✍️पत्रकार बनें
ब्रेकिंग न्यूज़
अम्बिकापुर: गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन के सदस्यों द्वारा जनपद पंचायत अम्बिकापुर के निकट विद्या मंदिर स्कूल में विद्यालय के बच्चों के साथ गुरु पूर्णिमा मनाया गया।Ambikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिअम्बिकापुर: गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन के सदस्यों द्वारा जनपद पंचायत अम्बिकापुर के निकट विद्या मंदिर स्कूल में विद्यालय के बच्चों के साथ गुरु पूर्णिमा मनाया गया।Ambikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गति
ताजा खबर

NewsAmbikapur@: उत्तरप्रदेश से गांजा लेने आए दो विक्रेता सहित तीन गिरफ्तार

द्वारा: SURESH GAINप्रकाशित: 16 फ़रवरी 2023दे देखा गया: 574 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏

सरगुजा जिले में मादक पदार्थों की अवैध खरीद-बिक्री पर प्रभावी तरीके से रोक लगाने विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अंबिकापुर(SURGUJA TIMES)। सरगुजा जिले में मादक पदार्थों की अवैध खरीद-बिक्री पर प्रभावी तरीके से रोक लगाने विशेष अभियान चलाया जा रहा है।प...

Advertisement

सरगुजा जिले में मादक पदार्थों की अवैध खरीद-बिक्री पर प्रभावी तरीके से रोक लगाने विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

अंबिकापुर(SURGUJA TIMES)। सरगुजा जिले में मादक पदार्थों की अवैध खरीद-बिक्री पर प्रभावी तरीके से रोक लगाने विशेष अभियान चलाया जा रहा है।पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के निर्देश पर इस बार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपितों को पकड़ा है।इनके कब्जे से 50 किलोग्राम गांजा जब्त किया है।आरोपित प्रमोद प्रधान रायगढ़ जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र के ग्राम कुनजारा बांधपारा का रहने वाला है।वही ओडिशा से गांजा लेकर अंबिकापुर आया था।

Taskar

आरोपित प्रमोद से गांजा लेने उत्तरप्रदेश के भदोही जिला के ग्राम डिघवट सरवत खानी थाना अवराही निवासी बबलू पटेल (26) व कलेक्टर विंद(22) अंबिकापुर पहुंचे थे।बस स्टैंड के पीछे कबीर आश्रम के पास गांजा और रकम लेन-देन की तैयारी चल रही थी।उसी दौरान पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों को पकड़ लिया।इतनी बड़ी मात्रा में गांजा की जब्ती महीनों बाद की गई है।उत्तरप्रदेश से पहुंचे दोनों आरोपित का व्यवसाय भी गांजा बिक्री का है।लैलूंगा के गांजा तस्कर प्रमोद प्रधान से उनकी पुरानी पहचान थी।दोनों के बीच आधे रास्ते तक आने की बात हुई थी।उसी अनुरूप गांजा लेकर आरोपित प्रमोद अंबिकापुर पहुंचा था इधर बनारस होते दोनों आरोपित अंबिकापुर पहुंचे थे।कार्रवाई में सीएसपी स्मृतिक राजनाला के साथ सहायक उप निरीक्षक अभिषेक पांडेय, संदीप सिंह व पुलिस टीम सक्रिय रही।

ओडिशा के गांजा तस्करों के संपर्क में है एक आरोपित

Advertisement

आरोपित प्रमोद प्रधान का घर ओडिशा के सीमा से लगा हुआ है।ओडिशा के गांजा तस्करों से उसके संपर्क है।पुलिस पूछताछ में पता चला है कि आरोपित प्रमोद प्रधान पूर्व में एक बार वह ओडिशा में गांजा के साथ पकड़ा जा चुका है।उसके संबंध में और जानकारी जुटाई जा रही है।पूरी संभावना है कि वह पहले भी गांजा खपाने का कार्य कर चुका है।सरगुजा क्षेत्र में पहली बार उसकी गिरफ्तारी अंबिकापुर में हैं।

गांजा सहित दूसरे मादक पदार्थों और नशीले इंजेक्शन के विरुद्ध सरगुजा पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। तस्करों द्वारा अंबिकापुर शहर को केंद्र मानकर तस्करी की जा रही है।पुलिस ने भी सूचना तंत्र को मजबूत किया है।पिछले दिनों बिहार की डांस पार्टी की दो युवती और दो युवक को पुलिस ने 28 किलो गांजा के साथ पकड़ा था।

News By_SURGUJA TIMES_ AMBIKAPUR

Advertisement

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...
NewsAmbikapur@: उत्तरप्रदेश से गांजा लेने आए दो विक्रेता सहित तीन गिरफ्तार | सरगुजा टाइम्स