 तोला सोना को आरोपी अपचारी बालक कि मॉ रेहाना शेख 42 साल तोरवा ने जमा करके 5.80 हज़ार के आसपास कि रकम नकद बैंक से प्राप्त किया था. उसमें से 2.50000/-को भी पुलिस ने आरोपी से जप्त किया है.
करीबन 14 तोला सोना,2.70000/-रूपये अब तक़ प्रकरण में जप्त कर 4 आरोपी गिरफ्तार हो चुके है. जिसमे मुख्य अपचारी बालक है.

मुख्य आरोपी अपचारी बालक लॉज में रहने का आदी है, गलत संगत, नशा करना, जुआ, सत्ता खेलने का आदी है.शेष चोरी की मशरूका से प्राप्त रकम को खर्च कर दिया है.





💬 पाठकों की राय (0)
सभ्य भाषा का प्रयोग करें।