✍️पत्रकार बनें
ब्रेकिंग न्यूज़
Ambikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिपीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अनीता चैधरी बनीं ऊर्जा दाता, शून्य हुआ बिजली बिलAmbikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिपीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अनीता चैधरी बनीं ऊर्जा दाता, शून्य हुआ बिजली बिल
ताजा खबर

Gariyaband News : बच्चों के जान से खिलवाड़ मध्यान्ह भोजन के दाल में मिली छिपकली, खाने के बाद 23 बच्चों की बिगड़ी तबीयत

द्वारा: SURGUJA TIMESप्रकाशित: 4 सितंबर 2024दे देखा गया: 605 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏

Gariyaband NEWS : गरियाबंद. जिले के मैनपुर स्थित पीपल खुंटा मिडिल स्कूल में 23 बच्चे मध्यान्ह भोजन खाने के बाद बीमार हो गए. इस घटना के कारण स्कूल प्रबंधन और स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है. सूचना मिलते ही प्रधान पाठक संतोष जगत ने तुरंत पालकों स...

Advertisement

Gariyaband NEWS : गरियाबंद. जिले के मैनपुर स्थित पीपल खुंटा मिडिल स्कूल में 23 बच्चे मध्यान्ह भोजन खाने के बाद बीमार हो गए. इस घटना के कारण स्कूल प्रबंधन और स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है. सूचना मिलते ही प्रधान पाठक संतोष जगत ने तुरंत पालकों से संपर्क किया और स्थिति की गंभीरता को देखते हुए 108 एंबुलेंस को बुलाया. शाम साढ़े 4 बजे सभी 30 बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमलीपदर में भर्ती कराया गया. फिलहाल सभी बीमार बच्चों का इलाज जारी है

जानकारी के मुताबिक, दोपहर में सभी बच्चे मध्यान्ह भोजन करने बैठे थे, इसी दौरान दोबारा खाना परोसते समय दाल में मरा हुआ छिपकली मिला. खाने में छिपकली मिलते ही तत्काल भोजन खाने से बच्चों को रोका गया. लेकिन तब तक कई बच्चे आधे से अधिक खाना खा चुके थे. भोजन के थोड़ी देर बाद ही बहुत से स्कूली छात्रों को उन्हें सिर दर्द, उल्टी और चक्कर जैसी

समस्याएं शुरू हो गईं. बच्चों की बिगड़ती स्थिति को देखते हुए प्रधान पाठक ने सभी छात्रों के परिजनों को सूचना दी और बच्चों को इलाज के लिए अमलीपदर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया. फिलहाल सभी बच्चे खतरे से बाहर है ।

Advertisement

ब्लॉक एजुकेशन ऑफिसर (बीईओ) महेश पटेल ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि बच्चों की स्वास्थ्य स्थिति हमारी प्राथमिकता है. उन्होंने बताया कि सभी बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और मामले की जांच की जाएगी. दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

.

Advertisement

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...