✍️पत्रकार बनें
ब्रेकिंग न्यूज़
Ambikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिपीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अनीता चैधरी बनीं ऊर्जा दाता, शून्य हुआ बिजली बिलAmbikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिपीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अनीता चैधरी बनीं ऊर्जा दाता, शून्य हुआ बिजली बिल
ताजा खबर

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के इस जिले में मिला हीरे का भंडार, खनन के लिए किया जाएगा ई-ऑक्शन

द्वारा: KARAN RAYप्रकाशित: 16 जून 2024दे देखा गया: 132 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏

सरगुजा टाइम्स 16 जून 2024/छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में हीरे का भंडार मिला है. जिले के तुमला गांव में हीरे का भंडार मिलने की बात सामने आई है. बताया जा रहा है कि यहां 25 वर्ग किलोमीटर के दायरे में हीरे के मिलने की पुष्टि हुई है. यहां मिलने वाले अन्य सं...

Advertisement

सरगुजा टाइम्स 16 जून 2024/छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में हीरे का भंडार मिला है. जिले के तुमला गांव में हीरे का भंडार मिलने की बात सामने आई है. बताया जा रहा है कि यहां 25 वर्ग किलोमीटर के दायरे में हीरे के मिलने की पुष्टि हुई है. यहां मिलने वाले अन्य संकेतक खनिज हीरे के मिलने की पुष्टि  कर रहे हैं. इनमें पाइरोप, क्रोमाइट, इल्मेनाइट और अन्य खनिज शामिल हैं.

खनन के लिए किया जाएगा ई-ऑक्शन

   खनन के लिए किया जाएगा ई-ऑक्शन

संकेतक खनिज उच्च ताप और दाब में ही मिलते हैं. हीरा भी उच्च ताप और दाब में ही मिलता है. खनिज विभाग के अतिरिक्त संचालक डी महेश बाबू ने मीडिया (Chhattisgarh News) से बताया कि हीरे के खनन के लिए जल्द ही राज्य भौमिकी एवं खनिकर्म विभाग ई-ऑक्शन जारी करेगा. हीरे का यह ब्लॉक भौमिकी एवं खनिकर्म संचालनालय छत्तीसगढ़, भारतीय भू-वैज्ञानिक सर्वेक्षण, मिनरल एक्सप्लोरेशन एंड कंसलटेंसी के संयुक्त सर्वे में खोजा गया है.

Advertisement

गरियाबंद में पाए जाने वाले हीरे की क्वालिटी विश्वस्तरीय

क्या आप जानते हैं कि गरियाबंद जिले के विकासखंड मैनपुर के बेहराडीह, पायलीखंड में पाए जाने वाले हीरे की क्वालिटी विश्वस्तरीय है. यहां का हीरा खदान देश के सबसे बड़े हीरा खदानों में एक माना जाता है. गरियाबंद के अलावा जांजगीर-चांपा और महासमुंद में भी अलग-अलग जगहों पर हीरों के भंडार की मौजूदगी की पुष्टि हो चुकी है. खनन में यहां हीरों को खोजा जाएगा.

Advertisement

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के इस जिले में मिला हीरे का भंडार, खनन के लिए किया जाएगा ई-ऑक्शन | सरगुजा टाइम्स