✍️पत्रकार बनें
ब्रेकिंग न्यूज़
Ambikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिपीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अनीता चैधरी बनीं ऊर्जा दाता, शून्य हुआ बिजली बिलAmbikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिपीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अनीता चैधरी बनीं ऊर्जा दाता, शून्य हुआ बिजली बिल
ताजा खबर

Kidnapping : खुशी दुबे अपहरण के बाद परिवार का रो-रोकर बुराहाल,पुलिस के हाथ अब तक खाली पढ़े पूरी ख़बर।

द्वारा: SURGUJA TIMESप्रकाशित: 9 मार्च 2025दे देखा गया: 435 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏

Kidnapping : अंबिकापुर। शहर के बौरीपारा इलाके की रहने वाली खुशी दुबे, जो कि शासकीय राजमोहनी देवी गर्ल्स कॉलेज में बी.कॉम सेकंड ईयर की छात्रा है, शनिवार को दिनदहाड़े कार सवार 4 लोगो द्वारा अपहरण करने की जानकारी पुलिस ने दी थी। वह कॉलेज में फेरवेल कार...

Advertisement

Kidnapping : अंबिकापुर। शहर के बौरीपारा इलाके की रहने वाली खुशी दुबे, जो कि शासकीय राजमोहनी देवी गर्ल्स कॉलेज में बी.कॉम सेकंड ईयर की छात्रा है, शनिवार को दिनदहाड़े कार सवार 4 लोगो द्वारा अपहरण करने की जानकारी पुलिस ने दी थी। वह कॉलेज में फेरवेल कार्यक्रम दौरान ब्रेक लेकर बाहर निकली थी। तभी अज्ञात युवकों ने इस वारदात को अंजाम दिया।

परिजनों ने तुरंत मणिपुर थाना पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि, 24 घंटे से भी ज्यादा समय बीत जाने के बाद भी छात्रा का कोई सुराग नहीं लग पाया है, जिससे परिजनों की चिंता बढ़ती जा रही है। उनकी हालत रो-रोकर बेहद खराब हो गई है।

जिन युवकों पर था शक, वे अपने घरों में मिले......

छात्रा के परिजनों ने जिन युवकों पर संदेह जताया था। जब पुलिस ने उनकी तलाश की, तो वे सभी अपने-अपने घरों में मौजूद मिले। इससे जांच और भी पुलिस के लिए मुश्किलें बढ़ गई है।

Advertisement

पुलिस की खोजबीन जारी…..

सरगुजा पुलिस की 4 से 5 टीमें अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर पतासाजी में जुट गई हैं। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं और छात्रा की कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) भी खंगाली जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही कोई बड़ा खुलासा हो सकता है।

छात्रा की गुमशुदगी की रिपोर्ट......

इस पूरे मामले यह बात सामने निकल कर आई है कि परिजनों ने छात्रा की गुमशुदगी की रिपोर्ट 17 फरवरी 25 को कोतवाली थाने में दर्ज कराया गया था। जिसके बाद छात्रा को उसी दिन पुलिस ने बरामद कर लिया था। लेकिन अब कॉलेज में फेरवेल कार्यक्रम कब बाद अपरहण होने की जानकारी देना, यह पूरी वारदात पुलिस के लिए एक पहेली की तरह बनकर रह गई हैं।

Advertisement

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...