✍️पत्रकार बनें
ब्रेकिंग न्यूज़
Ambikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिपीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अनीता चैधरी बनीं ऊर्जा दाता, शून्य हुआ बिजली बिलछत्तीसगढ़ : पद्म विभूषण तीजन बाई को भावभीनी श्रद्धांजलिः छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति की अमर आवाज हुई शांतAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिपीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अनीता चैधरी बनीं ऊर्जा दाता, शून्य हुआ बिजली बिलछत्तीसगढ़ : पद्म विभूषण तीजन बाई को भावभीनी श्रद्धांजलिः छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति की अमर आवाज हुई शांत
बिलासपुर

Bus Accident : रतनपुर-पेंड्रा मार्ग में बस पलटी….बड़ी दुर्घटना पढ़े पूरी खबर। .... सरगुजा टाइम्स

द्वारा: SURGUJA TIMESप्रकाशित: 22 मार्च 2025दे देखा गया: 976 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏

बिलासपुर – शनिवार सुबह रतनपुर-पेंड्रा मार्ग में एक बड़ा हादसा टल गया जब एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। यह दुर्घटना सुबह करीब 8:30 बजे पोड़ी मोड़ के पास हुई। बताया जा रहा है कि शक्ति बहरा की ओर जाने वाली पुष्पराज बस क्रमांक CG 28 C 0143 अचानक अ...

Advertisement

बिलासपुर – शनिवार सुबह रतनपुर-पेंड्रा मार्ग में एक बड़ा हादसा टल गया जब एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। यह दुर्घटना सुबह करीब 8:30 बजे पोड़ी मोड़ के पास हुई। बताया जा रहा है कि शक्ति बहरा की ओर जाने वाली पुष्पराज बस क्रमांक CG 28 C 0143 अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे पलट गई।
बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन गनीमत रही कि कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई। हादसे में कुछ यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सड़क निर्माण कार्य के कारण मार्ग पर काफी गड्ढे हैं, जिससे बस का संतुलन बिगड़ गया और यह दुर्घटना हो गई।

स्थानीय लोगों और राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए बस में फंसे यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंच गया और राहत कार्य शुरू किया।


यात्रियों ने बताया कि बस रफ्तार में थी, जिससे ड्राइवर नियंत्रण नहीं रख सका और बस पलट गई। हालांकि, चालक और परिचालक सुरक्षित हैं। स्थानीय प्रशासन ने यात्रियों को वैकल्पिक वाहन की व्यवस्था कर उनके गंतव्य तक भेजने की व्यवस्था की। इस घटना के बाद क्षेत्रीय लोगों ने सड़क निर्माण कार्य में तेजी लाने और मार्ग को सुरक्षित बनाने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आवश्यक कदम उठाने की बात कही जा रही है।

Advertisement

Advertisement

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...