Gold Bond : सरकार एक बार फिर सस्ता सोना खरीदने का मौका दे रही है। सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (एसजीबी) योजना 2023-24 की दूसरी खेप सोमवार यानी 11 सितंबर से खुल रही है। इसमें अगले पांच दिन तक यानी 15 सितंबर तक निवेश कर सकते हैं।
आरबीआई ने इस बार सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड के लिए 5,923 रुपये प्रति ग्राम का भाव तय किया है, जबकि दिल्ली सराफा बाजार में सोना 8 सितंबर को 60,150 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। अगर आप सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड खरीदने के लिए ऑनलाइन आवेदन करते हैं तो प्रति ग्राम 50 रुपये की छूट मिलेगी। इसका मतलब आपको एक ग्राम सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड खरीदने के लिए 5,873 रुपये ही चुकाने होंगे।






💬 पाठकों की राय (0)
सभ्य भाषा का प्रयोग करें।