✍️पत्रकार बनें
ब्रेकिंग न्यूज़
आकांक्षी विकासखंड लखनपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस का आयोजनAmbikapur : कैबिनेट मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री ओपी चौधरी ने वर्चुअल माध्यम से ली बैठक, अभियान के सफल एवं प्रभावी क्रियान्वयन हेतु दिए आवश्यक निर्देश कलेक्टर ने सरगुजा जिले में तैयारियों के सम्बंध में अवगत करायाAmbikapur : कम लागत में राखी बनाकर आजीविका को नई दिशा दे रहीं स्वयं सहायता समूह की महिलाएंअंबिकापुर: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 10 दिन बाद पटना से गिरफ्तार, ट्रांजिट रिमांड पर लाया जा रहाकृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने खाद भण्डारण केंद्र, बीज निगम एवं सहकारी समिति का किया औचक निरीक्षणआकांक्षी विकासखंड लखनपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस का आयोजनAmbikapur : कैबिनेट मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री ओपी चौधरी ने वर्चुअल माध्यम से ली बैठक, अभियान के सफल एवं प्रभावी क्रियान्वयन हेतु दिए आवश्यक निर्देश कलेक्टर ने सरगुजा जिले में तैयारियों के सम्बंध में अवगत करायाAmbikapur : कम लागत में राखी बनाकर आजीविका को नई दिशा दे रहीं स्वयं सहायता समूह की महिलाएंअंबिकापुर: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 10 दिन बाद पटना से गिरफ्तार, ट्रांजिट रिमांड पर लाया जा रहाकृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने खाद भण्डारण केंद्र, बीज निगम एवं सहकारी समिति का किया औचक निरीक्षण
ताजा खबर

Crime News : शहर में बैठकर गांजा का धंधा करने वाले दो गिरफ्तार, पढ़े पूरी जानकारी

द्वारा: SURESH GAINप्रकाशित: 1 नवंबर 2023दे देखा गया: 729 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏

Crime News :सरगुजा टाइम्स | अम्बिकापुर  सरगुजा की गांधीनगर पुलिस ने गांजा के दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।इनमें आरोपित मो राजुन मंसूरी उर्फ़ राजू (48) मूलतः लहसुई कब्रिस्तान मोहल्ला कोतमा मध्यप्रदेश का रहने वाला है। यह अंबिकापुर के बरेजपारा तालाब के...

Crime News :सरगुजा टाइम्स | अम्बिकापुर  सरगुजा की गांधीनगर पुलिस ने गांजा के दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।इनमें आरोपित मो राजुन मंसूरी उर्फ़ राजू (48) मूलतः लहसुई कब्रिस्तान मोहल्ला कोतमा मध्यप्रदेश का रहने वाला है। यह अंबिकापुर के बरेजपारा तालाब के पास रसूलपुर में निवास करता है।

 सरगुजा की गांधीनगर पुलिस ने गांजा के दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।इनमें आरोपित मो राजुन मंसूरी उर्फ़ राजू (48) मूलतः लहसुई कब्रिस्तान मोहल्ला कोतमा मध्यप्रदेश का रहने वाला है। यह अंबिकापुर के बरेजपारा तालाब के पास रसूलपुर में निवास करता है। दूसरा आरोपित सोनू पटेल (25) ग्राम इंजानी थाना चलगली का निवासी है। इनके पास से कुल 23 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ है। पुलिस पूछताछ में पता चला है कि आरोपित मो राजुन मंसूरी उर्फ़ राजू द्वारा ओडिशा से गांजा मंगाया जाता था। दूसरा आरोपित सोनू पटेल गांजे को फूटकर व्यापारियों के पास खपाने का काम करता था लेकिन इस बार दोनों पुलिस के हत्थे चढ़ गए।इन दोनों की गिरफ्तारी से सरगुजा में गांजा बिक्री के अवैध धंधे पर रोक लगने की संभावना है।
पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा के निर्देश पर विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मादक पदार्थों की अवैध खरीद-बिक्री पर सख्ती से रोक लगाने के लिए जांच अभियान चलाया जा रहा है। सूचना तंत्र को और मजबूत किया गया है। इसका फायदा पुलिस को लगातार मिल रहा है। पुलिस को सूचना मिली थी कि दो संदिग्ध युवक लटोरी रोड की ओर से मोटरसाइकिल में गांजा रखकर बिक्री हेतु अंबिकापुर की ओर आ रहे हैं। इस सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल संदिग्धोंकी पहचान कर चठीरमा बैरियर के पास घेराबंदी किया गया। इस दौरान मो राजुन मंसूरी उर्फ़ राजू तथा सोनू पटेल को पकड़ लिया।इनके पास बैग की तलाशी ली गई। इनके पास से लगभग 23 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ।पुलिस ने गांजा तथा घटना मे प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जप्त किया गया है। एनडीपीएस एक्ट का अपराध पंजीकृत कर दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा गया है। कार्रवाई में थाना प्रभारी गांधीनगर निरीक्षक प्रदीप जॉन लकड़ा, उप निरीक्षक अलंगो दास, प्रधान आरक्षक भोजराज पासवान, आरक्षक अमृत सिंह, अतुल सिंह, शाहबाज खान, जितेश साहू, मनीष सिंह, अरविन्द उपाध्याय,राजकुमार यादव, ऋषभ सिंह, सैनिक अनिल साहू शामिल रहे।

ठेके पर चलता था आपूर्ति का काम.....

पुलिस पूछताछ में पता चला है कि आरोपित मो राजुन मंसूरी उर्फ़ राजू के ओडिशा के गांजा तस्करों से संबंध है।उसी के द्वारा ओडिशा से गांजा मंगाया जाता था। अंबिकापुर में अपने किराए के मकान में गांजा रखने के बजाय उसके द्वारा ठेके पर छोटे विक्रेताओं तक सप्लाई का काम कराया जाता था।इसी उद्देश्य से उसने सोनू पटेल नामक युवक को अपने धंधे में साथ मिला लिया था। सोनू पटेल द्वारा गांजा अपने घर में रखा जाता था। जहां से भी आर्डर मिलता था, वहां मोटरसाइकिल से सोनू ही गांजा पहुंचाया करता था। इसके एवज में उसकी भी मोटी कमाई हो रही थी। इसकी पुख्ता सूचना मिलने के बाद पुलिस ने दोनों को रंगे हाथों पकड़ने की योजना बनाई थी आखिरकार पुलिस की योजना सफल हुई और दोनों को 23 किलो गांजा के साथ एक साथ पकड़ लिया गया।

पहले ट्रक और अभी बस से पहुंच रहा गांजा

विधानसभा चुनाव के मद्देनजर वाहनों की सघन जांच की जा रही है।इसी का परिणाम है कि ट्रक से आने वाला गांजा अब बस से पहुंच रहा है। पिछले दिनों मणिपुर थाना की पुलिस ने दो गांजा तस्करों को बस से पकड़ा था। उनके पास से भी गांजा की बड़ी खेप बरामद हुई थी। दोनों गिरफ्तार आरोपितों से गांजा के अवैध कारोबार को लेकर पुलिस को महत्वपूर्ण जानकारी भी मिली है। इन दोनों की गिरफ्तारी से फूटकर विक्रेताओं तक गांजा पहुंच पाना अब आसान नहीं है।

Sponsored LinksAdChoices 🔵
Ambikapur me home cleaning services par bachat karein...Ad
Ambikapur me home cleaning services par bachat karein...
Local Maids
Ghar par bagicha banane ke aasan tarike aur tools...Ad
Ghar par bagicha banane ke aasan tarike aur tools...
Green Thumb
Ghar ke furniture par payein 70% tak ki chhoot...Ad
Ghar ke furniture par payein 70% tak ki chhoot...
Modern Furniture
Ambikapur me premium office spaces kiraye par uplabdh...Ad
Ambikapur me premium office spaces kiraye par uplabdh...
Office Space
2026 ke best wireless headphones ki list aur offer...Ad
2026 ke best wireless headphones ki list aur offer...
Top Headphones
Surguja me naye luxury apartments ki booking shuru...Ad
Surguja me naye luxury apartments ki booking shuru...
Luxury Living
Coffee peene ke shoukeen log ek baar zaroor check karein...Ad
Coffee peene ke shoukeen log ek baar zaroor check karein...
Coffee Quiz
Ghumne ke shoukeen logo ke liye saste tour packages...Ad
Ghumne ke shoukeen logo ke liye saste tour packages...
Discount Travel

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...