✍️पत्रकार बनें
ब्रेकिंग न्यूज़
Ambikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिपीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अनीता चैधरी बनीं ऊर्जा दाता, शून्य हुआ बिजली बिलAmbikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिपीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अनीता चैधरी बनीं ऊर्जा दाता, शून्य हुआ बिजली बिल
ताजा खबर

Cg News: छत्तीसगढ़ की मितानिनों के लिए बड़ी खुशखबरी! अब हर महीने खाते में ऑनलाइन आएगी इतनी सैलरी ......पढ़े कितनी सैलरी आएगी

द्वारा: SURGUJA TIMESप्रकाशित: 22 जून 2024दे देखा गया: 197 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏

Cg News रायपुर। छत्तीसगढ़ की मितानिनों के लिए आज का दिन बड़ी खुशखबरी लेकर आया है। खबर यह है कि अब प्रदेश की मितानिनों को अब ऑनलाइन वेतन दिया जाएगा। महतारी वंदन योजना की तरह हर महीने उनके खाते में सैलरी क्रेडिट हो जाएगी। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी...

Advertisement

Cg News रायपुर। छत्तीसगढ़ की मितानिनों के लिए आज का दिन बड़ी खुशखबरी लेकर आया है। खबर यह है कि अब प्रदेश की मितानिनों को अब ऑनलाइन वेतन दिया जाएगा। महतारी वंदन योजना की तरह हर महीने उनके खाते में सैलरी क्रेडिट हो जाएगी। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने यह घोषणा की है। इतना ही नही इस सैलरी में केंद्र और राज्य के अंश भी मितानिनें देख पाएंगी। यानि कि उनके खाते में कितने पैसे राज्य सरकार और कितने पैसे केंद्र सरकार के द्वारा दिए जाते हैं।

बता दें कि स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल सिकल सेल जागरूकता कार्यक्रम में पहुंचे हुए थे।(good news for chhattisgarh health worker) जहां उन्होंने इस बात की घोषणा की है। कार्यक्रम में सीएम विष्णुदेव साय भी शामिल थे। इसके पहले सीएम विष्णु देव साय सिकल सेल को लेकर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने मेडिकल कॉलेज नए ऑडिटोरियम पहुंचे। जहां से उन्होंने सिकल सेल अवेयरनेस प्रचार गाड़ी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

Advertisement

विश्व सिकल सेल दिवस आज

आज विश्व सिकल सेल दिवस है। जिसके उपलक्ष्य में रायपुर में राज्य स्तरीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया है। सीएम विष्णु देव साय के साथ आधा दर्जन मंत्री विधायक मौजूद रहे। यह स्क्रीनिंग और जागरूकता कार्यक्रम आज से 3 जुलाई तक चलेगा। जिसमें पूरे प्रदेश में सिकल सेल जांच का अभियान चलाया जाएगा। प्रदेश के 1 करोड़ 50 लाख लोगों की जांच होगी। जांच के बाद इलाज भी निशुल्क किया जाएगा। प्रदेश में अब तक की जांच में 22 हजार सिकल सेल के मरीज मिले हैं। करीब 2 लाख लोग सिकल सेल के वाहक पाए गए हैं।

Cg News सिकेल सेल को रोकथाम के लिए यह कहा जा रहा है कि विवाह से पहले सिकल सेल कुंडली जरूर मिलाएं। इस दौरान Cm साय ने जेनेटिक कार्ड का वितरण भी किया। मंच से ही कुछ महिला हितग्राहियों को जेनेटिक कार्ड वितरित किया गया। कार्ड से हर अस्पताल में निशुल्क इलाज मिलेगा। पूरे प्रदेश में कार्ड का वितरण किया जा रहा है। साथ ही सीएम ने सिकल सेल पर एक पुस्तक का विमोचन भी किया जो कि हल्बी और गोंडी में लिखी गई है।

Advertisement

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...