✍️पत्रकार बनें
ब्रेकिंग न्यूज़
आकांक्षी विकासखंड लखनपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस का आयोजनAmbikapur : कैबिनेट मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री ओपी चौधरी ने वर्चुअल माध्यम से ली बैठक, अभियान के सफल एवं प्रभावी क्रियान्वयन हेतु दिए आवश्यक निर्देश कलेक्टर ने सरगुजा जिले में तैयारियों के सम्बंध में अवगत करायाAmbikapur : कम लागत में राखी बनाकर आजीविका को नई दिशा दे रहीं स्वयं सहायता समूह की महिलाएंअंबिकापुर: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 10 दिन बाद पटना से गिरफ्तार, ट्रांजिट रिमांड पर लाया जा रहाकृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने खाद भण्डारण केंद्र, बीज निगम एवं सहकारी समिति का किया औचक निरीक्षणआकांक्षी विकासखंड लखनपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस का आयोजनAmbikapur : कैबिनेट मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री ओपी चौधरी ने वर्चुअल माध्यम से ली बैठक, अभियान के सफल एवं प्रभावी क्रियान्वयन हेतु दिए आवश्यक निर्देश कलेक्टर ने सरगुजा जिले में तैयारियों के सम्बंध में अवगत करायाAmbikapur : कम लागत में राखी बनाकर आजीविका को नई दिशा दे रहीं स्वयं सहायता समूह की महिलाएंअंबिकापुर: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 10 दिन बाद पटना से गिरफ्तार, ट्रांजिट रिमांड पर लाया जा रहाकृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने खाद भण्डारण केंद्र, बीज निगम एवं सहकारी समिति का किया औचक निरीक्षण
ताजा खबर

ब्रेकिंग अम्बिकापुर : जिंदा मुर्गा निगलने से हुई युवक की मौत..... क्या था कारण पढ़े पूरी खबर |

द्वारा: SURESH GAINप्रकाशित: 16 दिसंबर 2024दे देखा गया: 422 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏

Ambikapur Latest News: छत्तीसगढ़ के सरगुजा से अजीबोगरीब और दर्दनाक मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने तंत्र मंत्र के चक्कर में पड़कर जिंदा चूजा निगल लिया। इसके बाद अचानक से उसकी तबीयत खराब हो गई। आनन-फानन में युवक को अस्पताल पहुंचाया गया। लेकि...

Ambikapur Latest News: छत्तीसगढ़ के सरगुजा से अजीबोगरीब और दर्दनाक मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने तंत्र मंत्र के चक्कर में पड़कर जिंदा चूजा निगल लिया। इसके बाद अचानक से उसकी तबीयत खराब हो गई। आनन-फानन में युवक को अस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन वहां उसकी मौत हो गई। पहले तो डॉक्टरों को लगा कि शायद हार्टअटैक से युवक की मौत हुई होगी। लेकिन पोस्टमार्टम करने पर युवक के गले में मरा हुआ चूजा फंसा मिला।

मामला अंबिकापुर कोतवाली थाना क्षेत्र का है। मृतक की पहचान छिंदकालो गांव के रहने वाले 36 वर्षीय आनंद कुमार यादव के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि शादी के पांच साल बीत जाने के बाद भी उसे संतान सुख की प्राप्ति नहीं हो रही थी। इससे वह परेशान रहने लगा था। तब उसे किसी ने एक तांत्रिक से इलाज करवाने की सलाह दी। तांत्रिक ने ही उसे जिंदा चूजा निगलने के लिए कहा था।

Ambikapur Latest News:  अंबिकापुर अस्पताल के फोरेंसिक एचओडी डॉक्टर ने बताया- रविवार को हमारे यहां एक मरीज को लाया गया। लेकिन इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गई। पहले लगा कि हार्टअटैक से उसकी मौत हुई होगी।

फिर हमने मौत का असल कारण जानने के लिए शव का पोस्टमार्टम करवाया। उसके सीने पर चीरा लगाया गया, लेकिन सब कुछ ठीक था। यानि ये साफ हो गया कि मरीज की मौत हार्टअटैक से नहीं हुई है। इसके बाद ब्रेन हैमरेज की आशंका से सिर का हिस्सा खोला गया, लेकिन सिर में भी कुछ असामान्य नहीं मिला।

गले में फंसा मिला चूजा। .........

Ambikapur Latest News:  डॉक्टर ने बताया- इसके बाद हमने गले में चीरा लगाया तो युवक के गले में चूजा मिला। युवक के श्वांस नली और खाने की नली के बीच में फंसा हुआ था। तकनीकी जांच में पता चला कि श्वांस नली में चूजा फंसने से युवक की मौत हुई है।

तांत्रिक के एंगल से जांच। .....

मामले में अंबिकापुर कोतवाली पुलिस ने बताया कि युवक की मौत को लेकर परिजनों से पूछताछ की गई, लेकिन उन्होंने कुछ नहीं बताया। ग्रामीणों से और उससे जुड़े लोगों से पूछताछ की जा रही है। तांत्रिक वाले एंगल से भी जांच की जा रही है। मामले में जांच जारी है।

Sponsored LinksAdChoices 🔵
Ambikapur me home cleaning services par bachat karein...Ad
Ambikapur me home cleaning services par bachat karein...
Local Maids
Ghar par bagicha banane ke aasan tarike aur tools...Ad
Ghar par bagicha banane ke aasan tarike aur tools...
Green Thumb
Ghar ke furniture par payein 70% tak ki chhoot...Ad
Ghar ke furniture par payein 70% tak ki chhoot...
Modern Furniture
Ambikapur me premium office spaces kiraye par uplabdh...Ad
Ambikapur me premium office spaces kiraye par uplabdh...
Office Space
2026 ke best wireless headphones ki list aur offer...Ad
2026 ke best wireless headphones ki list aur offer...
Top Headphones
Surguja me naye luxury apartments ki booking shuru...Ad
Surguja me naye luxury apartments ki booking shuru...
Luxury Living
Coffee peene ke shoukeen log ek baar zaroor check karein...Ad
Coffee peene ke shoukeen log ek baar zaroor check karein...
Coffee Quiz
Ghumne ke shoukeen logo ke liye saste tour packages...Ad
Ghumne ke shoukeen logo ke liye saste tour packages...
Discount Travel

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...
ब्रेकिंग अम्बिकापुर : जिंदा मुर्गा निगलने से हुई युवक की मौत..... क्या था कारण पढ़े पूरी खबर | | सरगुजा टाइम्स