Chhattisgarh Elections 2023: पूर्व सीएम रमन सिंह ने वीडियो शेयर करते हुए कांग्रेस पर तंज किया. इस पर सीएम भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़िया ओलंपिंक का जिक्र करते हुए रमन सिंह को चैलेंज दे दिया.
Chhattisgarh Election 2023 Date: चुनावी राज्य छत्तीसगढ़ में सियासी माहौल गरमाया हुआ है. सत्ता पर काबिज कांग्रेस अपनी कमर कस चुकी है औऱ वो संगठन और सरकार में बदलाव कर इसका इजहार भी कर चुकी है. वहीं दूसरी तरफ बीजेपी कांग्रेस को घेरने में कोई कसर नहीं छोड़ रही. दोनों खेमों के नेताओं की बयानबाजी सामने आ रही है. खासकर ट्विटर पर सीएम भूपेश बघेल और पूर्व सीएम रमन सिंह के बीच वार-पलटवार का सिलसिला तेज हो गया है. ताजा वाकया दिलचस्प है.
दरअसल, बुधवार (19 जुलाई) को छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम और बीजेपी के सीनियर नेता रमन सिंह ने एक ट्वीट शेयर किया. इस ट्वीट में गेड़ी दौड़ को दिखाया गया है. तीन पात्र हैं जो बीजेपी, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी को दिखा रहे हैं. गेड़ी दौर में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी को दिखाने वाले पात्र गिर जाते हैं और बीजेपी रेस में जीत जाती है. इस ट्वीट को शेयर करते हुए रमन सिंह ने लिखा, "विरोधी मन मुंह चुचुवात हे, भारतीय जनता पार्टी ये दारी छत्तीसगढ़ मा विकास लात हे. 'जय भाजपा, तय भाजपा'.





💬 पाठकों की राय (0)
सभ्य भाषा का प्रयोग करें।