✍️पत्रकार बनें
ब्रेकिंग न्यूज़
आकांक्षी विकासखंड लखनपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस का आयोजनAmbikapur : कैबिनेट मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री ओपी चौधरी ने वर्चुअल माध्यम से ली बैठक, अभियान के सफल एवं प्रभावी क्रियान्वयन हेतु दिए आवश्यक निर्देश कलेक्टर ने सरगुजा जिले में तैयारियों के सम्बंध में अवगत करायाAmbikapur : कम लागत में राखी बनाकर आजीविका को नई दिशा दे रहीं स्वयं सहायता समूह की महिलाएंअंबिकापुर: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 10 दिन बाद पटना से गिरफ्तार, ट्रांजिट रिमांड पर लाया जा रहाकृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने खाद भण्डारण केंद्र, बीज निगम एवं सहकारी समिति का किया औचक निरीक्षणआकांक्षी विकासखंड लखनपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस का आयोजनAmbikapur : कैबिनेट मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री ओपी चौधरी ने वर्चुअल माध्यम से ली बैठक, अभियान के सफल एवं प्रभावी क्रियान्वयन हेतु दिए आवश्यक निर्देश कलेक्टर ने सरगुजा जिले में तैयारियों के सम्बंध में अवगत करायाAmbikapur : कम लागत में राखी बनाकर आजीविका को नई दिशा दे रहीं स्वयं सहायता समूह की महिलाएंअंबिकापुर: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 10 दिन बाद पटना से गिरफ्तार, ट्रांजिट रिमांड पर लाया जा रहाकृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने खाद भण्डारण केंद्र, बीज निगम एवं सहकारी समिति का किया औचक निरीक्षण
ताजा खबर

C-VIGIL App : सी-विजिल एप के उपयोग के प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ आयोजन ,क्या होता है इस अप्प से ? पढ़े पूरी खबर

द्वारा: SURESH GAINप्रकाशित: 12 अक्टूबर 2023दे देखा गया: 864 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏

C-VIGIL App :[ सुरेश गाईन | सरगुजा टाइम्स ]अम्बिकापुर 12 अक्टूबर 2023/ भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्वाचन में पारदर्शिता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करने के लिए सी-विजिल मोबाइल एप्लीकेशन उपलब्ध कराया गया है। सी-विजिल के माध्यम से आदर्श आचार संहिता के उल...

C-VIGIL App :[ सुरेश गाईन | सरगुजा टाइम्स ]अम्बिकापुर 12 अक्टूबर 2023/ भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्वाचन में पारदर्शिता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करने के लिए सी-विजिल मोबाइल एप्लीकेशन उपलब्ध कराया गया है। सी-विजिल के माध्यम से आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के मामलों की कुशलतापूर्वक त्वरित रिपोर्ट प्रस्तुत किया जा सकता है। इसके माध्यम से आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की गतिविधि को रोकने में मदद मिलती है और निर्वाचन प्रक्रिया पारदर्शी एवं जवाबदेही सुनिश्चित की जाती है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री कुन्दन कुमार के मार्गदर्शन में जिला पंचायत सभाकक्ष में गुरुवार को निर्वाचन कार्य से जुड़े अधिकारी कर्मचारियों को सी-विजिल एप के उपयोग का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण कार्यशाला में उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सुनील नायक, सीईओ जिला पंचायत श्री नूतन कंवर, अपर कलेक्टर श्री एएल ध्रुव, अपर कलेक्टर एवं रिटर्निंग ऑफिसर लुण्ड्रा श्री टी सी अग्रवाल, एसडीएम एवं रिटर्निंग ऑफिसर अम्बिकापुर श्रीमती पूजा बंसल, तथा एसडीएम एवं रिटर्निंग ऑफिसर सीतापुर श्री रवि राही तथा अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।प्रशिक्षण के दौरान जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी श्री जियाउर रहमान तथा जिला ई-प्रबंधक श्री वैभव सिंह ने सी विजिल एप के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। प्रेजेंटेशन के माध्यम से बताया गया सी-विजिल सीटीजन मोबाइल एप आम नागरिकों के लिए तथा सी-विजिल इन्वेस्टिगेटर मोबाइल एप उड़नदस्ता टीम द्वारा उपयोग में लाया जाएगा। एप को डॉउनलोड करने,कैप्चर, रिकॉर्ड, शिकायत प्रेषित किए जाने, निवारण आदि प्रक्रियाओ के बारे में जानकारी दी गई। सी विजिल एप में शिकायत मिलने के पश्चात आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन होने पर 100 मिनट के भीतर निराकरण होगा। इस दौरान बताया गया कि सी-विजिल मोबाईल एप्लीकेशन को गूगल प्ले स्टोर एवं एप्पल स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है।सी-विजिल मोबाइल एप्लीकेशन निर्वाचन सीमा के भीतर प्रत्येक नागरिक को आवेदन में साइन-इन करके अपने मोबाइल फोन के माध्यम से फोटो, ऑडियो, वीडियो लेकर आदर्श आचार संहिता व व्यय उल्लंघन की रिपोर्ट करने की अनुमति देता है। ऐप नागरिकों को उनके व्यक्तिगत विवरण पहचान का खुलासा किए बिना गुमनाम रूप से शिकायत करने की भी अनुमति देता है। जब उपयोगकर्ता उल्लंघन की रिपोर्ट करने के लिए सी-विजिल में अपने कैमरे को चालू करते हैं, तो ऐप स्वचालित रूप से एक जियो-टैगिंग सुविधा को सक्षम करता है, जिससे फील्ड यूनिट की घटना के सटीक स्थान को जानने में मदद मिलती है। ऐप सभी आदर्श आचार संहिता उल्लंघन व शिकायतों तक पहुंच सकता है और रीयल-टाइम प्रगति की जांच कर सकता है। फील्ड यूनिट द्वारा प्रस्तुत रिपोर्ट के बाद निर्णयकर्ता व रिटर्निंग अधिकारी सी-विजिल मामलों पर ड्रॉप, डिसाइड और एस्केलेट जैसी कार्रवाई कर सकते हैं।

यह भी पड़े - नहीं मिलेगी जिला स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी को बिना अनुमति के अवकाश 

अम्बिकापुर 12 अक्टूबर 2023/ विधानसभा निर्वाचन 2023 हेतु 09 अक्टूबर 2023 को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्वाचन की घोषणा किये जाने से आदर्श आचार संहिता प्रभावशील हो गई है। जिसके सम्बन्ध में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ द्वारा पत्र जारी कर  निर्देशित किया  है कि जिला स्तर पर तथा जिले के अंतर्गत समस्त शासकीय एवं राज्य शासन के विभागीय ईकाईयों या उपक्रमों के अमले के अवकाशों की स्वीकृति हेतु जिला कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आगामी आदेश तक अधिकृत होंगे। कोई भी जिला स्तरीय कर्मचारी बिना कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के पूर्व अनुमति अवकाश पर प्रस्थान नहीं करेंगे। यदि कोई भी अधिकारी या कर्मचारी 07 दिवस से अधिक अवधि के लिए अवकाश पर प्रस्थान करते हैं तो इसकी सूचना कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा अनिवार्यतः मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को दी जायेगी। इसी प्रकार समस्त संभागीय स्तरीय कार्यालयों के लिए संभागायुक्त एवं रोल ऑब्जर्वर को अधिकृत किया जाता है।
Sponsored LinksAdChoices 🔵
Ambikapur me home cleaning services par bachat karein...Ad
Ambikapur me home cleaning services par bachat karein...
Local Maids
Ghar par bagicha banane ke aasan tarike aur tools...Ad
Ghar par bagicha banane ke aasan tarike aur tools...
Green Thumb
Ghar ke furniture par payein 70% tak ki chhoot...Ad
Ghar ke furniture par payein 70% tak ki chhoot...
Modern Furniture
Ambikapur me premium office spaces kiraye par uplabdh...Ad
Ambikapur me premium office spaces kiraye par uplabdh...
Office Space
2026 ke best wireless headphones ki list aur offer...Ad
2026 ke best wireless headphones ki list aur offer...
Top Headphones
Surguja me naye luxury apartments ki booking shuru...Ad
Surguja me naye luxury apartments ki booking shuru...
Luxury Living
Coffee peene ke shoukeen log ek baar zaroor check karein...Ad
Coffee peene ke shoukeen log ek baar zaroor check karein...
Coffee Quiz
Ghumne ke shoukeen logo ke liye saste tour packages...Ad
Ghumne ke shoukeen logo ke liye saste tour packages...
Discount Travel

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...
C-VIGIL App : सी-विजिल एप के उपयोग के प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ आयोजन ,क्या होता है इस अप्प से ? पढ़े पूरी खबर | सरगुजा टाइम्स