✍️पत्रकार बनें
ब्रेकिंग न्यूज़
अम्बिकापुर : अवैध उर्वरक भंडारण पर कृषि विभाग ने की कार्रवाई, रघुनाथपुर में अघोषित गोदाम से 242 बोरी उर्वरक जब्त | पढ़े पूरी खबरमोदी सरकार के 12 वर्ष मे विकास नहीं, सिर्फ जुमले हुये. जनता इस सरकार से परेशान : गिरीश देवांगनSDM करुण डहरिया व उसके साथियो ने किया आदिवासी किसान की हत्या, 4 गए जेलAmbikapur : मतदाता सूची से वैध नाम हटाने पर कांग्रेस का तीखा हमला, “घोर लापरवाही और लोकतांत्रिक अधिकारों पर प्रहार”बिग ब्रेकिंग : जशपुर में "जनसंपर्क" का नया मॉडल - खबर छापो तो 'अपराधी', सवाल पूछो तो '1 करोड़' का नोटिस!अम्बिकापुर : अवैध उर्वरक भंडारण पर कृषि विभाग ने की कार्रवाई, रघुनाथपुर में अघोषित गोदाम से 242 बोरी उर्वरक जब्त | पढ़े पूरी खबरमोदी सरकार के 12 वर्ष मे विकास नहीं, सिर्फ जुमले हुये. जनता इस सरकार से परेशान : गिरीश देवांगनSDM करुण डहरिया व उसके साथियो ने किया आदिवासी किसान की हत्या, 4 गए जेलAmbikapur : मतदाता सूची से वैध नाम हटाने पर कांग्रेस का तीखा हमला, “घोर लापरवाही और लोकतांत्रिक अधिकारों पर प्रहार”बिग ब्रेकिंग : जशपुर में "जनसंपर्क" का नया मॉडल - खबर छापो तो 'अपराधी', सवाल पूछो तो '1 करोड़' का नोटिस!
ताजा खबर

शौहर ने फोन पर दिया तलाक, पीड़िता ने लगाई सीएम से गुहार, बोली- बच्चों की जिंदगी हो जाएगी बर्बाद

द्वारा: SURGUJA TIMESप्रकाशित: 7 नवंबर 2024दे देखा गया: 309 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏

  उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले से एक तीन तलाक का मामला सामने आया है. महिला का आरोप है कि पति ने फोन पर तीन बार तलाक बोलकर उसे छोड़ दिया और अब दूसरी शादी करने वाला है. पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज करा कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से न्याय की गुहा...

Advertisement
 

उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले से एक तीन तलाक का मामला सामने आया है. महिला का आरोप है कि पति ने फोन पर तीन बार तलाक बोलकर उसे छोड़ दिया और अब दूसरी शादी करने वाला है. पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज करा कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से न्याय की गुहार लगाई है.

कोखराज थाना क्षेत्र के शाखा बरीपुर गांव की रहने वाली इकतेशा सिद्दीकी की शादी 15 नवंबर 2016 को गांव के ही शाहबाज अहमद के साथ मुस्लिम रीति-रिवाज के अनुसार हुई थी. इकतेशा का आरोप है कि शादी के एक साल बाद से ही उसका पति उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगा.

पति ने पत्नी को फोन पर तीन तलाक दिया

 

Advertisement

पीड़ित इकतेशा की दो बेटियां हैं, पहली बेटी पांच साल की और दूसरी एक साल की. अपनी बेटियों के भविष्य को देखते हुए इकतेशा अपने पति की हर ज्यादती को सहती रही. इकतेशा ने बताया कि पिछले महीने उसके पति ने उसे मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया.

जब वह अपनी बेटियों के साथ मायके पहुंची, तो कुछ समय बाद शाहबाज ने उसे फोन पर तीन तलाक दे दिया. अब महिला का आरोप है कि उसका पति दूसरी शादी करने जा रहा है, जिससे उसकी और उसकी बेटियों की जिंदगी बर्बाद हो जाएगी.

पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया

 

पीड़िता ने मुख्यमंत्री से अपील की है कि वो उसकी और उसकी बेटियों की सुरक्षा के लिए शाहबाज की दूसरी शादी रुकवाएं और उसके खिलाफ कार्रवाई करें. इस मामले पर कौशांबी के एसपी ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि महिला ने कोखराज थाने में तहरीर दी है और पुलिस इस मामले की जांच के बाद उचित कार्रवाई करेगी.

 
Advertisement
टैग्स (Tags):#crimenews#Sakalo crime news

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...