ब्रेकिंग न्यूज़
ग्रामीण की मौत और आरोपों का अंबारब्रेकिंग न्यूज़: सरगुजा में भारी बारिश की चेतावनी!मोदी सरकार के 12 वर्ष मे विकास नहीं, सिर्फ जुमले हुये. जनता इस सरकार से परेशान : गिरीश देवांगनSDM करुण डहरिया व उसके साथियो ने किया आदिवासी किसान की हत्या, 4 गए जेलAmbikapur : मतदाता सूची से वैध नाम हटाने पर कांग्रेस का तीखा हमला, “घोर लापरवाही और लोकतांत्रिक अधिकारों पर प्रहार”ग्रामीण की मौत और आरोपों का अंबारब्रेकिंग न्यूज़: सरगुजा में भारी बारिश की चेतावनी!मोदी सरकार के 12 वर्ष मे विकास नहीं, सिर्फ जुमले हुये. जनता इस सरकार से परेशान : गिरीश देवांगनSDM करुण डहरिया व उसके साथियो ने किया आदिवासी किसान की हत्या, 4 गए जेलAmbikapur : मतदाता सूची से वैध नाम हटाने पर कांग्रेस का तीखा हमला, “घोर लापरवाही और लोकतांत्रिक अधिकारों पर प्रहार”
भिलाई

Murder Case: चबूतरे पर सोने को लेकर हत्या, 20 माह बाद आरोपी गिरफ्तार.. पढ़े पूरी ख़बर ?

द्वारा: SURGUJA TIMESप्रकाशित: 18 मई 2024दे देखा गया: 1208 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏
Murder Case: चबूतरे पर सोने को लेकर हत्या, 20 माह बाद आरोपी गिरफ्तार.. पढ़े पूरी ख़बर ?

Murder Case |Surguja Times| भिलाई। एक युवक की भारी पत्थर से कुचलकर उसकी हत्या के मामले में छावनी थाना पुलिस ने 20 माह बाद आरोपी को 302 के तहत गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। थाना प्रभारी छावनी उप निरीक्षक चेतन सिंह चन्द्राकर ने घटना के संबंध में...

Advertisement

Murder Case |Surguja Times| भिलाई। एक युवक की भारी पत्थर से कुचलकर उसकी हत्या के मामले में छावनी थाना पुलिस ने 20 माह बाद आरोपी को 302 के तहत गिरफ्तार करने में सफलता पाई है।

थाना प्रभारी छावनी उप निरीक्षक चेतन सिंह चन्द्राकर ने घटना के संबंध में बताया कि 1 सितंबर 2022 दिन बुधवार को कैंप-2 मछली मार्केट में आज से 20 माह पहले एक शख्स की खून से लथपथ लाश मिली थी। भारी पत्थर से सीने को कुचलकर उसकी हत्या की गई थी। पुलिस ने शव की शिनाख्त मोहम्मद फिरोज (49) के रूप में की। आसपास के लोगों ने बताया कि फिरोज मजदूरी करता था और अक्सर यहीं चबुतरे पर सो जाया

करता था। अब इसकी हत्या किसने और क्यों की इसकी किसी को जानकारी नहीं थी। पुलिस ने शुरुआती जांच पड़ताल के बाद पीएम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। इस मामले में छावनी पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर विवेचना में लिया।पहले छोटे भाई पर हुआ शक हत्या की विवेचना के दौरान पुलिस को मृतक के छोटे भाई पर शक हुआ था।

Murder for sleeping पारिवारिक विवाद के कारण छोटे भाई द्वारा इस वारदात को अंजाम दिए जाने के एंगल से पुलिस ने उसे हिरासत में भी लिया लेकिन पुलिस का संदेह गलत निकला। अब पुलिस के सामने आरोपी की खोज एक चुनौती बन गई। जिस जगह हत्या हुई वहां पे कहीं भी सीसी टीवी फुटेज पुलिस को नहीं मिला जिससे जांच काफी कॉम्पलीकेटेड हो गई।

काफी मशक्कत के बाद पुलिस को एक युवक के बारे में पता चला जिसका नाम शहजाद (22) है। शहजाद वारदात के दिन से ही गायब था। पुलिस को पता चला कि शहजाद अक्सर मृतक फिरोज के साथ वहीं रहता था।पुलिस शुरू की शहजाद की तलाश इसके बाद पुलिस ने शहजाद की तलाश शुरू की। लेकिन पुलिस को पता ही नहीं चल पा रहा था कि शहजाद कहां गया।इस बीच पुलिस को शहजाद के मूल निवास क्षेत्र कोरबा का पता.चला तो वहां भी खोजबीन कराई गई लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया।

Advertisement

इधर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी औरउधर

आरोपी खुद ही पुलिस की चंगुल में फंस गया। इस मामले में आरोपी तक पहुंचने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। लगभग 20 माह बाद हत्यारा भिलाई पहुंचा और पुलिस की गिरफ्त में आ गया। छावनी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की।थाना प्रभारी श्री चंद्राकर ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने शहजाद को हिरासत में लेकर पूछताछ में शहजाद ने फिरोज की हत्या करने की बात मानी और शहजाद ने बताया कि जिस चबुतरे पर फिरोज सोता था !वहीं पर यह भी सोता था ।

चबुतरे पर सोने को लेकर मोहम्मद फिरोज अक्सर शहजाद को मां बहन की गंदी गालियां दिया करता था। इससे तंग आकर शहजाद ने 31 अगस्त 2022 को फिरोज की हत्या का प्लान बनाया। इसके बाद शहजादा ने पत्थर से सोए हुए मोहम्मद फिरोज के सीने पर वार कर दिया और वहां से उसी रात फरार होकर नागपुर चल गया।

कोरबा का रहने वाला शहजाद भिलाई में काम करता था और वारदात के बाद नागपुर भाग गया था। हत्या के इतने दिन बाद शहजाद को लगा कि मामला शांत हो गया है और इसी विश्वास से वह भिलाई पहुंचा। शहजाद को नहीं पता था कि भिलाई में पहले से पुलिसने फिल्डिंग सजा रखी है। शहजाद आया और पुलिस के हाथों गिरफ्तार हो गया है। इस कार्यवाही में उप निरीक्षक महेन्द्र प्रताप सिंह , आरक्षक नीलकंठ यदु, आरक्षक मनोज सिंह की सराहनीय भूमिका रही है ।

Advertisement

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...
Murder Case: चबूतरे पर सोने को लेकर हत्या, 20 माह बाद आरोपी गिरफ्तार.. पढ़े पूरी ख़बर ? | सरगुजा टाइम्स