✍️पत्रकार बनें
ब्रेकिंग न्यूज़
अम्बिकापुर: गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन के सदस्यों द्वारा जनपद पंचायत अम्बिकापुर के निकट विद्या मंदिर स्कूल में विद्यालय के बच्चों के साथ गुरु पूर्णिमा मनाया गया।Ambikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिअम्बिकापुर: गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन के सदस्यों द्वारा जनपद पंचायत अम्बिकापुर के निकट विद्या मंदिर स्कूल में विद्यालय के बच्चों के साथ गुरु पूर्णिमा मनाया गया।Ambikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गति
ताजा खबर

Dhan Japti : 235 बोरी अवैध धान खपाने का प्रयास करते दो कोचियों पर हुई कार्रवाई

द्वारा: SURESH GAINप्रकाशित: 11 दिसंबर 2023दे देखा गया: 161 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏

Dhan Japti : सुरेश गाईन| सरगुजा टाइम्स | अम्बिकापुर 10 दिसम्बर 2023/ खरीफ विपणन सीजन 2023-24 के तहत जिले में समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी की जा रही है। कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के निर्देश पर जिले में धान खरीदी के लिए सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित करने स...

Advertisement
Dhan Japti : सुरेश गाईन| सरगुजा टाइम्स | अम्बिकापुर 10 दिसम्बर 2023/ खरीफ विपणन सीजन 2023-24 के तहत जिले में समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी की जा रही है। कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के निर्देश पर जिले में धान खरीदी के लिए सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित करने सहित धान खरीदी की निरंतर जांच की जा रही है।   जिले में अवैध धान परिवहन और भंडारण पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। धान खरीदी शुरू होते ही कोचिए बिचौलियों पर प्रशासन कड़ी नजर रखे हुए है। कलेक्टर श्री कुंदन के निर्देशानुसार अधिकारी फील्ड पर उतरकर उपार्जन केंद्रों में जाकर स्वयं जांच कर रहे हैं। प्रशासनिक टीम द्वारा अवैध धान खरीदी, भण्डारण, परिवहन करने वालों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में सोमवार को केदमा समिति में दो किसानों का 235 बोरा अवैध धान खपाते हुए जब्त किया गया। जिसमें जांच के दौरान पाया गया कि कोचिए सोमारू द्वारा 64 क्विंटल धान एवं रामप्रसाद द्वारा 30 क्विंटल अवैध धान खपाने लाया गया था। मौके पर पंचनामा तैयार कर धान जब्त कर लिया गया। इस दौरान नायब तहसीलदार श्री आकाश गौतम, खाद्य निरीक्षक श्री सतपाल सिंह तथा आरएईओ श्री राधाकृष्ण मौजूद थे। जिला खाद्य अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में अब तक 6 प्रकरण में 1058 क्विंटल अवैध धान जप्त कर कार्रवाई की गई है।
Advertisement
टैग्स (Tags):#Ambikapur News#Dhan Japti

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...