✍️पत्रकार बनें
ब्रेकिंग न्यूज़
•आकांक्षी विकासखंड लखनपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस का आयोजन•Ambikapur : कैबिनेट मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री ओपी चौधरी ने वर्चुअल माध्यम से ली बैठक, अभियान के सफल एवं प्रभावी क्रियान्वयन हेतु दिए आवश्यक निर्देश कलेक्टर ने सरगुजा जिले में तैयारियों के सम्बंध में अवगत कराया•Ambikapur : कम लागत में राखी बनाकर आजीविका को नई दिशा दे रहीं स्वयं सहायता समूह की महिलाएं•अंबिकापुर: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 10 दिन बाद पटना से गिरफ्तार, ट्रांजिट रिमांड पर लाया जा रहा•कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने खाद भण्डारण केंद्र, बीज निगम एवं सहकारी समिति का किया औचक निरीक्षण•आकांक्षी विकासखंड लखनपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस का आयोजन•Ambikapur : कैबिनेट मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री ओपी चौधरी ने वर्चुअल माध्यम से ली बैठक, अभियान के सफल एवं प्रभावी क्रियान्वयन हेतु दिए आवश्यक निर्देश कलेक्टर ने सरगुजा जिले में तैयारियों के सम्बंध में अवगत कराया•Ambikapur : कम लागत में राखी बनाकर आजीविका को नई दिशा दे रहीं स्वयं सहायता समूह की महिलाएं•अंबिकापुर: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 10 दिन बाद पटना से गिरफ्तार, ट्रांजिट रिमांड पर लाया जा रहा•कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने खाद भण्डारण केंद्र, बीज निगम एवं सहकारी समिति का किया औचक निरीक्षण
रायपुर

Conjunctivitis in CGNews: दस दिनों में 20 हजार से अधिक मरीज, पिंक आई के सैंपल सामान्य, वायरस में कोई बदलाव नहीं

द्वारा: SURGUJA TIMES•प्रकाशित: 30 जुलाई 2023•दे देखा गया: 1262 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏

सैंपल की कल्चर जांच मेडिकल कालेज रायपुर में कराया गया था। इसकी रिपोर्ट सामान्य आई है। वायरस में किसी भी तरह का बदलाव नहीं हुआ है। रायपुर। Raipur News छत्तीसगढ़ में पिंक आई (Conjunctivitis) के मामले लगातार बढ़ने की वजह से इसके वायरस के बदलाव की आश...

सैंपल की कल्चर जांच मेडिकल कालेज रायपुर में कराया गया था। इसकी रिपोर्ट सामान्य आई है। वायरस में किसी भी तरह का बदलाव नहीं हुआ है।

रायपुर। Raipur News छत्तीसगढ़ में पिंक आई (Conjunctivitis) के मामले लगातार बढ़ने की वजह से इसके वायरस के बदलाव की आशंका जताई जा रही थी। वायरस की पहचान के लिए स्वास्थ्य विभाग ने कुछ सैंपलों का कल्चर एंड सेंसिटिविटी की जांच कराई गई है। वायरस में किसी भी तरह का बदलाव नहीं हुआ है।

ReadMore :Bijapur :बाढ़ ने बढ़ाई मुसीबत, धर्माराम गांव के दो दर्जन मकान हुए जलमग्न, पड़े पूरी खबर

संचालक महामारी नियंत्रक डाक्टर सुभाष मिश्रा ने बताया कि सैंपल की कल्चर जांच मेडिकल कालेज रायपुर में कराया गया था। इसकी रिपोर्ट सामान्य आई है। वायरस में किसी भी तरह का बदलाव नहीं हुआ है। ऐसे में जो-जो दवाएं सामान्य तौर पर कंजक्टिवाइटिस के लिए उपयोग की जा रही हैं, वही दवाएं उपयोग होंगी। बता दें प्रदेश में पिछले 10 दिनों में 20 हजार से पिंक आई के मरीज मिल चुके हैं। अस्पतालों में नेत्र रोग विभाग की ओपीडी में हर दिन 30 से 40 प्रतिशत तक पिंक आई के केस आ रहे हैं। खतरा इसलिए है कि यह कोरोना की तरह तेजी से फैलता है। कारण यही है कि एक मरीज को होने के बाद दूसरे व तीसरे को होने में समय नहीं लगता है। पिंक आई के अधिकांश केस पीड़ित के संपर्क में आने की वजह से हो रहे हैं।

लक्षण नजर आए तो लें चिकित्सकीय सलाह

स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सा अधिकारियों ने बताया कि कंजक्टिवाइटिस (Conjunctivitis) आंख की आम बीमारी है, जिसे हम आंख आना भी कहते हैं। इस बीमारी में रोगी की आंख लाल हो जाती है, कीचड़ आता है, आंसू आते हैं, चुभन होती है तथा कभी-कभी सूजन भी आ जाती है। कंजक्टिवाइटिस होने पर एंटीबायोटिक ड्राप जैसे जेंटामिसिन, सिप्रोफ्लाक्सिन, माक्सीफ्लाक्सिन, आई ड्राप आंखों में छह बार एक-एक बूंद तीन दिनों के लिए मरीज को देना चाहिए। तीन दिनों में आराम न आने पर किसी अन्य बीमारी की संभावना हो सकती है। ऐसे में नेत्र विशेषज्ञ के पास दिखाना उचित होता है।

इस तरह बरतें सावधानी

चिकित्सा अधिकारियों ने बताया कि कंजक्टिवाइटिस संक्रामक बीमारी है जो संपर्क से फैलती है। अतः मरीज को अपनी आंखों को हाथ न लगाने की सलाह देनी चाहिए। रोगी से हाथ मिलाने से बचकर एवं उसकी उपयोग की चीजें अलग कर इस बीमारी के फैलाव को रोका जा सकता है। संक्रमित आंखों को देखने से इस बीमारी के फैलने की धारणा केवल भ्रम है। यह बीमारी केवल संपर्क से ही फैलती है।

Sponsored LinksAdChoices 🔵
Ambikapur me home cleaning services par bachat karein...Ad
Ambikapur me home cleaning services par bachat karein...
Local Maids
Ghar par bagicha banane ke aasan tarike aur tools...Ad
Ghar par bagicha banane ke aasan tarike aur tools...
Green Thumb
Ghar ke furniture par payein 70% tak ki chhoot...Ad
Ghar ke furniture par payein 70% tak ki chhoot...
Modern Furniture
Ambikapur me premium office spaces kiraye par uplabdh...Ad
Ambikapur me premium office spaces kiraye par uplabdh...
Office Space
2026 ke best wireless headphones ki list aur offer...Ad
2026 ke best wireless headphones ki list aur offer...
Top Headphones
Surguja me naye luxury apartments ki booking shuru...Ad
Surguja me naye luxury apartments ki booking shuru...
Luxury Living
Coffee peene ke shoukeen log ek baar zaroor check karein...Ad
Coffee peene ke shoukeen log ek baar zaroor check karein...
Coffee Quiz
Ghumne ke shoukeen logo ke liye saste tour packages...Ad
Ghumne ke shoukeen logo ke liye saste tour packages...
Discount Travel

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...
Conjunctivitis in CGNews: दस दिनों में 20 हजार से अधिक मरीज, पिंक आई के सैंपल सामान्य, वायरस में कोई बदलाव नहीं | सरगुजा टाइम्स