Finance Ministry: पब्लिक सेक्टर की जनरल इंश्योरेंस कंपनियों को मुनाफे में लाने के लिए सरकार ने योजना तैयार कर ली है. इन कंपनियों से अब सिर्फ मुनाफे वाले कारोबार पर ध्यान देने को कहा गया है. बीमा कंपनियों को निर्देश दिया गया है कि वह मोटर और हेल्थ इंश्योरेंस जैसे नुकसान वाले कारोबार से खुद को बाहर निकालें. साथ ही इन कंपनियों को फिर से भर्ती शुरू करने की मंजूरी भी दी गई है. सरकार ने हाल ही में नेशनल इंश्योरेंस (National Insurance), ओरिएंटल इंश्योरेंस (Oriental Insurance) और यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस (United India Insurance) में 7,250 करोड़ रुपये डाले हैं. इन तीनों के अलावा न्यू इंडिया एश्योरेंस (New India Assurance) पहले से ही मुनाफे में चल रही है.
कारोबार बढ़ाने के बजाय मुनाफे वाले बिजनेस पर ध्यान दें
वित्त मंत्रालय (Finance Ministry) ने इन सरकारी बीमा कंपनियों से कहा है कि वे कारोबार बढ़ाने के बजाय मुनाफे वाले बिजनेस पर ध्यान दें. वित्तीय सेवा सचिव विवेक जोशी (Vivek Joshi) ने बताया कि हम जनरल इंश्योरेंस कंपनियों के प्रदर्शन की निगरानी कर रहे हैं. इस साल उनके प्रदर्शन पर कड़ी नजर रखी जाएगी. हमें उम्मीद है इन कंपनियों को और पूंजी की जरूरत नहीं पड़ेगी. यही वजह है कि बजट में भी ऐसा कोई प्रावधान नहीं किया गया है.





💬 पाठकों की राय (0)
सभ्य भाषा का प्रयोग करें।