✍️पत्रकार बनें
ब्रेकिंग न्यूज़
अम्बिकापुर: गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन के सदस्यों द्वारा जनपद पंचायत अम्बिकापुर के निकट विद्या मंदिर स्कूल में विद्यालय के बच्चों के साथ गुरु पूर्णिमा मनाया गया।Ambikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिअम्बिकापुर: गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन के सदस्यों द्वारा जनपद पंचायत अम्बिकापुर के निकट विद्या मंदिर स्कूल में विद्यालय के बच्चों के साथ गुरु पूर्णिमा मनाया गया।Ambikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गति
ताजा खबर

election news :बड़ी कार्यवाही - आदर्श आचार संहिता का पालन कराने सख्त हुई फ्लाइंग स्क्वाड, बिना प्रकाशक, मुद्रक की जानकारी दिए मुद्रित प्रचार सामग्री की गई जप्त

द्वारा: SURESH GAINप्रकाशित: 18 अक्टूबर 2023दे देखा गया: 1273 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏

election news : अंबिकापुर 18 अक्टूबर 2023/ भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में आदर्श आचार संहिता का पालन कराने फ्लाइंग स्क्वाड टीम सख्ती से कार्यवाही कर रही है। रिटर्निंग ऑफिसर विधानसभा क्षेत्र क्रमांक- 10 अंबिकापुर के मार्गदर्शन में मंगलवार...

Advertisement
election news : अंबिकापुर 18 अक्टूबर 2023/ भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में आदर्श आचार संहिता का पालन कराने फ्लाइंग स्क्वाड टीम सख्ती से कार्यवाही कर रही है। रिटर्निंग ऑफिसर विधानसभा क्षेत्र क्रमांक- 10 अंबिकापुर के मार्गदर्शन में मंगलवार को सूचना मिलने पर फ्लाइंग स्क्वाड टीम-02 विधानसभा क्षेत्र क्र0 09 लुण्ड्रा हेतु ग्राम कांति प्रकाश पुर में चलाए जा रहे बीजेपी के अस्थायी चुनाव कार्यालय पहुंची। सूचना के आधार पर फ्लाइंग स्क्वाड दल-02 के द्वारा शाम 05ः15 बजे जांच के लिए पहुंची। जांच की कार्यवाही में पता चला कि चुनाव प्रचार सामग्री बिना प्रकाशक एवं मुद्रक की जानकारी मुद्रित किए लगाया गया है, जिसे टीम द्वारा जप्त किया गया। जप्त सामग्री में प्रत्याशी का फोटो युक्त बैलून 8Û10 फीट, चुनाव कार्यालय लिखा हुआ फ्लैक्स, कट आउट 02 नग और फ्लैक्स 01 नग, झण्डा 02 नग शामिल है। इसी तरह देर शाम 8ः15 बजे मिली सूचना पर फ्लाइंग स्क्वाड टीम महामाया मंदिर रोड स्थित मकान में मालिक श्री नीरज पाण्डे के यहां पहुंची। जहां शेड में लगे एक कक्ष में आम आदमी पार्टी का कार्यालय श्री हकीम अब्दुल माजीद द्वारा संचालित किया जा रहा था, जो फ्लाइंग स्क्वाड द्वारा जांच के दौरान उक्त कार्यालय को खोलने के संबंधी में सक्षम प्राधिकारी का अनुज्ञा या आदेश नहीं दिखा सके, साथ ही मकान मालिक से इस संबंध में कोई अनुबंध भी नहीं दिखाया गया। आदर्श आचार संहिता के परिपालन में कार्यवाही करते हुए एफएसटी दल द्वारा पार्टी कार्यालय का होर्डिंग निकाल कर जब्त किया गया, साथ ही प्रचार पोस्टर भी जप्त कर लिया गया।
Advertisement

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...
election news :बड़ी कार्यवाही - आदर्श आचार संहिता का पालन कराने सख्त हुई फ्लाइंग स्क्वाड, बिना प्रकाशक, मुद्रक की जानकारी दिए मुद्रित प्रचार सामग्री की गई जप्त | सरगुजा टाइम्स