✍️पत्रकार बनें
ब्रेकिंग न्यूज़
अंबिकापुर: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 10 दिन बाद पटना से गिरफ्तार, ट्रांजिट रिमांड पर लाया जा रहाकृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने खाद भण्डारण केंद्र, बीज निगम एवं सहकारी समिति का किया औचक निरीक्षणअम्बिकापुर: गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन के सदस्यों द्वारा जनपद पंचायत अम्बिकापुर के निकट विद्या मंदिर स्कूल में विद्यालय के बच्चों के साथ गुरु पूर्णिमा मनाया गया।Ambikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअंबिकापुर: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 10 दिन बाद पटना से गिरफ्तार, ट्रांजिट रिमांड पर लाया जा रहाकृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने खाद भण्डारण केंद्र, बीज निगम एवं सहकारी समिति का किया औचक निरीक्षणअम्बिकापुर: गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन के सदस्यों द्वारा जनपद पंचायत अम्बिकापुर के निकट विद्या मंदिर स्कूल में विद्यालय के बच्चों के साथ गुरु पूर्णिमा मनाया गया।Ambikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोन
बीजापुर

अम्बिकापुर न्यूज: पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या पर सरगुजा के पत्रकारों द्वारा दी गई श्रद्धांजलि साथ ही हत्यारों को फांसी देने की मांग कर आक्रोश जताई गई। पढ़े पूरी ख़बर?

द्वारा: SURESH GAINप्रकाशित: 5 जनवरी 2025दे देखा गया: 349 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏

सरगुजा टाइम्स |अम्बिकापुर:- बस्तर के पत्रकार मुकेश चंद्राकर की निर्मम हत्या के बाद अम्बिकापुर के पत्रकारों में शोक और आक्रोश का माहौल है। जिले के पत्रकारों ने शनिवार को जयस्तंभ चौक में एकत्र होकर मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की और मुख्यमंत्री स...

सरगुजा टाइम्स |अम्बिकापुर:- बस्तर के पत्रकार मुकेश चंद्राकर की निर्मम हत्या के बाद अम्बिकापुर के पत्रकारों में शोक और आक्रोश का माहौल है। जिले के पत्रकारों ने शनिवार को जयस्तंभ चौक में एकत्र होकर मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की और मुख्यमंत्री से हत्यारों को फांसी दिलाने की मांग की है। पत्रकारों ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए प्रदेश में पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की अपील की।

पत्रकार मुकेश चंद्राकर 1 जनवरी की रात से लापता थे। उनकी अचानक हुई गुमशुदगी के बाद परिजनों और पत्रकारों में चिंता थी। 3 जनवरी को उनका शव बीजापुर जिले में एक ठेकेदार के कैंपस स्थित सेप्टिक टैंक से बरामद हुआ। यह खबर सामने आते ही पत्रकारों में आक्रोश फैल गया। मुकेश चंद्राकर की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं।

सरगुजा में श्रद्धांजलि सभा, पत्रकारों ने जताया आक्रोश:

मुकेश चंद्राकर को श्रद्धांजलि देने के लिए शनिवार को सरगुजा जिला (अम्बिकापुर) के जयस्तंभ चौक में पत्रकारों ने एकत्र होकर मोमबत्तियां जलाकर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान पत्रकारों ने एक स्वर में हत्यारों को फांसी देने और ठेकेदार पर भी कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। इस घटना ने प्रदेश के पत्रकारों को झकझोर कर रख दिया है। सरगुजा के पत्रकारों ने सरकार से मांग की कि पत्रकारों की सुरक्षा के लिए कड़े कानून बनाए जाएं, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

पत्रकारों व सामाजिक कार्यकर्ताओं का प्रतिक्रिया::::

श्रद्धांजलि सभा में जिले के पत्रकार विनीत मिश्रा,राजकुमार सिंह,आकाश जायसवाल,मनीषा सिन्हा,राजकुमार जायसवाल,विजय सोनी,अवधेश, यशवंत पैकरा,दीपक मानिकपुरी,आशिफ व सामाजिक कार्यकर्ता सुजान बिंद एवं अंकुर सिन्हा मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि “मुकेश चंद्राकर की हत्या लोकतंत्र पर हमला है। जो पत्रकार सच के लिए लड़ता है, अगर उसे इस तरह की सजा मिलेगी तो यह समाज और लोकतंत्र दोनों के लिए खतरनाक संकेत है। प्रशासन को अपराधियों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई करनी चाहिए।

प्रदेशभर के पत्रकारों में रोष, न्याय की लड़ाई जारी रहेगी

मुकेश चंद्राकर की हत्या को लेकर सिर्फ सरगुजा ही नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश के पत्रकारों में आक्रोश है। अलग-अलग जिलों में पत्रकारों ने इस जघन्य हत्या की कड़ी निंदा की और सरकार से जल्द न्याय दिलाने की अपील की।

Sponsored LinksAdChoices 🔵
Ambikapur me home cleaning services par bachat karein...Ad
Ambikapur me home cleaning services par bachat karein...
Local Maids
Ghar par bagicha banane ke aasan tarike aur tools...Ad
Ghar par bagicha banane ke aasan tarike aur tools...
Green Thumb
Ghar ke furniture par payein 70% tak ki chhoot...Ad
Ghar ke furniture par payein 70% tak ki chhoot...
Modern Furniture
Ambikapur me premium office spaces kiraye par uplabdh...Ad
Ambikapur me premium office spaces kiraye par uplabdh...
Office Space
2026 ke best wireless headphones ki list aur offer...Ad
2026 ke best wireless headphones ki list aur offer...
Top Headphones
Surguja me naye luxury apartments ki booking shuru...Ad
Surguja me naye luxury apartments ki booking shuru...
Luxury Living
Coffee peene ke shoukeen log ek baar zaroor check karein...Ad
Coffee peene ke shoukeen log ek baar zaroor check karein...
Coffee Quiz
Ghumne ke shoukeen logo ke liye saste tour packages...Ad
Ghumne ke shoukeen logo ke liye saste tour packages...
Discount Travel

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...