CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदलने वाला है
अम्बिकापुर- CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदलने वाला है और लोगों को गर्मी व उमस से राहत मिलेगी। मौसम विभाग का कहना है कि मानसूनी तंत्र के प्रभाव से आने वाले दिनों मे...
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदलने वाला है
अम्बिकापुर- CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदलने वाला है और लोगों को गर्मी व उमस से राहत मिलेगी। मौसम विभाग का कहना है कि मानसूनी तंत्र के प्रभाव से आने वाले दिनों में प्रदेश भर में बारिश के आसार है। साथ ही अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि मानसूनी तंत्र के प्रभाव से
प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में भारी वर्षा होने की आशंका है।
बीते कुछ दिनों से बारिश थमने से उमस में बढ़ोतरी होने लगी है। मंगलवार सुबह से दोपहर तक रायपुर में चिपचिपी गर्मी व उमस से लोग परेशान रहे। रायपुर का अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। दोपहर की उमस से लोगों को शाम को राहत मिली और ठंडी हवाओं के साथ ही हल्की बारिश भी हुई है। ठंडी हवाओं व हल्की बारिश के चलते मौसम का मिजाज भी खुशनुमा हो गया और लोगों को उमस से राहत मिली।
मौसम विभाग का कहना है कि अब आने वाले दिनों में लोगों को उमस से राहत मिलने वाली है। मानसून प्रदेश भर में सक्रिय है और मानसूनी तंत्र के प्रभाव से बारिश होने लगेगी। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे लगे उत्तर आंध्र प्रदेश के ऊपर से 1.5 किमी से 7.6 किमी ऊंचाई तक है। इसके प्रभाव से ही बुधवार को प्रदेश भर में हल्की से मध्यम वर्षा होगी।
Surguja Times Ambikapur
Sponsored LinksAdChoices 🔵
Ad
Ambikapur me home cleaning services par bachat karein...
Local Maids
Ad
Ghar par bagicha banane ke aasan tarike aur tools...
Green Thumb
Ad
Ghar ke furniture par payein 70% tak ki chhoot...
Modern Furniture
Ad
Ambikapur me premium office spaces kiraye par uplabdh...
Office Space
Ad
2026 ke best wireless headphones ki list aur offer...
Top Headphones
Ad
Surguja me naye luxury apartments ki booking shuru...
Luxury Living
Ad
Coffee peene ke shoukeen log ek baar zaroor check karein...
Coffee Quiz
Ad
Ghumne ke shoukeen logo ke liye saste tour packages...
💬 पाठकों की राय (0)
सभ्य भाषा का प्रयोग करें।