✍️पत्रकार बनें
ब्रेकिंग न्यूज़
अम्बिकापुर: गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन के सदस्यों द्वारा जनपद पंचायत अम्बिकापुर के निकट विद्या मंदिर स्कूल में विद्यालय के बच्चों के साथ गुरु पूर्णिमा मनाया गया।Ambikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिअम्बिकापुर: गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन के सदस्यों द्वारा जनपद पंचायत अम्बिकापुर के निकट विद्या मंदिर स्कूल में विद्यालय के बच्चों के साथ गुरु पूर्णिमा मनाया गया।Ambikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गति
ताजा खबर

Dhan Japti : ग्राम आमादरहा में दो किराना दुकानों से अवैध धान भण्डारण की सूचना मिलते ही पहुंची प्रशासनिक टीम, 1000 बोरी अवैध धान जब्त

द्वारा: SURESH GAINप्रकाशित: 20 दिसंबर 2023दे देखा गया: 800 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏

Dhan Japti: सुरेश गाईन | सरगुजा टाइम्स | अम्बिकापुर 20 दिसम्बर 2023/ धान खरीदी पर कलेक्टर श्री कुंदन कुमार के निर्देशन में प्रशासनिक टीम द्वारा कड़ी निगरानी रखी जा रही हैं। धान खरीदी कार्य के सुचारू संचालन के लिए लगातार निरीक्षण कर अवैध धान भण्डारण एव...

Advertisement
Dhan Japti: सुरेश गाईन | सरगुजा टाइम्स | अम्बिकापुर 20 दिसम्बर 2023/ धान खरीदी पर कलेक्टर श्री कुंदन कुमार के निर्देशन में प्रशासनिक टीम द्वारा कड़ी निगरानी रखी जा रही हैं। धान खरीदी कार्य के सुचारू संचालन के लिए लगातार निरीक्षण कर अवैध धान भण्डारण एवं परिवहन पर आवश्यक कार्यवाही जारी है। इसी कड़ी में सूचना मिलते ही राजस्व विभाग, खाद्य विभाग, मंडी विभाग तथा कृषि विभाग की संयुक्त टीम तहसील दरिमा के ग्राम आमादरहा पहुंची और जांच कर किराना दुकानों से कुल 1000 बोरी अवैध धान जब्त किया।   एसडीएम अम्बिकापुर श्री फागेश सिन्हा ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिलते ही टीम के साथ दो किराना दुकानों की जांच की गई। जिसमें आमादरहा निवासी दुकानदार रामरूप के किराना दुकान में कुल 350 बोरी धान अवैध रूप से भण्डारित पाया गया, जांच के दौरान आवश्यक दस्तावेज के अभाव में प्रथम दृष्टया इसे अवैध मानते हुए पंचनामा तैयार कर जब्ती की कार्यवाही की गई।   इसी प्रकार ग्राम आमादरहा के ही कवलसाय रजवार के दुकान सह गोदाम का भी औचक निरीक्षण किया गया, जहां गोदाम में 650 बोरी अवैध धान भण्डारित पाया गया। टीम द्वारा धान खरीदी बिक्री के लाइसेंस की मांग किए जाने पर दुकानदार द्वारा किसी भी प्रकार का दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया, इसके साथ ही मंडी से भी अनुज्ञा नहीं ली गई थी। जिसके पश्चात टीम द्वारा पंचनामा तैयार कर धान जब्त कर लिया गया। इसी तरह उदयपुर विकासखंड के धान खरीदी केंद्र केदमा में भी ग्राम कुमडेवा के करम सिंह द्वारा अवैध धान 30 क्विंटल खपाते हुए पकड़ा गया जिसकी खाद्य निरीक्षक और आरआई द्वारा जप्ती की कार्यवाही की गई।
Advertisement

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...
Dhan Japti : ग्राम आमादरहा में दो किराना दुकानों से अवैध धान भण्डारण की सूचना मिलते ही पहुंची प्रशासनिक टीम, 1000 बोरी अवैध धान जब्त | सरगुजा टाइम्स