✍️पत्रकार बनें
ब्रेकिंग न्यूज़
आकांक्षी विकासखंड लखनपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस का आयोजनAmbikapur : कैबिनेट मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री ओपी चौधरी ने वर्चुअल माध्यम से ली बैठक, अभियान के सफल एवं प्रभावी क्रियान्वयन हेतु दिए आवश्यक निर्देश कलेक्टर ने सरगुजा जिले में तैयारियों के सम्बंध में अवगत करायाAmbikapur : कम लागत में राखी बनाकर आजीविका को नई दिशा दे रहीं स्वयं सहायता समूह की महिलाएंअंबिकापुर: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 10 दिन बाद पटना से गिरफ्तार, ट्रांजिट रिमांड पर लाया जा रहाकृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने खाद भण्डारण केंद्र, बीज निगम एवं सहकारी समिति का किया औचक निरीक्षणआकांक्षी विकासखंड लखनपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस का आयोजनAmbikapur : कैबिनेट मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री ओपी चौधरी ने वर्चुअल माध्यम से ली बैठक, अभियान के सफल एवं प्रभावी क्रियान्वयन हेतु दिए आवश्यक निर्देश कलेक्टर ने सरगुजा जिले में तैयारियों के सम्बंध में अवगत करायाAmbikapur : कम लागत में राखी बनाकर आजीविका को नई दिशा दे रहीं स्वयं सहायता समूह की महिलाएंअंबिकापुर: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 10 दिन बाद पटना से गिरफ्तार, ट्रांजिट रिमांड पर लाया जा रहाकृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने खाद भण्डारण केंद्र, बीज निगम एवं सहकारी समिति का किया औचक निरीक्षण
ताजा खबर

News Kawardha@ उपचुनाव में कांग्रेस की श्रद्धा 280 वोट से जीती, वार्ड-19 की बनी नई पार्षद

द्वारा: SURGUJA TIMESप्रकाशित: 12 जनवरी 2023दे देखा गया: 628 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏

यह जीत कवर्धा विधायक व मंत्री अकबर द्वारा किए जा रहे विकास कार्य का असर है। 19 नग ई-रिक्शा की संख्या 29 हो गई है। कवर्धा।Ward By election 2023 नगर पालिका कवर्धा के वार्ड 19 में उपचुनाव के लिए गुरुवार को मतगणना हुआ। जिसमें कांग्रेस प्रत्याशी...

यह जीत कवर्धा विधायक व मंत्री अकबर द्वारा किए जा रहे विकास कार्य का असर है। 19 नग ई-रिक्शा की संख्या 29 हो गई है।

कवर्धा।Ward By election 2023 नगर पालिका कवर्धा के वार्ड 19 में उपचुनाव के लिए गुरुवार को मतगणना हुआ। जिसमें कांग्रेस प्रत्याशी श्रद्धा नामदेव 280 मतों से विजयी रही हैं। उन्हें 649 वोट मिले हैं। वहीं बीजेपी की शैला ठाकुर को 369 मत मिले। उगता सूरज की ममता पाली को तीन और दोपत्ती की सरिता ठाकुर के 47 मत प्राप्त हुए हैं। ज्ञात हो कि वार्ड 19 के पार्षद की पिछले साल मौत के बाद उपचुनाव हुआ है। उपचुनाव में मुख्य तौर पर कांग्रेस और भाजपा के बीच ही मुकाबला देखा गया। शुरूआत से ही कांग्रेस प्रत्याशी श्रद्धा ने बढ़त बनाई हुई थी। अंतिम में जीत का परिणाम उनके पक्ष में आया। मतगणना शहर के पीजी कालेज में किया गया। इस दौरान भाजपा व कांग्रेस के नेता मौजूद थे।

वोटों की गिनती सुबह नौ बजे से शुरू हुई

वोटों की गिनती सुबह नौ बजे से शुरू की गई। वहीं दोपहर एक बजे अधिकृत तौर परिणाम जारी कर दिया गया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने कालेज परिसर में जमकर पटाखे फोड़े। इस दौरान कई नेता भी मतगणना स्थल पहुंचे हुए थे। दूसरी ओर परिणाम अपने पक्ष में नहीं आने पर भाजपा के बड़े नेता व कार्यकर्ता वापस लौट आए। वहीं पूरी मतगणना को लेकर जिला प्रशासन व पुलिस की टीम मौके पर मौजूद रहीं। शांतिपूर्ण मतगणना संपंन्न् कराया गया। इस दौरान निर्वाचन आब्जर्वर अनुराग पांडे, जिला कलेक्टर जनमेजय महोबे, कवर्धा एसडीएम पीसी कोरी, अपर कलेक्टर इंद्रजीत बर्मन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनीषा रावटे उपस्थित रहे।

बड़े अंतर के जीत से भाजपा में खलबली

कांग्रेस उम्मीदवार श्रद्धा नामदेव 280 मतों से जीत गई है, जो कि एक बड़ा अंतर भी है। ऐसे में भाजपा में खलबली है। क्योंकि किसी को उम्मीद नहीं थी कि इतने बड़े अंतर से जीत हो सकती। हालांकि यह क्षेत्र शुरू से ही कांग्रेस का गढ़ माना गया है। शुरू से ही यहां नामदेव परिवार से ही कोई न कोई पार्षद बनते आया है। इस कारण भाजपा ने चुनाव को लेकर कड़ी मेहनत भी किया था। शहर के कई बड़े भाजपा नेताओं ने प्रचार भी किया था। इसके बाद भी भाजपा को करारी हार का सामना करना पड़ा। हालांकि राजनीति विशेषज्ञ इसे बड़ी जीत नहीं बता रहे है। क्योंकि आमतौर सत्ता पक्ष ही ज्यादातर उपचुनाव जीतता है। पूर्व में भाजपा कार्यकाल के दौरान कई उपचुनाव भाजपा जीत चुकी है।

गांवों में मतदान के दिन ही मतगणना भी संपन्ना

पंचायत चुनाव के कार्यक्रम के मुताबिक, त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना मतदान केंद्रों पर ही करा ली गई। यह काम मतदान खत्म होने के बाद कर लिया गया। परिणामों की घोषणा 12 जनवरी को होनी है। नगरीय निकायों के उप चुनाव की मतगणना 12 जनवरी को हुई। जिले में नौ जनवरी को तीन ग्राम पंचायत में सरंपच व सात जगहों में पंच पद के लिए चुनाव हुआ है। इस बार सभी जगहों में शांतिपूर्ण मतदान संपंन्ना करा लिया गया है।

इस तरह रहा परिणाम

पार्टी का नाम प्रत्याशी प्राप्त वोट

कांग्रेस श्रद्धा नामदेव 649

भाजपा शैला ठाकुर 369

निर्दलीय ममता पाली 03

निर्दलीय सरिता ठाकुर 47

प्रतिक्रिया -

मंत्री मोहम्मद अकबर के कार्य ने दिलाई जीत

Sponsored LinksAdChoices 🔵
Ambikapur me home cleaning services par bachat karein...Ad
Ambikapur me home cleaning services par bachat karein...
Local Maids
Ghar par bagicha banane ke aasan tarike aur tools...Ad
Ghar par bagicha banane ke aasan tarike aur tools...
Green Thumb
Ghar ke furniture par payein 70% tak ki chhoot...Ad
Ghar ke furniture par payein 70% tak ki chhoot...
Modern Furniture
Ambikapur me premium office spaces kiraye par uplabdh...Ad
Ambikapur me premium office spaces kiraye par uplabdh...
Office Space
2026 ke best wireless headphones ki list aur offer...Ad
2026 ke best wireless headphones ki list aur offer...
Top Headphones
Surguja me naye luxury apartments ki booking shuru...Ad
Surguja me naye luxury apartments ki booking shuru...
Luxury Living
Coffee peene ke shoukeen log ek baar zaroor check karein...Ad
Coffee peene ke shoukeen log ek baar zaroor check karein...
Coffee Quiz
Ghumne ke shoukeen logo ke liye saste tour packages...Ad
Ghumne ke shoukeen logo ke liye saste tour packages...
Discount Travel

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...
News Kawardha@ उपचुनाव में कांग्रेस की श्रद्धा 280 वोट से जीती, वार्ड-19 की बनी नई पार्षद | सरगुजा टाइम्स