ब्रेकिंग न्यूज़
ग्रामीण की मौत और आरोपों का अंबारब्रेकिंग न्यूज़: सरगुजा में भारी बारिश की चेतावनी!मोदी सरकार के 12 वर्ष मे विकास नहीं, सिर्फ जुमले हुये. जनता इस सरकार से परेशान : गिरीश देवांगनSDM करुण डहरिया व उसके साथियो ने किया आदिवासी किसान की हत्या, 4 गए जेलAmbikapur : मतदाता सूची से वैध नाम हटाने पर कांग्रेस का तीखा हमला, “घोर लापरवाही और लोकतांत्रिक अधिकारों पर प्रहार”ग्रामीण की मौत और आरोपों का अंबारब्रेकिंग न्यूज़: सरगुजा में भारी बारिश की चेतावनी!मोदी सरकार के 12 वर्ष मे विकास नहीं, सिर्फ जुमले हुये. जनता इस सरकार से परेशान : गिरीश देवांगनSDM करुण डहरिया व उसके साथियो ने किया आदिवासी किसान की हत्या, 4 गए जेलAmbikapur : मतदाता सूची से वैध नाम हटाने पर कांग्रेस का तीखा हमला, “घोर लापरवाही और लोकतांत्रिक अधिकारों पर प्रहार”
रायगढ़

CG News : दोस्तों के साथ गया था डैम में नहाने, डूब कर हुई मौत ,14 घंटे बाद बरामद हुआ शव… पड़े पूरी खबर

द्वारा: SURESH GAINप्रकाशित: 20 अगस्त 2023दे देखा गया: 1490 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏
CG News : दोस्तों के साथ गया था डैम में नहाने, डूब कर हुई मौत ,14 घंटे बाद बरामद हुआ शव… पड़े पूरी खबर

रायगढ़। CG News जिले के कोतरा रोड स्थित टीपाखोल डैम में नहाने के दौरान एक युवक की डूबने से मौत हो गई। सूचना पर मौके में पुलिस व रेस्क्यू टीम पहुंची और शव को ढुंढने का प्रयास किया। 14 घंटे बाद आज शव को पुलिस ने बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दि...

Advertisement

रायगढ़। CG News जिले के कोतरा रोड स्थित टीपाखोल डैम में नहाने के दौरान एक युवक की डूबने से मौत हो गई। सूचना पर मौके में पुलिस व रेस्क्यू टीम पहुंची और शव को ढुंढने का प्रयास किया। 14 घंटे बाद आज शव को पुलिस ने बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बता दें कि जेपीएल तमनार मेें पदस्थ एजीएम अजय शर्मा का पुत्र शेखर शर्मा चंड़ीगढ़ में नौकरी करता है। जो कुछ दिनो पूर्व अपने माता-पिता से मिलने तमनार आया था।

बताया जा रहा है कि कल वह घर में बिना बताए अपने दोस्तों के साथ रायगढ़ आया था। इस दौरान वह दोस्तों के साथ शाम को जिंदल स्टील प्लांट के पास टीपाखोल डैम नहाने पहुंच गया। नहाते-नहाते वह अचानक डूबने लगा, जिसे उसके दोस्तों ने बचाने का प्रयास किया लेकिन वे असफल रहे। बताया जाता है कि शेखर तैरना भी जानता है, ऐसा माना जा रहा है कि डैम के अंदर पेड व अन्य किसी चीज में पैर या शरीर का हिस्सा फँस जाने के कारण वह बाहर नहीं निकल पाया और वह डूब गया। शेखर के दोस्तों ने इसकी जानकारी उसके परिजनेां को दी।

Advertisement

यह भी पड़े। .........

जिसके बाद देर शाम साढ़े 5 बजे कोतरारोड पुलिस मौके पर पहुंची और प्रारंभिक जांच-पड़ताल के बाद रेस्क्यू टीम को बुलाया गया। जब तक गोताखोंरों की टीम टीपाखोल डैम पहुंची तब तक अंधेरा हो गया था। जिसके कारण यह टीम शेखर के शव को खोज नहीं सकी और सुबह का इंतजार करने के बाद फिर से शेखर की खोजबीन शुरू कर कुछ देर बाद उसके शव को बरामद कर पुलिस को सौंपा। कोतरा रोड़ पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले में शेखर के दोस्तो से पुछताछ शुरु कर दी है।

Advertisement

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...