✍️पत्रकार बनें
ब्रेकिंग न्यूज़
आकांक्षी विकासखंड लखनपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस का आयोजनAmbikapur : कैबिनेट मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री ओपी चौधरी ने वर्चुअल माध्यम से ली बैठक, अभियान के सफल एवं प्रभावी क्रियान्वयन हेतु दिए आवश्यक निर्देश कलेक्टर ने सरगुजा जिले में तैयारियों के सम्बंध में अवगत करायाAmbikapur : कम लागत में राखी बनाकर आजीविका को नई दिशा दे रहीं स्वयं सहायता समूह की महिलाएंअंबिकापुर: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 10 दिन बाद पटना से गिरफ्तार, ट्रांजिट रिमांड पर लाया जा रहाकृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने खाद भण्डारण केंद्र, बीज निगम एवं सहकारी समिति का किया औचक निरीक्षणआकांक्षी विकासखंड लखनपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस का आयोजनAmbikapur : कैबिनेट मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री ओपी चौधरी ने वर्चुअल माध्यम से ली बैठक, अभियान के सफल एवं प्रभावी क्रियान्वयन हेतु दिए आवश्यक निर्देश कलेक्टर ने सरगुजा जिले में तैयारियों के सम्बंध में अवगत करायाAmbikapur : कम लागत में राखी बनाकर आजीविका को नई दिशा दे रहीं स्वयं सहायता समूह की महिलाएंअंबिकापुर: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 10 दिन बाद पटना से गिरफ्तार, ट्रांजिट रिमांड पर लाया जा रहाकृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने खाद भण्डारण केंद्र, बीज निगम एवं सहकारी समिति का किया औचक निरीक्षण
ताजा खबर

Jashpur News : दूसरे की जमीन दिखाकर रिटायर्ड डिप्टी कमांडेंट से 33 लाख रु की ठगी ” भूमाफियाओं के खिलाफ जशपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही पढ़े पूरी खबर।

द्वारा: SURESH GAINप्रकाशित: 20 जनवरी 2025दे देखा गया: 75 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏

Jashpur News : मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुए जशपुर पुलिस ने एक आरोपी अंकित ताम्रकार पिता राजकिशोर ताम्रकार उम्र 27 वर्ष निवासी सन्ना रोड जशपुर को किया गिरफ्तार मामले में फरार दूसरे आरोपी की पुलिस कर रही तलाश। मामले का संक्षिप्त विवरण इस...

Jashpur News : मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुए जशपुर पुलिस ने एक आरोपी अंकित ताम्रकार पिता राजकिशोर ताम्रकार उम्र 27 वर्ष निवासी सन्ना रोड जशपुर को किया गिरफ्तार मामले में फरार दूसरे आरोपी की पुलिस कर रही तलाश।

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 18.01.25 को फिलिप तिर्की पिता स्व जोश तिर्की उम्र 62 वर्ष निवासी कांसाबेल जो डिप्टी कमांडेंट के पद से रिटायर्ड हुए हैं, पुलिस अधीक्षक कार्यालय में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के समक्ष पेश होकर शिकायत आवेदन दिया की उसके साथ जमीन खरीदी के नाम से 33 लाख 95 हजार रूपए की ठगी की है, जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने प्रभारी सिटी कोतवाली जशपुर को बुला कर तत्काल रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही के निर्देश दिए।

जिस पर फिलिप तिर्की द्वारा दिनांक 18.01.25 को ही सिटी कोतवाली जशपुर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह वर्ष 2023 में फौज से रिटायर्ड हुआ है, वह जशपुर में जमीन खरीदना चाहता था, इस बाबत वह अपने सहकर्मी रहे जखरियुस लकड़ा से संपर्क किया, जिसके मार्फत जमीन ब्रोकर राजू गुप्ता व अंकित ताम्रकार दोनो निवासी जशपुर से मिला, तब राजू गुप्ता व अंकित ताम्रकार दोनो ने पहले मुझे भट्ठी रोड में जमीन दिखाए, प्रार्थी को जमीन पसंद नहीं आने पर राजू गुप्ता द्वारा प्रार्थी को गिरांग मोड़ गेट के पास हाइवे से लगा जमीन को दिखाया गया,प्रार्थी को जमीन पसंद आने पर वहीं 2 लाख रुपए प्रति डिसमिल के हिसाब से 30 डिसमिल का 60 लाख रु में सौदा तय हुआ ।

दिनांक 09.01.25 को अंकित ताम्रकार ने एक फर्जी इकरारनामा नोटरी 33 लाख 95 हजार का लेख कर जमीन रजिस्ट्री का फर्जी कागजात तैयार कर प्रार्थी को जमीन रजिस्ट्री हेतु जशपुर बुलाया, प्रार्थी द्वारा दो चेक के माध्यम से अंकित ताम्रकार व राजू गुप्ता को जमीन की लगभग आधी रकम 33 लाख 95 हजार रुपए रजिस्ट्री के पूर्व दिए थे। प्रार्थी जब जमीन रजिस्ट्री हेतु जशपुर आया तो अंकित ताम्रकार व राजू गुप्ता द्वारा प्रार्थी को बोला गया कि 30 डिसमिल की जगह 50 डिसमिल जमीन की रजिस्ट्री करना है, जिस पर प्रार्थी बोला कि मेरे पास उतने रुपए नहीं हैं मैं जमीन नहीं लूंगा।

प्रार्थी को शंका होने पर आरोपियों द्वारा दिए गए खसरा नंबर 14/1 के भूस्वामी दिलफीनूस टोप्पो से उसके घर जाकर भूमि के संबंध में पता किए तो उसने बताया कि जिस जमीन को आरोपियों ने दिखाया था, वह उसकी जमीन नहीं है, उसकी उक्त खसरा नंबर की जमीन कहीं और जगह पर है, जिसे उसके द्वारा न बेचा गया है और न ही बेचने हेतु किसी से बात हुई है। जिस पर प्रार्थी द्वारा अंकित ताम्रकार व राजू गुप्ता से रुपए वापस मांगने पर उनके द्वारा रुपए वापस नहीं किया जा रहा है। इस प्रकार दोनो ने मिलकर दूसरे की खाली जमीन दिखाकर मुझसे 33 लाख 95 हजार रूपए की ठगी किए हैं।

रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली जशपुर में आरोपियों के विरुद्ध 420 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया। विवेचना दौरान मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए एक आरोपी अंकित ताम्रकार को तत्काल हिरासत में लिया गया, दूसरा आरोपी राजू गुप्ता फरार है, जिसकी पुलिस पता साजी कर रही है, जिसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

गिरफ्तार आरोपी अंकित ताम्रकार से पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर अपराध करना स्वीकार करने व अपराध सबूत पाए जाने पर दिनांक 19.01.25 को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

उक्त मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह ने बताया कि जशपुर में सक्रिय भू- माफियाओं को सख्त चेतावनी है कि वे अपने हरकतों से बाज आवें , उनके खिलाफ लगातार शिकायत मिल रही है, आगे भी वैधानिक कार्रवाई की जावेगी।

Sponsored LinksAdChoices 🔵
Ambikapur me home cleaning services par bachat karein...Ad
Ambikapur me home cleaning services par bachat karein...
Local Maids
Ghar par bagicha banane ke aasan tarike aur tools...Ad
Ghar par bagicha banane ke aasan tarike aur tools...
Green Thumb
Ghar ke furniture par payein 70% tak ki chhoot...Ad
Ghar ke furniture par payein 70% tak ki chhoot...
Modern Furniture
Ambikapur me premium office spaces kiraye par uplabdh...Ad
Ambikapur me premium office spaces kiraye par uplabdh...
Office Space
2026 ke best wireless headphones ki list aur offer...Ad
2026 ke best wireless headphones ki list aur offer...
Top Headphones
Surguja me naye luxury apartments ki booking shuru...Ad
Surguja me naye luxury apartments ki booking shuru...
Luxury Living
Coffee peene ke shoukeen log ek baar zaroor check karein...Ad
Coffee peene ke shoukeen log ek baar zaroor check karein...
Coffee Quiz
Ghumne ke shoukeen logo ke liye saste tour packages...Ad
Ghumne ke shoukeen logo ke liye saste tour packages...
Discount Travel

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...
Jashpur News : दूसरे की जमीन दिखाकर रिटायर्ड डिप्टी कमांडेंट से 33 लाख रु की ठगी ” भूमाफियाओं के खिलाफ जशपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही पढ़े पूरी खबर। | सरगुजा टाइम्स