✍️पत्रकार बनें
ब्रेकिंग न्यूज़
आकांक्षी विकासखंड लखनपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस का आयोजनAmbikapur : कैबिनेट मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री ओपी चौधरी ने वर्चुअल माध्यम से ली बैठक, अभियान के सफल एवं प्रभावी क्रियान्वयन हेतु दिए आवश्यक निर्देश कलेक्टर ने सरगुजा जिले में तैयारियों के सम्बंध में अवगत करायाAmbikapur : कम लागत में राखी बनाकर आजीविका को नई दिशा दे रहीं स्वयं सहायता समूह की महिलाएंअंबिकापुर: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 10 दिन बाद पटना से गिरफ्तार, ट्रांजिट रिमांड पर लाया जा रहाकृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने खाद भण्डारण केंद्र, बीज निगम एवं सहकारी समिति का किया औचक निरीक्षणआकांक्षी विकासखंड लखनपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस का आयोजनAmbikapur : कैबिनेट मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री ओपी चौधरी ने वर्चुअल माध्यम से ली बैठक, अभियान के सफल एवं प्रभावी क्रियान्वयन हेतु दिए आवश्यक निर्देश कलेक्टर ने सरगुजा जिले में तैयारियों के सम्बंध में अवगत करायाAmbikapur : कम लागत में राखी बनाकर आजीविका को नई दिशा दे रहीं स्वयं सहायता समूह की महिलाएंअंबिकापुर: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 10 दिन बाद पटना से गिरफ्तार, ट्रांजिट रिमांड पर लाया जा रहाकृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने खाद भण्डारण केंद्र, बीज निगम एवं सहकारी समिति का किया औचक निरीक्षण
ताजा खबर

BJP Parivartan Yatra: जशपुर में 2003 का इतिहास दोहराने पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, भगवान का आशीर्वाद ले की रथ की पूजा,पढ़े पूरी खबर

द्वारा: SURESH GAINप्रकाशित: 15 सितंबर 2023दे देखा गया: 1321 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏

BJP Parivartan Yatra: भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जशपुर से परिवर्तन यात्रा को झंडी दिखा कर रवाना करेगें। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए नड्डा झारखंड की राजधानी रांची से हेलीकाप्टर से जशपुर पहुंचे। यहां भाजपा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं न...

BJP Parivartan Yatra: भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जशपुर से परिवर्तन यात्रा को झंडी दिखा कर रवाना करेगें। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए नड्डा झारखंड की राजधानी रांची से हेलीकाप्टर से जशपुर पहुंचे। यहां भाजपा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का भव्य स्वागत किया।

जशपुरनगर। BJP भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जशपुर से परिवर्तन यात्रा को झंडी दिखा कर रवाना करेगें। झारखंड की राजधानी रांची से हेलीकाप्टर से जशपुर पहुंचे। यहां भाजपा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का भव्य स्वागत किया।

पढ़े खबर..........

भाजपा के जिलाध्यक्ष सुनिल गुप्ता ने बताया कि शहर के पुलिस लाइन स्थित हेलीपेड में राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य विष्णुदेव साय, सांसद गोमती साय, पूर्व सांसद रणविजय सिंह जूदेव, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रबल प्रताप सिंह जूदेव, प्रदेश महामंत्री विजय शर्मा, पूर्व प्रदेश महामंत्री कृष्ण कुमार राय के साथ पार्टी के पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि उनका स्वागत करेगें। हेलीपेड से नड्डा विश्राम गृह जाएंगें।

https://twitter.com/BJP4CGState/status/1702601686349382094?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1702601686349382094%7Ctwgr%5E4b6bb0281a4790ae128af41775ec503b4d29c615%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.naidunia.com%2Fchhattisgarh%2Fraipur-doctor-saved-patient-life-with-new-rib-made-from-titanium-plate-in-raipur-old-man-rib-was-shattered-in-the-accident-8223335

कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर भगवान श्री बालाजी का दर्शन कर किया आशीर्वाद लेने बालाजी मंदिर पहुंचे। यहां पूजा अर्चना करने के बाद वे रणजीता स्टेडियम मे पास स्थित कुमार दिलीप सिंह जूदेव की प्रतिमा में माल्यार्पण करेगें। माल्यार्पण करने के बाद जेपी नड्डा स्टेडियम में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करेगें। जनसभा के संबोधन के बाद,परिवर्तन यात्रा को झंडा दिखा कर रवाना करेगे। जिलाध्यक्ष सुनिल गुप्ता ने बताया कि रणजीता स्टेडियम से निकलकर रथ यात्रा नगर भ्रमण करेगी। स्टेडियम में रथ यात्रा सिटी कोतवाली,जय स्तंभ चौक,महाराजा चौक होते हुए बजरंग बली चौक पहुंचेगी। यहां से जिला भाजपा कार्यालय, गायत्री मंदिर,सिटी कोतवाली होते हुए कुनकुरी के लिए निकल जाएगी।

एक हजार बाइक के साथ निकलेगी रैली-

भाजपा की इस भव्य परिवर्तन यात्रा में एक हजार बाइक सवार आकर्षण का मुख्य केन्द्र होगा। जिलाध्यक्ष सुनिल गुप्ता ने बताया कि भाजयुमो के उत्साहित कार्यकर्ताओं की अगुवाई में बाइक रैली परिवर्तन यात्रा के नगर भ्रमण के दौरान शामिल होगें। उन्होनें बताया कि इसकी तैयारी पूरी कर ली गई। रणजीता स्टेडियम में आयोजित होने वाले आमसभा में जशपुर विधानसभा सहित पूरे जिले भर से बड़ी संख्या में लोगों के उमड़ने की संभावना है। बरसात को देखते हुए वाटरप्रूफ डोम की व्यवस्था की गई है। जिलाध्यक्ष ने दावा किया कि परिवर्तन यात्रा के आगाज के साथ ही छत्तीसगढ़ से कांग्रेस के कुशासन के अंत की शुरूआत हो चुकी है।

मां खुडिया रानी के दर्शन से शुरू होगा कार्यक्रम

परिवर्तन यात्रा के शुभारंभ का भव्य कार्यक्रम सन्ना में स्थित मां खुड़िया रानी की पूजा अर्चना के साथ शुरू होगा। तय कार्यक्रम के अनुसार,परिवर्तन यात्रा का नेतृत्व करने वाले नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, प्रदेशाध्यक्ष अरूण साव, पूर्व मंत्री गणेश राम भगत सहित भाजपा के वरिष्ठ नेता,यहां बैगा के मार्गदर्शन में विधि विधान से माता खुड़िया रानी की पूजा अर्चना कर,परिवर्तन यात्रा और छत्तीसगढ़ में सत्ता परिवर्तन का आशीर्वाद स्वरूप प्राप्त नारियल प्राप्त कर जशपुर पहुंचेगें। यहां राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ बालाजी भगवान का दर्शन कर परिवर्तन रथ यात्रा का प्रारंभ करेगें।

2003 का इतिहास दोहराने की तैयारी

परिवर्तन यात्रा के माध्यम से भाजपा 2003 में प्रदेश की तात्कालिन अजित जोगी सरकार के विरूद्व शुरू किए गए परिवर्तन यात्रा के इतिहास को दोहराने का प्रयास कर रही है। इस साल राजनाथ सिंह, प्रमोद महाजन, दिलीप सिंह जूदेव जैसे दिग्गज भाजपा नेताओं की उपस्थिति में रणजीता स्टेडियम से ही परिवर्तन यात्रा की शुरूआत हुई थी। दिलीप सिंह जूदेव के मूंछ को दांव में लगा प्रदेश की राजनीतिक इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ दिया था। आज से शुरू हो रहे परिवर्तन यात्रा का शुभारंभ भी आसन्न विधानसभा चुनाव में इसी आशा के साथ किया जा रहा है।

Sponsored LinksAdChoices 🔵
Ambikapur me home cleaning services par bachat karein...Ad
Ambikapur me home cleaning services par bachat karein...
Local Maids
Ghar par bagicha banane ke aasan tarike aur tools...Ad
Ghar par bagicha banane ke aasan tarike aur tools...
Green Thumb
Ghar ke furniture par payein 70% tak ki chhoot...Ad
Ghar ke furniture par payein 70% tak ki chhoot...
Modern Furniture
Ambikapur me premium office spaces kiraye par uplabdh...Ad
Ambikapur me premium office spaces kiraye par uplabdh...
Office Space
2026 ke best wireless headphones ki list aur offer...Ad
2026 ke best wireless headphones ki list aur offer...
Top Headphones
Surguja me naye luxury apartments ki booking shuru...Ad
Surguja me naye luxury apartments ki booking shuru...
Luxury Living
Coffee peene ke shoukeen log ek baar zaroor check karein...Ad
Coffee peene ke shoukeen log ek baar zaroor check karein...
Coffee Quiz
Ghumne ke shoukeen logo ke liye saste tour packages...Ad
Ghumne ke shoukeen logo ke liye saste tour packages...
Discount Travel

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...