ब्रेकिंग न्यूज़
ग्रामीण की मौत और आरोपों का अंबारब्रेकिंग न्यूज़: सरगुजा में भारी बारिश की चेतावनी!मोदी सरकार के 12 वर्ष मे विकास नहीं, सिर्फ जुमले हुये. जनता इस सरकार से परेशान : गिरीश देवांगनSDM करुण डहरिया व उसके साथियो ने किया आदिवासी किसान की हत्या, 4 गए जेलAmbikapur : मतदाता सूची से वैध नाम हटाने पर कांग्रेस का तीखा हमला, “घोर लापरवाही और लोकतांत्रिक अधिकारों पर प्रहार”ग्रामीण की मौत और आरोपों का अंबारब्रेकिंग न्यूज़: सरगुजा में भारी बारिश की चेतावनी!मोदी सरकार के 12 वर्ष मे विकास नहीं, सिर्फ जुमले हुये. जनता इस सरकार से परेशान : गिरीश देवांगनSDM करुण डहरिया व उसके साथियो ने किया आदिवासी किसान की हत्या, 4 गए जेलAmbikapur : मतदाता सूची से वैध नाम हटाने पर कांग्रेस का तीखा हमला, “घोर लापरवाही और लोकतांत्रिक अधिकारों पर प्रहार”
बीजापुर

Murder :पत्रकार मुकेश चंद्राकर हत्याकांड: पुलिस ने सुलझाया मामला, तीन आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी की तलाश जारी

द्वारा: SURESH GAINप्रकाशित: 5 जनवरी 2025दे देखा गया: 1292 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏
Murder :पत्रकार मुकेश चंद्राकर हत्याकांड: पुलिस ने सुलझाया मामला, तीन आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी की तलाश जारी

Murder : बीजापुर: पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिनमें रितेश चंद्राकर को रायपुर एयरपोर्ट से, जबकि महेन्द्र रामटेके और दिनेश चंद्राकर को बीजापुर से पकड़ा ग...

Advertisement

Murder : बीजापुर: पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिनमें रितेश चंद्राकर को रायपुर एयरपोर्ट से, जबकि महेन्द्र रामटेके और दिनेश चंद्राकर को बीजापुर से पकड़ा गया है।पुलिस के अनुसार, घटना का मुख्य आरोपी ठेकेदार सुरेश चंद्राकर अब भी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए चार विशेष टीमें गठित कर संभावित ठिकानों पर घेराबंदी की जा रही है।

घटना का विवरणबस्तर रेंज के आईजी पी. सुंदरराज ने बताया कि 1 जनवरी की रात करीब 8:30 बजे पत्रकार मुकेश चंद्राकर लापता हो गए थे। उनके बड़े भाई युकेश चंद्राकर ने 2 जनवरी को बीजापुर कोतवाली में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।पुलिस ने मृतक की अंतिम लोकेशन के आधार पर 2 जनवरी को ही चट्टान पारा स्थित ठेकेदार सुरेश चंद्राकर के बाड़े की तलाशी ली। 3 जनवरी को सुरेश चंद्राकर के बाड़े में स्थित एक सीमेंट से बंद किए गए सेप्टिक टैंक को खोला गया, जिसमें मुकेश चंद्राकर का शव मिला।हत्या की वजह और खुलासापूछताछ में पता चला कि रितेश चंद्राकर और मुकेश चंद्राकर रिश्तेदार थे।

Advertisement

1 जनवरी की रात दोनों के बीच पारिवारिक विवाद को लेकर बहस हुई। इसके बाद रितेश चंद्राकर ने सुपरवाइजर महेन्द्र रामटेके के साथ मिलकर मुकेश चंद्राकर पर लोहे की रॉड से हमला किया, जिससे उनकी मौत हो गई।हत्या के बाद शव को ठिकाने लगाने के लिए उसे सेप्टिक टैंक में डाल दिया गया और नए सिरे से सीमेंट फ्लोरिंग की गई।पुलिस की कार्रवाईपुलिस ने घटना में प्रयुक्त हथियार बरामद कर लिए हैं और तीनों आरोपियों से पूछताछ जारी है। फरार मुख्य आरोपी सुरेश चंद्राकर की संपत्तियों और बैंक खातों की जांच की जा रही है। सुरेश के तीन बैंक खातों को फ्रीज कर दिया गया है।

Advertisement
टैग्स (Tags):#bijapur news#crime#murder news

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...
Murder :पत्रकार मुकेश चंद्राकर हत्याकांड: पुलिस ने सुलझाया मामला, तीन आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी की तलाश जारी | सरगुजा टाइम्स