सरगुजा जिले में मादक पदार्थों की अवैध खरीद-बिक्री पर प्रभावी तरीके से रोक लगाने विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
अंबिकापुर(SURGUJA TIMES)। सरगुजा जिले में मादक पदार्थों की अवैध खरीद-बिक्री पर प्रभावी तरीके से रोक लगाने विशेष अभियान चलाया जा रहा है।पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के निर्देश पर इस बार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपितों को पकड़ा है।इनके कब्जे से 50 किलोग्राम गांजा जब्त किया है।आरोपित प्रमोद प्रधान रायगढ़ जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र के ग्राम कुनजारा बांधपारा का रहने वाला है।वही ओडिशा से गांजा लेकर अंबिकापुर आया था।

आरोपित प्रमोद से गांजा लेने उत्तरप्रदेश के भदोही जिला के ग्राम डिघवट सरवत खानी थाना अवराही निवासी बबलू पटेल (26) व कलेक्टर विंद(22) अंबिकापुर पहुंचे थे।बस स्टैंड के पीछे कबीर आश्रम के पास गांजा और रकम लेन-देन की तैयारी चल रही थी।उसी दौरान पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों को पकड़ लिया।इतनी बड़ी मात्रा में गांजा की जब्ती महीनों बाद की गई है।उत्तरप्रदेश से पहुंचे दोनों आरोपित का व्यवसाय भी गांजा बिक्री का है।लैलूंगा के गांजा तस्कर प्रमोद प्रधान से उनकी पुरानी पहचान थी।दोनों के बीच आधे रास्ते तक आने की बात हुई थी।उसी अनुरूप गांजा लेकर आरोपित प्रमोद अंबिकापुर पहुंचा था इधर बनारस होते दोनों आरोपित अंबिकापुर पहुंचे थे।कार्रवाई में सीएसपी स्मृतिक राजनाला के साथ सहायक उप निरीक्षक अभिषेक पांडेय, संदीप सिंह व पुलिस टीम सक्रिय रही।
ओडिशा के गांजा तस्करों के संपर्क में है एक आरोपित





💬 पाठकों की राय (0)
सभ्य भाषा का प्रयोग करें।