ब्रेकिंग न्यूज़
ग्रामीण की मौत और आरोपों का अंबारब्रेकिंग न्यूज़: सरगुजा में भारी बारिश की चेतावनी!मोदी सरकार के 12 वर्ष मे विकास नहीं, सिर्फ जुमले हुये. जनता इस सरकार से परेशान : गिरीश देवांगनSDM करुण डहरिया व उसके साथियो ने किया आदिवासी किसान की हत्या, 4 गए जेलAmbikapur : मतदाता सूची से वैध नाम हटाने पर कांग्रेस का तीखा हमला, “घोर लापरवाही और लोकतांत्रिक अधिकारों पर प्रहार”ग्रामीण की मौत और आरोपों का अंबारब्रेकिंग न्यूज़: सरगुजा में भारी बारिश की चेतावनी!मोदी सरकार के 12 वर्ष मे विकास नहीं, सिर्फ जुमले हुये. जनता इस सरकार से परेशान : गिरीश देवांगनSDM करुण डहरिया व उसके साथियो ने किया आदिवासी किसान की हत्या, 4 गए जेलAmbikapur : मतदाता सूची से वैध नाम हटाने पर कांग्रेस का तीखा हमला, “घोर लापरवाही और लोकतांत्रिक अधिकारों पर प्रहार”
सूरजपुर

CG CrimeNews : लापता मां-बेटे की लाश कुंए में मिली, पुलिस ने जताई आत्महत्या की आशंका, जांच में जुटी…पड़े पूरी खबर

द्वारा: SURESH GAINप्रकाशित: 20 अगस्त 2023दे देखा गया: 507 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏
CG CrimeNews : लापता मां-बेटे की लाश कुंए में मिली, पुलिस ने जताई आत्महत्या की आशंका, जांच में जुटी…पड़े पूरी खबर

सरगुजा टाइम्स :सूरजपुर। Suicide जिले के भटगांव थाना क्षेत्र के ग्राम बैजनाथपुर के बनियापारा मोहल्ले में 3 दिन से लापता मां-बेटे की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। दोनों के शव को कुंए से निकाले। जिससे 5 महीने का दुधमुंहा बच्चा मां के स...

Advertisement

सरगुजा टाइम्स :सूरजपुर। Suicide जिले के भटगांव थाना क्षेत्र के ग्राम बैजनाथपुर के बनियापारा मोहल्ले में 3 दिन से लापता मां-बेटे की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। दोनों के शव को कुंए से निकाले। जिससे 5 महीने का दुधमुंहा बच्चा मां के साथ कपड़े से बंधा मिला।

बता दें कि बनियापारा निवासी बबीता सिंह की शादी मई 2022 में गणेश सिंह के साथ हुई थी। इनका 5 महीने का एक बेटा था। 3 दिन पहले 16 अगस्त की रात बबीता अपने बच्चे को लेकर बिना किसी को बताए घर से निकल गई। अगले दिन सुबह तक जब वो वापस नहीं लौटी, तो परिजनों ने उसे ढूंढना शुरू किया। हर जगह तलाश करने के बाद भी जब वो नहीं मिली, तो 17 अगस्त को परिजनों ने गुमशुदगी का मामला थाने में दर्ज कराया। महिला के मायके में भी उसकी गुमशुदगी की बात बता दी गई। इस बीच ससुराल और मायके पक्ष के लोग दोनों मां-बेटे की तलाश में जुटे हुए थे। पुलिस भी मां-बेटे की तलाश के लिए हरसंभव कोशिश कर रही थी। लोगों से पूछताछ की जा रही थी।

Advertisement

इस बीच शनिवार को लोगों ने निस्तारी करने वाले कुएं में मां-बेटे की लाश देखी, जिसके बाद उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव को कुएं से निकलवाया और पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया है। बच्चा मां के साथ ही कपड़े से बंधा हुआ मिला। मामले में पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है।

यह खबर भी पड़े। ....

परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। बताया जाता है कि मृतिका की दिमागी हालत ठीक नहीं थी। शुरुआती जांच में लग रहा है कि महिला ने बच्चे के साथ कुएं में कूदकर खुदकुशी कर ली।

Advertisement

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...
CG CrimeNews : लापता मां-बेटे की लाश कुंए में मिली, पुलिस ने जताई आत्महत्या की आशंका, जांच में जुटी…पड़े पूरी खबर | सरगुजा टाइम्स