✍️पत्रकार बनें
ब्रेकिंग न्यूज़
अम्बिकापुर: गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन के सदस्यों द्वारा जनपद पंचायत अम्बिकापुर के निकट विद्या मंदिर स्कूल में विद्यालय के बच्चों के साथ गुरु पूर्णिमा मनाया गया।Ambikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिअम्बिकापुर: गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन के सदस्यों द्वारा जनपद पंचायत अम्बिकापुर के निकट विद्या मंदिर स्कूल में विद्यालय के बच्चों के साथ गुरु पूर्णिमा मनाया गया।Ambikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गति
ताजा खबर

Election News: सभी विधानसभा क्षेत्रों के सेक्टर अधिकारियों का बैठक सह प्रशिक्षण का हुआ आयोजन

द्वारा: SURESH GAINप्रकाशित: 6 अक्टूबर 2023दे देखा गया: 297 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏

Election News: सरगुजा टाइम्स | अम्बिकापुर 6 अक्टूबर 2023/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री कुन्दन कुमार के मार्गदर्शन में सरगुजा जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों के सेक्टर अधिकारियों की बैठक सह प्रशिक्षण कार्यशाला शुक्रवार को जिला पंचायत के सभा...

Advertisement
Election News: सरगुजा टाइम्स | अम्बिकापुर 6 अक्टूबर 2023/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री कुन्दन कुमार के मार्गदर्शन में सरगुजा जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों के सेक्टर अधिकारियों की बैठक सह प्रशिक्षण कार्यशाला शुक्रवार को जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण सह कार्यशाला में तीनों विधानसभा के रिटर्निंग ऑफिसर, अपर कलेक्टर एवं रिटर्निंग ऑफिसर लुण्ड्रा श्री टी सी अग्रवाल, एसडीएम एवं रिटर्निंग ऑफिसर अम्बिकापुर श्रीमती पूजा बंसल, तथा एसडीएम एवं रिटर्निंग ऑफिसर सीतापुर श्री रवि राही उपस्थित थे। इसके साथ ही अनुविभागीय अधिकारी लुण्ड्रा श्री राम सिंह ठाकुर, डिप्टी कलेक्टर नीरज कौशिक उपस्थित रहे। विधानसभा निर्वाचन 2023 के मुख्य प्रशिक्षक डॉ. राजकमल मिश्रा व डॉ. एस. एन पांडेय ने प्रशिक्षण में सेक्टर अधिकारियों के दायित्व, ईव्हीएम, वीवीपैट, बैलेट यूनिट की जानकारी के साथ साथ पोलिंग पार्टी व पूरी मतदान प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी। सेक्टर अधिकारियों को सम्पत्ति विरूपण, आदर्श आचार संहिता, विधानसभा निर्वाचन हेतु मतदान दल रवानगी, पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी, सुरक्षा व्यवस्था, मतदान केंद्र के 100 मीटर क्षेत्र के प्रोटोकॉल, मतदान केंद्र भवन में लगने वाले पोस्टर आदि पर चर्चा कर विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया। विशेष रूप से सभी सेक्टर अधिकारियों को ईवीएम और वीवीपैट का प्रशिक्षण दिया गया।

इस दौरान बताया गया कि सभी सेक्टर अधिकारियों को निर्वाचन क्षेत्र का पूर्व भ्रमण करना होगा।

साथ ही निर्वाचन दिवस पर अपने सेक्टर क्षेत्र में लगातार दौरा करते हुए भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार प्रत्येक दो-दो घण्टे में अपने रिटर्निंग अधिकारी व नियंत्रण कक्ष में जानकारी देनी होगी। इसके साथ ही निर्वाचन के समय सभी सेक्टर अधिकारी को निविदत्त मतपत्र, मॉकपोल, एजेण्ट की नियुक्ति, डाक मतपत्र, निर्वाचन ड्यूटी सर्टिफिकेट, पीठासीन अधिकारी की डायरी, मतपत्र लेखा भरना, वोटर पर्ची वितरण, मतदान प्रारंभ करने की प्रक्रिया, घोषणा पत्र जारी करने आदि के बारे में बताया गया। इस अवसर पर तहसीलदार नीतू भगत, अंकिता तिवारी, चन्द्रशिला, अंकिता पटेल, जिला कार्यक्रम अधिकारी जेआर प्रधान, स्वीप सहायक नोडल अधिकारी गिरीश गुप्ता, डीएमसी समग्र शिक्षा श्री रवि तिवारी, श्री करन सिंह जोगी, श्री जेराल्ड कुजुर, श्री राजीव जयंत खानवलकर, श्री संदीप पाण्डेय उपस्थित रहे।
Advertisement

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...