✍️पत्रकार बनें
ब्रेकिंग न्यूज़
Ambikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिपीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अनीता चैधरी बनीं ऊर्जा दाता, शून्य हुआ बिजली बिलछत्तीसगढ़ : पद्म विभूषण तीजन बाई को भावभीनी श्रद्धांजलिः छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति की अमर आवाज हुई शांतAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिपीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अनीता चैधरी बनीं ऊर्जा दाता, शून्य हुआ बिजली बिलछत्तीसगढ़ : पद्म विभूषण तीजन बाई को भावभीनी श्रद्धांजलिः छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति की अमर आवाज हुई शांत
ताजा खबर

धान उपार्जन केन्द्रों में किसानों को मिल रही है सुविधाकृषक रामाधीन सिंह ने की खरीदी व्यवस्था की सराहना

द्वारा: SURGUJA TIMESप्रकाशित: 22 दिसंबर 2025दे देखा गया: 1212 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏

अंबिकापुर, 20 दिसंबर 2025/ जिले में संचालित धान उपार्जन केन्द्रों में सरल, सुगम और पारदर्शी व्यवस्था से किसानों को बड़ी राहत मिली है। टोकन प्रणाली, समयबद्ध प्रक्रिया और मूलभूत सुविधाओं के कारण अब धान विक्रय करना आसान हो गया है। अम्बिकापुर विकासखंड...

Advertisement

अंबिकापुर, 20 दिसंबर 2025/ जिले में संचालित धान उपार्जन केन्द्रों में सरल, सुगम और पारदर्शी व्यवस्था से किसानों को बड़ी राहत मिली है। टोकन प्रणाली, समयबद्ध प्रक्रिया और मूलभूत सुविधाओं के कारण अब धान विक्रय करना आसान हो गया है।

अम्बिकापुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत किशुनपुर के निवासी किसान श्री रामधीन सिंह ने बताया कि इस बार फसल काफी अच्छी हुई है। उन्होंने बताया कि उनके पिता श्री शिवचरण सिंह के नाम से धान का कुल रकबा लगभग 86.40 क्विंटल का है। टोकन काटने की प्रक्रिया बेहद आसान हो गई है।

Advertisement

किसान रामाधीन सिंह ने बताया कि टोकन के अनुसार जब वे नमनाकला धान उपार्जन केन्द्र पहुंचे, तो वहां पहुंचते ही गेट पास जारी किया गया, नमी परीक्षण किया गया और तत्काल बारदाना उपलब्ध करा दिया गया। पूरी प्रक्रिया निर्धारित समय में पूर्ण हुई और उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा।उन्होंने उपार्जन केन्द्र की व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए कहा कि किसानों के लिए उचित व्यवस्था और मूलभूत सुविधाएं मिल रही हैं,किसी प्रकार की असुविधा नहीं होती।

किसान

श्री सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा धान का 3100 रुपये प्रति क्विंटल का सर्वाधिक समर्थन मूल्य दिया जा रहा है, जिससे किसानों को सीधा लाभ मिल रहा है। धान विक्रय से प्राप्त राशि का उपयोग वे गेहूं, सरसों सहित अन्य फसलों एवं सब्जी उत्पादन में कर रहे हैं, जिससे उनकी आय में और वृद्धि हो रही है।उन्होंने कहा कि धान खरीदी व्यवस्था से किसानों में खुशी का माहौल है। सरकार की किसान-हितैषी नीतियों से ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत हो रही है।

Advertisement

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...