✍️पत्रकार बनें
ब्रेकिंग न्यूज़
अम्बिकापुर: गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन के सदस्यों द्वारा जनपद पंचायत अम्बिकापुर के निकट विद्या मंदिर स्कूल में विद्यालय के बच्चों के साथ गुरु पूर्णिमा मनाया गया।Ambikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिअम्बिकापुर: गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन के सदस्यों द्वारा जनपद पंचायत अम्बिकापुर के निकट विद्या मंदिर स्कूल में विद्यालय के बच्चों के साथ गुरु पूर्णिमा मनाया गया।Ambikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गति
ताजा खबर

cylinder blast : अम्बिकापुर शहर के निजी स्कूल स्वामी विवेकानंद विद्या निकेतन स्कूल के परिसर में हीलियम गैस से भरे सिलेंडर के फटने से 40 बच्चे घायल

द्वारा: SURESH GAINप्रकाशित: 12 अक्टूबर 2023दे देखा गया: 359 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏

cylinder blast : [सुरेश गाईन | सरगुजा टाइम्स] अम्बिकापुर 12 अक्टूबर 2023/ अम्बिकापुर शहर के निजी स्कूल स्वामी विवेकानंद विद्या निकेतन स्कूल के परिसर में दोपहर लगभग दो बजे से ढाई बजे के बीच एयर बलून में भरे जाने वाले हीलियम गैस से भरे सिलेंडर के फटने...

Advertisement
cylinder blast : [सुरेश गाईन | सरगुजा टाइम्स] अम्बिकापुर 12 अक्टूबर 2023/ अम्बिकापुर शहर के निजी स्कूल स्वामी विवेकानंद विद्या निकेतन स्कूल के परिसर में दोपहर लगभग दो बजे से ढाई बजे के बीच एयर बलून में भरे जाने वाले हीलियम गैस से भरे सिलेंडर के फटने की घटना हुई। घटना के संज्ञान में आते ही त्वरित कार्यवाही स्वरूप कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार एवं पुलिस अधीक्षक श्री सुनील शर्मा घटना स्थल पर पहुंचे। स्कूल परिसर में निजी संगठन हिंदू युवा मंच द्वारा प्रचार प्रसार के उद्देश्य से एयर बलून लगाया जा रहा था। इस दौरान एयर बलून और सिलेंडर के फटने से आसपास के लोग घायल हुए जिसमें पांच उक्त संगठन के युवा एवं 40 बच्चे शामिल हैं। कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक सरगुजा के निर्देशन मे घटनास्थल को सील कर तत्काल बच्चों को कलेक्टर एवं एसपी की निगरानी में प्राथमिक चिकित्सा हेतु चिकित्सालय भेजा गया। इसमें 28 बच्चे जिला चिकित्सालय में भेजे गए और 12 बच्चे मासूम हॉस्पिटल भेजे गए। सभी बच्चों को आवश्यक चिकित्सा सुविधा मुहैया कराते हुए प्राथमिक उपचार दिया गया है। प्राथमिक उपचार के बाद सभी बच्चों को डिस्चार्ज कर दिया गया है। एयर बलून लगाने वाले हिंदू युवा मंच संगठन के पांच युवकों को भी घटना के दौरान चोटे आई हैं जिन्हें तत्काल इलाज हेतु अस्पतालों में भर्ती किया गया हैं, सभी की हालत सामान्य हैं जिनमे आदर्श गुप्ता, संदीप अघरिया, संजीत सुतर, सोम गुप्ता और रामनिवास तिवारी शामिल हैं। कलेक्टर एवं एसपी ने स्वयं घटना स्थल पर रहकर पूरी घटना का जायजा लिया और शाला प्रबंधन से जानकारी ली। साथ ही तत्काल जिला एवं पुलिस प्रशासन की टीम जिसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक,  एसडीएम अम्बिकापुर, थाना इंचार्ज, तहसीलदार सहित राजस्व और पुलिस के अधिकारियों को बच्चों की सुरक्षा एवं उपचार सुनिश्चित कराने निर्देशित किया। जिसके परिपालन में एसडीएम अम्बिकापुर एवं सीएमएचओ डॉ आर एन गुप्ता ने जिला चिकित्सालय में आपसी समन्वय के साथ बच्चों को शीघ्र प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया। इसी तरह तहसीलदार और थाना इंचार्ज अंबिकापुर द्वारा निजी हॉस्पिटल मासूम में चिकित्सकों के साथ समन्वय कर बच्चों को आवश्यक उपचार दिया गया। ReadMore: C-VIGIL App : सी-विजिल एप के उपयोग के प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ आयोजन ,क्या होता है इस अप्प से ? पढ़े पूरी खबर कलेक्टर एवं एसपी ने स्वयं जिला चिकित्सालय एवं मासूम हॉस्पिटल पहुंचकर बच्चों से मुलाकात की और उनसे बात की। घटना में जिला प्रशासन की टीम के द्वारा तत्परता के साथ बच्चों को चिकित्सालय भेजा गया, किसी भी बच्चे को कोई गम्भीर चोटें नहीं आयी हैं। सभी को ऑब्ज़र्वेशन में रखा गया है और आवश्यक उपचार के बाद डिस्चार्ज किया गया है। प्रथम दृष्टया घटना में विवेकानन्द विद्या निकेतन स्कूल परिसर में सिलेंडर के माध्यम से एयर बलून फुलाया जा रहा था। लंच का समय होने के कारण आसपास बच्चे खेल रहे थे। जिस समय यह घटना हुई, इसमें उक्त संगठन के लोगों सहित बच्चे भी इसकी चपेट में आए। इस घटना के कारित होने और हानि के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है। इसके लिए पुलिस द्वारा नजदीकी सीसीटीवी की जांच की कार्यवाही शुरू कर दी गई है। पुलिस द्वारा टीम गठित कर जांच की जा रही है। जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाएगी।
Advertisement

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...