✍️पत्रकार बनें
ब्रेकिंग न्यूज़
आकांक्षी विकासखंड लखनपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस का आयोजनAmbikapur : कैबिनेट मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री ओपी चौधरी ने वर्चुअल माध्यम से ली बैठक, अभियान के सफल एवं प्रभावी क्रियान्वयन हेतु दिए आवश्यक निर्देश कलेक्टर ने सरगुजा जिले में तैयारियों के सम्बंध में अवगत करायाAmbikapur : कम लागत में राखी बनाकर आजीविका को नई दिशा दे रहीं स्वयं सहायता समूह की महिलाएंअंबिकापुर: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 10 दिन बाद पटना से गिरफ्तार, ट्रांजिट रिमांड पर लाया जा रहाकृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने खाद भण्डारण केंद्र, बीज निगम एवं सहकारी समिति का किया औचक निरीक्षणआकांक्षी विकासखंड लखनपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस का आयोजनAmbikapur : कैबिनेट मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री ओपी चौधरी ने वर्चुअल माध्यम से ली बैठक, अभियान के सफल एवं प्रभावी क्रियान्वयन हेतु दिए आवश्यक निर्देश कलेक्टर ने सरगुजा जिले में तैयारियों के सम्बंध में अवगत करायाAmbikapur : कम लागत में राखी बनाकर आजीविका को नई दिशा दे रहीं स्वयं सहायता समूह की महिलाएंअंबिकापुर: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 10 दिन बाद पटना से गिरफ्तार, ट्रांजिट रिमांड पर लाया जा रहाकृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने खाद भण्डारण केंद्र, बीज निगम एवं सहकारी समिति का किया औचक निरीक्षण
ताजा खबर

Big Action By Forest Department: 100 एकड़ वन भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया, कर्मचारियों ने किया पौधारोपण

द्वारा: KARAN RAYप्रकाशित: 20 जुलाई 2024दे देखा गया: 867 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏

सुरगजा टाइम्स अम्बिकापुर 20 जुलाई 2024/ बलरामपुर वन विभाग की भूमि पर अवैध अतिक्रमण करने वालों पर कार्रवाई की गई है। वर्षों से वन भूमि पर कब्जा कर खेती करने वाले ग्रामीणों पर वन विभाग ने नकेल कसी है। वन विभाग और प्रशासन की संयुक्त टीम ने वनभूमि को अ...

सुरगजा टाइम्स अम्बिकापुर 20 जुलाई 2024/ बलरामपुर वन विभाग की भूमि पर अवैध अतिक्रमण करने वालों पर कार्रवाई की गई है। वर्षों से वन भूमि पर कब्जा कर खेती करने वाले ग्रामीणों पर वन विभाग ने नकेल कसी है। वन विभाग और प्रशासन की संयुक्त टीम ने वनभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए अभियान चलाई। जिसके तहत जिले के ग्राम पंचायत पुरुषोत्तमपुर पहुंचकर लगभग 100 एकड़ जमीन से कब्जा मुक्त कराते हुए पौधारोपण करवाया गया।

6 परिवार का 100 एकड़ की वन भूमि में कब्जा

दरअसल रामानुजगंज सर्किल रेंज के ग्राम पंचायत पुरुषोत्तमपुर के आरागाही बीट में शनिवार को वन विभाग और प्रशासन की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। गांव में कई दशकों से 100 एकड़ की जमीन पर ग्रामीण वन भूमि में अवैध कब्जा कर खेती करते थे। जिसमें धान और मक्के की फसल उगाते थे। (Big Action By Forest Department) गांव के 6 परिवारों का इस 100 एकड़ की जमीन पर कब्जा था। जिसपर वन विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए जमीन को कब्जा मुक्त करवा कर पौधारोपण करवाया।

कार्रवाई से पहले हुई थी ग्रामीणों संग बैठक: 

पुलिस सूत्रों की माने तो, कार्रवाई से पहले ग्रामीणों के साथ बैठक हुई थी। जिसमें उनको समझाया गया था कि यह वन विभाग की जमीन है इसे जल्द से जल्द कब्जा मुक्त किया जाए। (Big Action By Forest Department) अन्यथा हम कार्रवाई करेंगे। समझाने के बाद भी ग्रामीणों ने वन विभाग की एक न सुनी। जिसके बाद वन विभाग और प्रशासन की टीम ने कार्रवाई करते हुए वन भूमि को कब्जा मुक्त करवाया और पौधारोपण भी किया गया।

चार दशक पहले आए थे: इस मामले में पीड़ित ने ऑफबीट न्यूज को बताया कि, हम और मेरी मां 1985 में कनकपुर से पुरुषोत्तमपुर में आए थे। शादी भी यहीं हुआ। यहीं पर रहकर खेती-बाड़ी करते थे। कब्जे को लेकर दो बार जेल भी जा चुके है। (Big Action By Forest Department)पहली बार 1992 में और दूसरी बार 2017 में। कई दशकों से मेरा यहां निवास है। इस बार वन विभाग ने कब्जे में लेकर पौधा लगा दिया है। मेरा खसरा नंबर 1.62, 3, 0.44, 5, 0.36 है।

आरागही बीट के ग्राम पुरुषोत्तमपुर के परसा पारा में पी 3421 में यहां के कुछ ग्रामीण अतिक्रमण किए हुए थे। वन मंडलाधिकारी बलरामपुर एवं वन परिक्षेत्र अधिकारी रामानुजगंज के मार्गदर्शन में इस 100 एकड़ की जमीन को ग्रामीण अतिकमित किए हुए थे। उन्हे बेदखल करके वृक्षारोपण किया गया। इस वृक्षारोपण में मिश्रित प्रजाति के पौधे लगाए गए है।

Sponsored LinksAdChoices 🔵
Ambikapur me home cleaning services par bachat karein...Ad
Ambikapur me home cleaning services par bachat karein...
Local Maids
Ghar par bagicha banane ke aasan tarike aur tools...Ad
Ghar par bagicha banane ke aasan tarike aur tools...
Green Thumb
Ghar ke furniture par payein 70% tak ki chhoot...Ad
Ghar ke furniture par payein 70% tak ki chhoot...
Modern Furniture
Ambikapur me premium office spaces kiraye par uplabdh...Ad
Ambikapur me premium office spaces kiraye par uplabdh...
Office Space
2026 ke best wireless headphones ki list aur offer...Ad
2026 ke best wireless headphones ki list aur offer...
Top Headphones
Surguja me naye luxury apartments ki booking shuru...Ad
Surguja me naye luxury apartments ki booking shuru...
Luxury Living
Coffee peene ke shoukeen log ek baar zaroor check karein...Ad
Coffee peene ke shoukeen log ek baar zaroor check karein...
Coffee Quiz
Ghumne ke shoukeen logo ke liye saste tour packages...Ad
Ghumne ke shoukeen logo ke liye saste tour packages...
Discount Travel
टैग्स (Tags):#BALRAMPUR#balrampur news

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...