अम्बिकापुर 12 दिसम्बर 2025/ जिला प्रशासन एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग, सरगुजा के संयुक्त तत्वाधान में महिलाओं में खेल के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जिला स्तरीय महिला खेलकूद प्रतियोगिता वर्ष 2025-26 का आयोजन जिला मुख्यालय स्थित शासकीय राजी...
अम्बिकापुर 12 दिसम्बर 2025/ जिला प्रशासन एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग, सरगुजा के संयुक्त तत्वाधान में महिलाओं में खेल के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जिला स्तरीय महिला खेलकूद प्रतियोगिता वर्ष 2025-26 का आयोजन जिला मुख्यालय स्थित शासकीय राजीव गांधी पी.जी. कॉलेज के खेल मैदान में हुआ।
प्रतियोगिता में एथलेटिक्स, खो-खो, व्हालीबाल, हॉकी, फुटबाल, बैडमिंटन, कुश्ती, बास्केटबाल और रस्साकसी जैसी विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
18 वर्ष तक के आयु समूह में एथलेटिक्स 100 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान रोशनी लकड़ा (कन्या कीड़ा परिसर, अम्बिकापुर), 400 मीटर दौड़ में प्रथम संजीवनी सिंह (कन्या कीड़ा परिसर, अम्बिकापुर) तथा तवा फेंक में प्रथम होलिका नागवंशी (अम्बिकापुर) रही।दलीय खेलों में व्हालीबाल में प्रथम स्थान कन्या कीड़ा परिसर, उपविजेता सेंट जॉन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अम्बिकापुर, हॉकी में प्रथम कन्या कीड़ा परिसर, उपविजेता होलीकास उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अम्बिकापुर, फुटबाल में विजेता खेलो इंडिया सेंटर अम्बिकापुर, उपविजेता शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खलिबा, खो-खो में विजेता माउंट लिट्राजी स्कूल अम्बिकापुर, उपविजेता सेजस गांधी नगर अम्बिकापुर और बास्केटबाल में विजेता आर.पी.एस. क्लब अम्बिकापुर, उपविजेता सेंट जोन्स उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अम्बिकापुर रही।18-35 वर्ष के आयु समूह में एथलेटिक्स 100 मीटर दौड़ में प्रथम रश्मि सिंह, द्वितीय मीना कुमारी, तृतीय कुन्ती पैकरा, 400 मीटर दौड़ में प्रथम कुन्ती पैकरा, द्वितीय लक्ष्मी राजवाड़े, तृतीय प्रिया राजवाड़े, तवा फेंक में प्रथम मधु भगत, द्वितीय पूजा सिंह एवं तृतीय अजना भगत रही। कुश्ती प्रतियोगिता में 50 किग्रा. वर्ग में विजेता सोनिया सिंह और 53 किग्रा. वर्ग में दीपमाला रही।खेल प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में श्री आनंदघर दीवान कोच, लिलिग्रेस किण्डो कोच, डॉ. प्रमोद, श्रीमती अवंतिका सिंह (पी.टी.आई.), श्रीमती देवलक्ष्मी, श्री पवनीत सिंह गिल, प्रकाश तिग्गा, जिवेन्द्र तिग्गा, फ्रांसिस केरकेट्टा, अनुज तिग्गा, शौभिक दास, दीपक टोप्पो, हरदीप एक्का, रविशंकर भगत, राजेश प्रताप सिंह, सीमा रोशनी, दीपशिखा बेक एवं विवेक पाण्डेय ने विशेष योगदान दिया।जिला प्रशासन ने प्रतियोगिता में प्रतिभागियों के उत्साह और खेल भावना की सराहना की तथा महिलाओं में खेल के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए ऐसे आयोजनों को निरंतर जारी रखने का संदेश दिया।
Sponsored LinksAdChoices 🔵
Ad
Ambikapur me home cleaning services par bachat karein...
Local Maids
Ad
Ghar par bagicha banane ke aasan tarike aur tools...
Green Thumb
Ad
Ghar ke furniture par payein 70% tak ki chhoot...
Modern Furniture
Ad
Ambikapur me premium office spaces kiraye par uplabdh...
Office Space
Ad
2026 ke best wireless headphones ki list aur offer...
Top Headphones
Ad
Surguja me naye luxury apartments ki booking shuru...
Luxury Living
Ad
Coffee peene ke shoukeen log ek baar zaroor check karein...
Coffee Quiz
Ad
Ghumne ke shoukeen logo ke liye saste tour packages...
💬 पाठकों की राय (0)
सभ्य भाषा का प्रयोग करें।