Online Fraud: बता दें कि पुलिस द्वारा चलाए जा रहे जागरूकता अभियान के बाद भी सूरजपुर जिले में आए दिन लोग ऑनलाइन ठगी का शिकार हो रहे हैं। अपने बैंकिंग संबंधी कोई भी जानकारी ना दें।
सुरेश गाईन सरगुजा टाइम्स न्यूज़ :-सूरजपुर
आए दिन घटित हो रही है ऑ...
Online Fraud: बता दें कि पुलिस द्वारा चलाए जा रहे जागरूकता अभियान के बाद भी सूरजपुर जिले में आए दिन लोग ऑनलाइन ठगी का शिकार हो रहे हैं। अपने बैंकिंग संबंधी कोई भी जानकारी ना दें।
सुरेश गाईन सरगुजा टाइम्स न्यूज़ :-सूरजपुर
आए दिन घटित हो रही है ऑनलाइन ठगी की घटना
Online Fraud In Surajpur: साइबर ठगी की बढ़ती घटनाओं के बीच इस बार बीते शनिवार को बिश्रामपुर निवासी परिवहन ठेकेदार अजय पाल सिंह करीब 6 लाख रुपए की ऑनलाइन ठगी का शिकार हो गए। उन्होंने ठगी की शिकायत सूरजपुर कोतवाली परिसर स्थित साइबर सेल में दर्ज कराई है।
ऑनलाइन फ्रॉड के शिकार पप्पू सिंह उर्फ अजय पाल सिंह ग्राम पचिरा स्थित त्रिवेणी ट्रांसपोर्ट के संचालक हैं। उन्होंने बीते 7 अगस्त को आईडीबीआई बैंक सूरजपुर में 12968 रुपये का चेक क्लियरेंस के लिए जमा किया था। चेक क्लियरेंस की जानकारी लेने के लिए उन्होंने बीते शनिवार को गूगल के जरिए बैंक का कांटेक्ट नंबर सर्च कर संबंधित नंबर पर जानकारी लेने के लिए कॉल किया।
जवाब में उन्हें एक अन्य नंबर पर बात करने के लिए कहा गया। संबंधित नंबर से ऑनलाइन फ्रॉड करने वाले व्यक्ति ने अजय पाल से चर्चा कर उसे अपने झांसे में लेकर एक ऐप डाउनलोड कराया। आधार कार्ड का नंबर लेने के बाद ओटीपी नंबर की जानकारी लेने के बाद आरोपित ने अजय पाल सिंह के यूनियन बैंक सूरजपुर के खाते से तीन बार में 5 लाख 91 हजार रुपये आहरण कर लिए।
इस दौरान आरोपित द्वारा अजय पाल का मोबाइल हैक कर लिए जाने के कारण उनका मोबाइल बंद हो गया। ऑनलाइन फ्रॉड का शिकार होने की जानकारी मिलते ही परिवहन ठेकेदार अजय पाल सिंह ने तत्काल संबंधित बैंक के साथ ही सूरजपुर पुलिस को ठगी का शिकार होने की जानकारी दी। उसके बाद उन्होंने साइबर सेल में अपनी शिकायत दर्ज करा दी है।
Sponsored LinksAdChoices 🔵
Ad
Ambikapur me home cleaning services par bachat karein...
Local Maids
Ad
Ghar par bagicha banane ke aasan tarike aur tools...
Green Thumb
Ad
Ghar ke furniture par payein 70% tak ki chhoot...
Modern Furniture
Ad
Ambikapur me premium office spaces kiraye par uplabdh...
Office Space
Ad
2026 ke best wireless headphones ki list aur offer...
Top Headphones
Ad
Surguja me naye luxury apartments ki booking shuru...
Luxury Living
Ad
Coffee peene ke shoukeen log ek baar zaroor check karein...
Coffee Quiz
Ad
Ghumne ke shoukeen logo ke liye saste tour packages...
💬 पाठकों की राय (0)
सभ्य भाषा का प्रयोग करें।