सरगुजा टाइम्स :सूरजपुर। Suicide जिले के भटगांव थाना क्षेत्र के ग्राम बैजनाथपुर के बनियापारा मोहल्ले में 3 दिन से लापता मां-बेटे की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। दोनों के शव को कुंए से निकाले। जिससे 5 महीने का दुधमुंहा बच्चा मां के साथ कपड़े से बंधा मिला।
बता दें कि बनियापारा निवासी बबीता सिंह की शादी मई 2022 में गणेश सिंह के साथ हुई थी। इनका 5 महीने का एक बेटा था। 3 दिन पहले 16 अगस्त की रात बबीता अपने बच्चे को लेकर बिना किसी को बताए घर से निकल गई। अगले दिन सुबह तक जब वो वापस नहीं लौटी, तो परिजनों ने उसे ढूंढना शुरू किया। हर जगह तलाश करने के बाद भी जब वो नहीं मिली, तो 17 अगस्त को परिजनों ने गुमशुदगी का मामला थाने में दर्ज कराया। महिला के मायके में भी उसकी गुमशुदगी की बात बता दी गई। इस बीच ससुराल और मायके पक्ष के लोग दोनों मां-बेटे की तलाश में जुटे हुए थे। पुलिस भी मां-बेटे की तलाश के लिए हरसंभव कोशिश कर रही थी। लोगों से पूछताछ की जा रही थी।






💬 पाठकों की राय (0)
सभ्य भाषा का प्रयोग करें।