ब्रेकिंग न्यूज़
ग्रामीण की मौत और आरोपों का अंबारब्रेकिंग न्यूज़: सरगुजा में भारी बारिश की चेतावनी!मोदी सरकार के 12 वर्ष मे विकास नहीं, सिर्फ जुमले हुये. जनता इस सरकार से परेशान : गिरीश देवांगनSDM करुण डहरिया व उसके साथियो ने किया आदिवासी किसान की हत्या, 4 गए जेलAmbikapur : मतदाता सूची से वैध नाम हटाने पर कांग्रेस का तीखा हमला, “घोर लापरवाही और लोकतांत्रिक अधिकारों पर प्रहार”ग्रामीण की मौत और आरोपों का अंबारब्रेकिंग न्यूज़: सरगुजा में भारी बारिश की चेतावनी!मोदी सरकार के 12 वर्ष मे विकास नहीं, सिर्फ जुमले हुये. जनता इस सरकार से परेशान : गिरीश देवांगनSDM करुण डहरिया व उसके साथियो ने किया आदिवासी किसान की हत्या, 4 गए जेलAmbikapur : मतदाता सूची से वैध नाम हटाने पर कांग्रेस का तीखा हमला, “घोर लापरवाही और लोकतांत्रिक अधिकारों पर प्रहार”
दंतेवाड़ा

Dantewada News: छत्‍तीसगढ़ के इस गांव में 16 साल बाद शान से फहरा तिरंगा, नक्सली करते थे विरोध

द्वारा: SURGUJA TIMESप्रकाशित: 15 अगस्त 2023दे देखा गया: 1411 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏
Dantewada News: छत्‍तीसगढ़ के इस गांव में 16 साल बाद शान से फहरा तिरंगा,  नक्सली करते थे विरोध

दंतेवाड़ा। Independence Day 2023 in Dantewada: छत्‍तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के नक्‍सल प्रभावित बुरगुम गांव में जहां कभी नक्‍सलियों की तूती बोलती थी, वहां अब बदलाव नजर आने लगा है। स्‍वतंत्रता दिवस पर बुरगुम गांव के स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने...

Advertisement

दंतेवाड़ा। Independence Day 2023 in Dantewada: छत्‍तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के नक्‍सल प्रभावित बुरगुम गांव में जहां कभी नक्‍सलियों की तूती बोलती थी, वहां अब बदलाव नजर आने लगा है। स्‍वतंत्रता दिवस पर बुरगुम गांव के स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने नक्‍सली फरमान को धता बताते हुए जवानों की मौजूदगी में इस बार ध्‍वजारोहण किया और आजादी का जश्‍न मनाया। गांव के लोगों ने तिरंगा फहराकर ये बता दिया कि यहां गन नहीं गणतंत्र की जरूरत है।

नक्सलियों के गढ़ में जवानों की मौजूदगी के बीच ग्रामीण बिना किसी डर के आजादी के महापर्व में शामिल हुए। जवानों ने ग्रामीणों को विश्वास दिलाया कि हम आपके साथ है, सरकार आपके साथ है। वे नक्सलियों के बहकावे में नहीं आए। विकास के साथ कदम से कदम मिला कर आगे बढ़े।

Advertisement

2007 तक बुरगुम गांव में भी हर्ष उल्लास के साथ 15 अगस्त और 26 जनवरी मनाया जाता था, पर 2007 में यहां के सरकारी भवन, आश्रम, पंचायत भवनों को ध्‍वस्‍त कर नक्सलियों ने बुरगुम तक पहुंचने वाले रास्ते को काट दिया था। इस घटना के बाद से आज तक ये गांव जिला व ब्लाक मुख्यालय कुआकोंडा से कटा हुआ है।

बुरगुम गांव में भी लोग आजादी का जश्न मना सकें इसके लिए इस बार जवानों ने नदी-नालों को लांघ कर एक दिन पहले 14 अगस्त को यहां सर्चिंग अभियान तेज कर दिया था, जिसके बाद आज 15 अगस्त को बड़ी संख्या में ग्रामीणों की मौजूदगी में बुरगुम गांव के आंगनबाड़ी स्‍कूलों में तिरंगा फहराया गया।

Advertisement

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...
Dantewada News: छत्‍तीसगढ़ के इस गांव में 16 साल बाद शान से फहरा तिरंगा, नक्सली करते थे विरोध | सरगुजा टाइम्स