✍️पत्रकार बनें
ब्रेकिंग न्यूज़
अंबिकापुर: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 10 दिन बाद पटना से गिरफ्तार, ट्रांजिट रिमांड पर लाया जा रहाकृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने खाद भण्डारण केंद्र, बीज निगम एवं सहकारी समिति का किया औचक निरीक्षणअम्बिकापुर: गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन के सदस्यों द्वारा जनपद पंचायत अम्बिकापुर के निकट विद्या मंदिर स्कूल में विद्यालय के बच्चों के साथ गुरु पूर्णिमा मनाया गया।Ambikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअंबिकापुर: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 10 दिन बाद पटना से गिरफ्तार, ट्रांजिट रिमांड पर लाया जा रहाकृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने खाद भण्डारण केंद्र, बीज निगम एवं सहकारी समिति का किया औचक निरीक्षणअम्बिकापुर: गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन के सदस्यों द्वारा जनपद पंचायत अम्बिकापुर के निकट विद्या मंदिर स्कूल में विद्यालय के बच्चों के साथ गुरु पूर्णिमा मनाया गया।Ambikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोन
ताजा खबर

Corruption in NH repair: Video: शहर के भीतर एनएच रिपेयरिंग में बड़ा भ्रष्टाचार, रात में बनी सडक़ सुबह उखड़ी, निगमकर्मी कचरा गाड़ी में उठा ले गए डामर

द्वारा: SURGUJA TIMESप्रकाशित: 22 दिसंबर 2025दे देखा गया: 1321 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏

Corruption in NH repair: शहर के सदर रोड में रात 12 बजे जर्जर सडक़ की कराई गई थी मरम्मत, 6 घंटे बाद भी उखड़ गई सडक़, एनएच विभाग की कार्यप्रणाली पर शहरवासियों में आक्रोश अंबिकापुर. शहर में नेशनल हाइवे की मरम्मत को लेकर एक बड़ा घोटाला सामने आया है। कर...

Corruption in NH repair: शहर के सदर रोड में रात 12 बजे जर्जर सडक़ की कराई गई थी मरम्मत, 6 घंटे बाद भी उखड़ गई सडक़, एनएच विभाग की कार्यप्रणाली पर शहरवासियों में आक्रोश

अंबिकापुर. शहर में नेशनल हाइवे की मरम्मत को लेकर एक बड़ा घोटाला सामने आया है। करीब 6 करोड़ रुपए की लागत से शहर के भीतर एनएच की सडक़ का मरम्मत कार्य पिछले कई दिनों से चल रहा है। इसी कड़ी में सदर रोड पर ठेकेदार द्वारा कड़ाके की ठंड में रात करीब 12 बजे सडक़ की टायरिंग (Corruption in NH repair) शुरू की गई। ठंड के कारण स्थानीय लोगों ने रात में सडक़ मरम्मत का विरोध किया और घटिया डामर के इस्तेमाल का आरोप लगाया, लेकिन अधिकारियों ने जल्दबाजी में काम पूरा करा दिया। हैरानी की बात यह रही कि सुबह होते ही पूरी सडक़ उखड़ गई।

रास्ते की स्थिति अम्बिकापुर सरगुजा टाइम्स

दरअसल जब नगर निगम के कर्मचारी सफाई के लिए रविवार की सुबह सदर रोड में पहुंचे तो सडक़ की हालत देखकर वे भी दंग रह गए। रातों-रात बनी सडक़ का उखड़ जाना भ्रष्टाचार 9Corruption in NH repair) की पोल खोलने के लिए काफी था। इसके बाद उखड़ी हुई सडक़ के मलबे को कचरा ढोने वाले ट्रैक्टर-ट्रॉली में भरकर वहां से हटा दिया गया।

स्थानीय लोगों में एनएच अधिकारियों (Corruption in NH repair) के खिलाफ भारी गुस्सा है। लोगों का कहना है कि पिछले 2 साल से जर्जर सडक़ों के कारण वे परेशान हैं।

बरसात के दिनों में सांसद, विधायक और महापौर ने सडक़ों पर उतरकर मरम्मत और गुणवत्ता पूर्ण निर्माण का भरोसा दिलाया था, लेकिन बरसात बीतने के बाद भी हालात जस के तस बने हुए हैं।

Corruption in NH repair: मरम्मत के नाम पर केवल खानापूर्ति

अंबिकापुर शहर के भीतर से गुजरने वाली नेशनल हाइवे (Corruption in NH repair) की सडक़ सदर रोड, महामाया चौक और देवीगंज रोड जैसे प्रमुख इलाकों को जोड़ती है। विभाग द्वारा करीब 10 किलोमीटर लंबी सडक़ की पेंच रिपेयरिंग के नाम पर 2.5 करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे हैं।

साथ ही कुछ महीनों बाद इसी सडक़ का करीब 42 करोड़ रुपए की लागत से दोबारा निर्माण प्रस्तावित है। आरोप है कि मरम्मत के नाम पर केवल दिखावटी टायरिंग कर फोटो खींचकर भुगतान निकालने की तैयारी की गई है।

Nigam employee take away damar (Photo- Surguja)

अधिकारियों ने नहीं उठाया फोनइस संबंध में जब पक्ष जानने एनएच के अधिकारियों (Corruption in NH repair) आरडी ताम्बरे व विभाग के एसडीओ निखिल लकड़ा के मोबाइल पर कॉल किया गया, लेकिन दोनों ने कॉल रिसीव नहीं किया।

Sponsored LinksAdChoices 🔵
Ambikapur me home cleaning services par bachat karein...Ad
Ambikapur me home cleaning services par bachat karein...
Local Maids
Ghar par bagicha banane ke aasan tarike aur tools...Ad
Ghar par bagicha banane ke aasan tarike aur tools...
Green Thumb
Ghar ke furniture par payein 70% tak ki chhoot...Ad
Ghar ke furniture par payein 70% tak ki chhoot...
Modern Furniture
Ambikapur me premium office spaces kiraye par uplabdh...Ad
Ambikapur me premium office spaces kiraye par uplabdh...
Office Space
2026 ke best wireless headphones ki list aur offer...Ad
2026 ke best wireless headphones ki list aur offer...
Top Headphones
Surguja me naye luxury apartments ki booking shuru...Ad
Surguja me naye luxury apartments ki booking shuru...
Luxury Living
Coffee peene ke shoukeen log ek baar zaroor check karein...Ad
Coffee peene ke shoukeen log ek baar zaroor check karein...
Coffee Quiz
Ghumne ke shoukeen logo ke liye saste tour packages...Ad
Ghumne ke shoukeen logo ke liye saste tour packages...
Discount Travel

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...
Corruption in NH repair: Video: शहर के भीतर एनएच रिपेयरिंग में बड़ा भ्रष्टाचार, रात में बनी सडक़ सुबह उखड़ी, निगमकर्मी कचरा गाड़ी में उठा ले गए डामर | सरगुजा टाइम्स