✍️पत्रकार बनें
ब्रेकिंग न्यूज़
अंबिकापुर: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 10 दिन बाद पटना से गिरफ्तार, ट्रांजिट रिमांड पर लाया जा रहाकृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने खाद भण्डारण केंद्र, बीज निगम एवं सहकारी समिति का किया औचक निरीक्षणअम्बिकापुर: गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन के सदस्यों द्वारा जनपद पंचायत अम्बिकापुर के निकट विद्या मंदिर स्कूल में विद्यालय के बच्चों के साथ गुरु पूर्णिमा मनाया गया।Ambikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअंबिकापुर: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 10 दिन बाद पटना से गिरफ्तार, ट्रांजिट रिमांड पर लाया जा रहाकृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने खाद भण्डारण केंद्र, बीज निगम एवं सहकारी समिति का किया औचक निरीक्षणअम्बिकापुर: गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन के सदस्यों द्वारा जनपद पंचायत अम्बिकापुर के निकट विद्या मंदिर स्कूल में विद्यालय के बच्चों के साथ गुरु पूर्णिमा मनाया गया।Ambikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोन
दंतेवाड़ा

CGNews : नाबालिग सहित चार नक्सली चढ़े पुलिस के हत्थे, नकदी रकम, मोबाइल व विस्फोटक सामाग्री जब्त पड़े पूरी खबर

द्वारा: SURGUJA TIMESप्रकाशित: 16 अगस्त 2023दे देखा गया: 462 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏

दंतेवाड़ा। CG Crime जिला पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर 4 नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। चारों माओवादी पुलिस बल को नुकसान पहुंचाने की फिराक में थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से विस्फोटक सामाग्री, मोबाइल, नगदी सहित अन्य सामान बरामद किया गया है। ये कार्...

दंतेवाड़ा। CG Crime जिला पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर 4 नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। चारों माओवादी पुलिस बल को नुकसान पहुंचाने की फिराक में थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से विस्फोटक सामाग्री, मोबाइल, नगदी सहित अन्य सामान बरामद किया गया है। ये कार्रवाई दन्तेवाड़ा रेंज के डीआईजी कमलोचन कश्यप, डीआईजी सीआरपीएफ विकास कठेरिया के निर्देश पर एसपी गौरव राय, सीआरपीएफ कमाण्डेड सुरेन्द्र सिंह, एएसपी आरके बर्मन के नेतृत्व में की गई है।

बता दें कि थाना दन्तेवाड़ा पुलिस को अवैध विस्फोटक पदार्थ परिवहन करने की सूचना मिली थी। जिस पर जिला बल व सीआरपीएफ 231 बटालियन के बल के साथ पुलिस पार्टी मौके के लिए रवाना हुई। बस स्टैण्ड के अंदर 4 संदिग्ध व्यक्ति दिखे, जिसमें से एक व्यक्ति के हाथ में ट्राली बैग तथा उसी के साथ खडे़ 3 अन्य व्यक्तियों के पीठ में पीठ्ठू बैग रखे थे। पुलिस बल के द्वारा चारों को पकड़कर उनसे पूछताछ की गई। पकड़े गए आरोपियों में सुभाष कुमार कड़ती 21 वर्ष, निवासी डेगमेटा फुलगट्टा भैरमगढ़, मनोज कुमार ओयाम 18 वर्ष निवासी बेचापाल, रमेश कुमार ओयाम 18 वर्ष निवासी बेचापाल व एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है।

चारों संदेहियों की तलाशी ली गई जिसमें सुभाष कुमार कड़ती के कब्जे से मोबाईल एवं अपने पास रखे काला रंग के ट्राली बैग से 3 नग विस्फोटक स्ट्रीक, 1 नग टिफिन एवं दैनिक उपयोगी सामान मिला। मनोज कुमार ओयाम के कब्जे से मोबाईल, नकद 21,350 रूपयें एवं अपने पास रखे पिठ्ठू बैग से 2 नग विस्फोटक स्ट्रीक एवं दैनिक उपयोगी सामान, रमेश ओयाम के कब्जे से मोबाईल, नकद 35,650 रूपये, पास रखे काला रंग के बैग में 2 नग विस्फोटक स्ट्रीक, 1 नग टिफिन एवं दैनिक उपयोगी सामान, विधि से संघर्षरत बालक के कब्जे से 1 नग मोबाईल, नगद 27,000 रूपये एवं पास रखे पिठ्ठू बैग से 2 नग विस्फोटक स्ट्रीक एवं दैनिक उपयोगी सामान मिला।

पुलिस ने संदेहियों से पूछताछ करने पर रमेश कुमार ओयाम ने बेचापाल पंचायत का मिलिषिया सदस्य, माओवादी मनोज ओयाम ने बेचापाल पंचायत सीएनएम सदस्य का एवं सुभाष कडती मिरतुर डेगमेटा डीकेएमएस सदस्य होना बताये, तथा सभी लगभग 2-3 वर्षाे से नक्सल माओवादी संगठन में कार्य करना बताये एवं पास में रखे कुल 25 किलो विस्फोटक सामाग्री से पुलिस बल को नुकसान पहुंचाने के नियत से हैदराबाद से लेकर आये थे। पुलिस ने सभी के खिलाफ कार्रवाई कर जेल भेज दिया है।

Sponsored LinksAdChoices 🔵
Ambikapur me home cleaning services par bachat karein...Ad
Ambikapur me home cleaning services par bachat karein...
Local Maids
Ghar par bagicha banane ke aasan tarike aur tools...Ad
Ghar par bagicha banane ke aasan tarike aur tools...
Green Thumb
Ghar ke furniture par payein 70% tak ki chhoot...Ad
Ghar ke furniture par payein 70% tak ki chhoot...
Modern Furniture
Ambikapur me premium office spaces kiraye par uplabdh...Ad
Ambikapur me premium office spaces kiraye par uplabdh...
Office Space
2026 ke best wireless headphones ki list aur offer...Ad
2026 ke best wireless headphones ki list aur offer...
Top Headphones
Surguja me naye luxury apartments ki booking shuru...Ad
Surguja me naye luxury apartments ki booking shuru...
Luxury Living
Coffee peene ke shoukeen log ek baar zaroor check karein...Ad
Coffee peene ke shoukeen log ek baar zaroor check karein...
Coffee Quiz
Ghumne ke shoukeen logo ke liye saste tour packages...Ad
Ghumne ke shoukeen logo ke liye saste tour packages...
Discount Travel

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...
CGNews : नाबालिग सहित चार नक्सली चढ़े पुलिस के हत्थे, नकदी रकम, मोबाइल व विस्फोटक सामाग्री जब्त पड़े पूरी खबर | सरगुजा टाइम्स