✍️पत्रकार बनें
ब्रेकिंग न्यूज़
Ambikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिपीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अनीता चैधरी बनीं ऊर्जा दाता, शून्य हुआ बिजली बिलAmbikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिपीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अनीता चैधरी बनीं ऊर्जा दाता, शून्य हुआ बिजली बिल
ताजा खबर

Chhattisgarh Tourism: सोनहत घुनघुट्टा बांध के पास बन रहे हैं Tourist Cottage, ग्रामीणों को मिलेगा रोजगार

द्वारा: KARAN RAYप्रकाशित: 15 जून 2024दे देखा गया: 406 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏

सरगुजा टाइम्स 15 जून 2024/ग्राम पंचायत पोड़ी के सरपंच बहादुर कमलवंशी ने बताया कि घुनघुट्टा में ग्राम पंचायत से मनरेगा (MANREGA) व डीएमएफ (DMF) मद से होने वाले कार्यों का निर्माण पूरा हो गया है. आगे डायरेक्ट टेंडर पर कार्य चल रहे हैं, जिसमें कॉटेज, ग...

Advertisement

सरगुजा टाइम्स 15 जून 2024/ग्राम पंचायत पोड़ी के सरपंच बहादुर कमलवंशी ने बताया कि घुनघुट्टा में ग्राम पंचायत से मनरेगा (MANREGA) व डीएमएफ (DMF) मद से होने वाले कार्यों का निर्माण पूरा हो गया है. आगे डायरेक्ट टेंडर पर कार्य चल रहे हैं, जिसमें कॉटेज, गार्डन समेत विभिन्न निर्माण कार्य होने हैं. घुनघुट्टा को पर्यटन क्षेत्र बनाए जाने से ग्रामीण खुश हैं.

https://twitter.com/i/status/1799679591088275941

Popular Tourist Destinations in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री (Chief Minister of Chhattisgarh) विष्णु देव साय (CM Vishnu Deo Sai) की घोषणा के बाद कोरिया जिले के सोनहत घुनघुट्टा बांध को पर्यटन क्षेत्र (Tourist Destination) के रूप में विकसित किया जा रहा है. बांध (Dam) के किनारे पर्यटकों (Tourists) के ठहरने के लिए लकड़ी के कॉटेज (Cottage) बनाए जा रहे हैं. यहां कुल 5 कॉटेज बनाए जा रहे हैं जिसमें 2 में कैंटिन व कार्यालय रहेगा. यह पूरा निर्माण कार्य 1 करोड़ 98 लाख रुपए से किया जाएगा. लगभग दो महीने में निर्माण कार्य पूरा होगा.

Chhattisgarh Tourism की पहल

झुमका महोत्सव में सीएम विष्णु देव साय ने बैकुंठपुर के झुमका बांध व सोनहत के घुनघुट्टा जलाशय को पर्यटन के रूप में पहचान दिलाने की घोषणा की थी. जिसके बाद कोरिया जिला प्रशासन ने इसके लिए तेजी से प्रयास शुरू किए हैं.

Advertisement

Chhattisgarh Tourism: कॉटेज

ग्राम पंचायत पोड़ी के सरपंच बहादुर कमलवंशी ने बताया कि घुनघुट्टा में ग्राम पंचायत से मनरेगा (MANREGA) व डीएमएफ (DMF) मद से होने वाले कार्यों का निर्माण पूरा हो गया है. आगे डायरेक्ट टेंडर पर कार्य चल रहे हैं, जिसमें कॉटेज, गार्डन समेत विभिन्न निर्माण कार्य होने हैं. घुनघुट्टा को पर्यटन क्षेत्र बनाए जाने से ग्रामीण खुश हैं.

अब साज-सज्जा बाकी

कॉटेज स्थल पर सफाई व प्लॉट समतलीकरण पर मनरेगा से कुल 48.41 लाख रुपए खर्च हुए हैं. इसमें जलभराव भूमि से गाद निकासी पर करीब 18.48 लाख रुपए, मैदान समतलीकरण कार्य पर 13.83 लाख रुपए व 50 मीटर लंबाई व 60 मीटर चौड़ाई पर तटबंध निर्माण के लिए 16 लाख रुपए खर्च किए गए हैं. वहीं अब कॉटेज, वॉल पेंटिंग समेत पर्यटकों के आकर्षण के लिए विभिन्न निर्माण कार्य कराए जा रहे हैं.

ग्रमीणों को रोजगार : कलेक्टर

कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने कहा कि घुनघुट्टा को पर्यटन क्षेत्र बनाने से स्थानीय ग्रामीणों को रोजगार के अवसर मिलेंगे. वहीं जिले के पर्यटन क्षेत्रों में जगह-जगह से लोग आएंगे और कोरिया जिले की प्राकृतिक व मनोरम दृश्यों का आनंद उठा सकेंगे. प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की घोषणा के बाद बांध को पर्यटन क्षेत्र के रूप में विकसित किया जा रहा है.

Advertisement

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...
Chhattisgarh Tourism: सोनहत घुनघुट्टा बांध के पास बन रहे हैं Tourist Cottage, ग्रामीणों को मिलेगा रोजगार | सरगुजा टाइम्स