✍️पत्रकार बनें
ब्रेकिंग न्यूज़
अम्बिकापुर: गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन के सदस्यों द्वारा जनपद पंचायत अम्बिकापुर के निकट विद्या मंदिर स्कूल में विद्यालय के बच्चों के साथ गुरु पूर्णिमा मनाया गया।Ambikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिअम्बिकापुर: गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन के सदस्यों द्वारा जनपद पंचायत अम्बिकापुर के निकट विद्या मंदिर स्कूल में विद्यालय के बच्चों के साथ गुरु पूर्णिमा मनाया गया।Ambikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गति
ताजा खबर

Election News: नाम निर्देशन के दौरान बेहतर व्यवस्था के लिए अग्रिम तैयारियों में जुटा प्रशासन, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी और एसपी ने नाम निर्देशन पत्र जमा करने हेतु निर्धारित कार्यालयों का किया निरीक्षण

द्वारा: SURESH GAINप्रकाशित: 13 अक्टूबर 2023दे देखा गया: 924 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏

Election News: सुरेश गाईन|सरगुजा टाइम्स -अंबिकापुर 13 अक्टूबर 2023/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री कुन्दन कुमार और पुलिस अधीक्षक श्री सुनील शर्मा की सतत निगरानी में नाम निर्देशन के दौरान बेहतर व्यवस्था के लिए अग्रिम तैयारियों में प्रशासन जुट...

Advertisement
Election News: सुरेश गाईन|सरगुजा टाइम्स -अंबिकापुर 13 अक्टूबर 2023/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री कुन्दन कुमार और पुलिस अधीक्षक श्री सुनील शर्मा की सतत निगरानी में नाम निर्देशन के दौरान बेहतर व्यवस्था के लिए अग्रिम तैयारियों में प्रशासन जुट गया है। विधानसभा निर्वाचन 2023 हेतु 09 अक्टूबर को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्वाचन कार्यक्रम की घोषणा कर दी गई है। विधानसभा आम निर्वाचन 2023 कार्यक्रम के अनुसार सरगुजा जिले के तीनों विधानसभा में 17 नवंबर को मतदान की तिथि निर्धारित है। 21 अक्टूबर को अधिसूचना के प्रकाशन के साथ ही नाम निर्देशन की कार्यवाही शुरू हो जाएगी। नाम निर्देशन पत्र जमा करने हेतु विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 09 लुण्ड्रा हेतु कलेक्ट्रेट कार्यालय के जन सूचना अधिकारी कक्ष,विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 10 अम्बिकापुर के लिये न्यायालय नजूल अधिकारी कक्ष एवं विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 11 सीतापुर के लिये न्यायालय अपर कलेक्टर अम्बिकापुर कक्ष निर्धारित किया गया है। इसी कड़ी में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री कुंदन और एसपी श्री शर्मा ने शुक्रवार को नाम निर्देशन हेतु निर्धारित सभी कार्यालयों का निरीक्षण किया। उन्होंने भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार सुरक्षा मानकों का अवलोकन किया। नाम निर्देशन प्रक्रिया के दौरान अभ्यर्थियों तथा राजनैतिक दलों के प्रवेश, निकासी, वाहन पार्किंग, रैली हेतु मार्ग निर्धारण, सुरक्षा व्यवस्था आदि का जायजा लिया। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री कुंदन ने इस दौरान निर्देशित किया कि निर्वाचन कार्य में संलग्न कलेक्टरेट कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारियों तथा नामांकन दाखि़ल करने वाले अभ्यर्थियों हेतु प्रवेश मार्ग अलग-अलग रखा जायेगा। अधिकारी-कर्मचारियों हेतु कलेक्टरेट परिसर के मेन गेट से एंट्री रखी जाएगी, वही गेट नम्बर 02 से अभ्यर्थियों की एंट्री होगी। सुरक्षा की दृष्टि से अभ्यर्थी के साथ आने वाली रैलीयों को पहले ही रोका जाएगा, साथ ही बेहतर कानून व्यवस्था हेतु पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों की भी ड्यूटी लगाई जा रही है। उन्होंने सभी सम्बन्धित अधिकारियों को अग्रिम आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान नगर निगम आयुक्त श्री अभिषेक कुमार, उपजिला निर्वाचन अधिकारी श्री सुनील नायक, सीईओ जिला पंचायत श्री नूतन कंवर सहित जिला एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारी उपस्थित थे।  
Advertisement

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...