✍️पत्रकार बनें
ब्रेकिंग न्यूज़
अम्बिकापुर: गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन के सदस्यों द्वारा जनपद पंचायत अम्बिकापुर के निकट विद्या मंदिर स्कूल में विद्यालय के बच्चों के साथ गुरु पूर्णिमा मनाया गया।Ambikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिअम्बिकापुर: गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन के सदस्यों द्वारा जनपद पंचायत अम्बिकापुर के निकट विद्या मंदिर स्कूल में विद्यालय के बच्चों के साथ गुरु पूर्णिमा मनाया गया।Ambikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गति
ताजा खबर

Mungeli News@ मेला घूमने जा रही दो बहनों को ट्रक ने कुचला ,मौके पर मौत

द्वारा: SURGUJA TIMESप्रकाशित: 11 जनवरी 2023दे देखा गया: 139 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏

स्कूल से छुट्टी होने के बाद मेला घूमने जा रही दो सगी बहनें को ट्रक ने कुचल दिया। Mungeli मुंगेली। स्कूल से छुट्टी होने के बाद मेला घूमने जा रही दो सगी बहनें को ट्रक ने कुचल दिया। इससे एक की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरी गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे...

Advertisement

स्कूल से छुट्टी होने के बाद मेला घूमने जा रही दो सगी बहनें को ट्रक ने कुचल दिया।

Mungeli मुंगेली। स्कूल से छुट्टी होने के बाद मेला घूमने जा रही दो सगी बहनें को ट्रक ने कुचल दिया। इससे एक की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरी गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भेजा गया है। ट्रक चालक दुर्घटना के बाद मौके पर वाहन छोड़कर फरार हो गया।

Advertisement

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जरहागांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम अमोरा में छेरछेरा पुन्नी के दिन से मेला लगता है। इस गांव में दो नदी का संगम होने के कारण प्रतिवर्ष पुन्नी के दिन मेले में बड़ी संख्या में आसपास के लोग पहुंचते हैं। अमोरा मेला में बुधवार की शाम लगभग साढ़े चार बजे स्कूल की छुट्टी होने के बाद आसपास के गांव के बच्चे मेला घूमने आते हैं। पास के ही ग्राम अमली कापा निवासी कक्षा दूसरी में पढ़ने वाली पूनम वर्मा पिता दिलेश्वर वर्मा (7) और तनु वर्मा पिता दिलेश्वर वर्मा (9) दोनों बहनें अमोरा मेला घूमने जा रही थी तभी तखतपुर से अमोरा की तरफ जा रहे तेज रफ्तार ट्रक क्रमांक भक्ष10 के 4587 ने दोनों बच्चियों को अपनी चपेट में ले लिया। इससे छोटी बहन पूनम वर्मा की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं उसकी बड़ी बहन तनु को गंभीर चोटें आई है। हादसे के बाद ग्रामीणों ने ट्रक को घेर लिया, चालक मौका देखकर वाहन छोड़कर फरार हो गया है। मामले की सूचना पर जरहागांव पुलिस मौके पर पहुंचकर कार्रवाई में जुट गई है। वहीं घायल दूसरी बहन को उपचार के लिए अस्पताल रवाना किया गया है।

Advertisement

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...
Mungeli News@ मेला घूमने जा रही दो बहनों को ट्रक ने कुचला ,मौके पर मौत | सरगुजा टाइम्स