महिला पत्रकार को खबर कवरेज करने से रोका गया और डिलीट किए गए सारे फोटोस और वीडियोस…सवाल पूछने पर महिला पत्रकार को घेर कर उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया…
News Raigarh Bhilaigarh - छत्तीसगढ़ के मुखिया भूपेश बघेल बोलते हैं छत्तीसगढ़ी पत्रकारों के सम्मान में सुरक्षा कानून लागू किए हैं तो दूसरी ओर पत्रकारों के अहित में कई कार्य करने से पीछे नहीं हटते अधिकारी, कर्मचारी व नेता। उसी तारतम्य में सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले में अपने प्रदर्शन के दौरान रोजगार सहायक संघ के द्वारा सारंगढ़ जिला कलेक्ट्रेट में ज्ञापन सौंपने आए जिसमें सैकड़ों की तादाद में भीड़ और प्रदर्शन शांतिपूर्ण नारेबाजी के साथ कलेक्ट्रेट तक आई और कलेक्ट्रेट में आकर संघ के द्वारा नारे लगाए गए, जहां रिपोर्टिंग करने आए हुए सारंगढ़ की एकमात्र महिला पत्रकार के साथ बदसलूकी और दुर्व्यवहार का मामला सामने आया है जिसमें उन्हें समाचार कवरेज करने से रोका गया और साथ ही समाचार अथवा कोई भी खबर बनाने नहीं दिया गया।
महिला पत्रकार को खबर कवरेज करने से रोका गया और डिलीट किए गए सारे फोटोस और वीडियोस…सवाल पूछने पर महिला पत्रकार को घेर कर उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया…भारत सम्मान, छत्तीसगढ़, रायगढ़ – एक तरफ छत्तीसगढ़ के मुखिया भूपेश बघेल बोलते हैं छत्तीसगढ़ी पत्रकारों के सम्मान में सुरक्षा कानून लागू किए हैं तो दूसरी ओर पत्रकारों के अहित में कई कार्य करने से पीछे नहीं हटते अधिकारी, कर्मचारी व नेता। उसी तारतम्य में सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले में अपने प्रदर्शन के दौरान रोजगार सहायक संघ के द्वारा सारंगढ़ जिला कलेक्ट्रेट में ज्ञापन सौंपने आए जिसमें सैकड़ों की तादाद में भीड़ और प्रदर्शन शांतिपूर्ण नारेबाजी के साथ कलेक्ट्रेट तक आई और कलेक्ट्रेट में आकर संघ के द्वारा नारे लगाए गए, जहां रिपोर्टिंग करने आए हुए सारंगढ़ की एकमात्र महिला पत्रकार के साथ बदसलूकी और दुर्व्यवहार का मामला सामने आया है जिसमें उन्हें समाचार कवरेज करने से रोका गया और साथ ही समाचार अथवा कोई भी खबर बनाने नहीं दिया गया।महिला पत्रकार रजनी जोल्हे द्वारा बताए गए संदर्भों से यह पता चला है कि रोजगार सहायक संघ के द्वारा नियमितीकरण व अन्य मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया जा रहा था जिसमें उन लोगों को सारंगढ़ बिलाईगढ़ कलेक्टर को ज्ञापन सौंपना था जिनके कवरेज के लिए खबर बनाने आई हुई पत्रकार के साथ इस तरह का दुर्व्यवहार किया गया।जिसमें समाचार और पत्राचार के लिए खबरों का कवरेज करने आए हुए सारंगढ़ की एकमात्र महिला पत्रकार रजनी जोल्हे को समस्त रोजगार सहायक संघ के लोगों अथवा कार्यकर्ताओं के द्वारा घेरकर उनके साथ अभद्र कृत्य किया गया तथा महिला पत्रकार के साथ इस प्रकार की दुर्व्यवहार, उसके साथ छीना झपटी करना तथा उसके हाथों से मोबाइल छीन लेना और स्कूटी की चाबी छीन लेना तथा उसके मोबाइल के पर्सनल और खींचे हुए बहुत सारे एविडेंस को तथा कवरेज किए हुए सारे वीडियो को जबरदस्ती डिलीट कर दिया गया। यह घटना अशोभनीय तथा अत्यंत निंदनीय है तथा यह किसी प्रकार से सही नहीं ठहराया जा सकता।





💬 पाठकों की राय (0)
सभ्य भाषा का प्रयोग करें।