✍️पत्रकार बनें
ब्रेकिंग न्यूज़
•आकांक्षी विकासखंड लखनपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस का आयोजन•Ambikapur : कैबिनेट मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री ओपी चौधरी ने वर्चुअल माध्यम से ली बैठक, अभियान के सफल एवं प्रभावी क्रियान्वयन हेतु दिए आवश्यक निर्देश कलेक्टर ने सरगुजा जिले में तैयारियों के सम्बंध में अवगत कराया•Ambikapur : कम लागत में राखी बनाकर आजीविका को नई दिशा दे रहीं स्वयं सहायता समूह की महिलाएं•अंबिकापुर: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 10 दिन बाद पटना से गिरफ्तार, ट्रांजिट रिमांड पर लाया जा रहा•कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने खाद भण्डारण केंद्र, बीज निगम एवं सहकारी समिति का किया औचक निरीक्षण•आकांक्षी विकासखंड लखनपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस का आयोजन•Ambikapur : कैबिनेट मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री ओपी चौधरी ने वर्चुअल माध्यम से ली बैठक, अभियान के सफल एवं प्रभावी क्रियान्वयन हेतु दिए आवश्यक निर्देश कलेक्टर ने सरगुजा जिले में तैयारियों के सम्बंध में अवगत कराया•Ambikapur : कम लागत में राखी बनाकर आजीविका को नई दिशा दे रहीं स्वयं सहायता समूह की महिलाएं•अंबिकापुर: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 10 दिन बाद पटना से गिरफ्तार, ट्रांजिट रिमांड पर लाया जा रहा•कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने खाद भण्डारण केंद्र, बीज निगम एवं सहकारी समिति का किया औचक निरीक्षण
सूरजपुर

PM ModiNews : प्रधानमंत्री बनने के बाद पहली बार नरेंद्र मोदी सरगुजा संभाग के सूरजपुर जिले में पहुंचे PM Modi ,चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए , कांग्रेस पर साधा निशाना कहा - जब भी कांग्रेस की सरकार बनी है आतंकवाद और नक्सलवाद के हौंसले बढ़े है।

द्वारा: SURESH GAIN•प्रकाशित: 7 नवंबर 2023•दे देखा गया: 1202 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏

PM ModiNews :सुरेश गाईन - सरगुजा टाइम्स | सूरजपुर- प्रधानमंत्री बनने के बाद पहली बार सूरजपुर जिले में चुनावी जनसभा को संबोधित करने पहुंचे नरेंद्र मोदी ने दतिमा के जंबूरी मैदान में हजारों की भीड़ को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा। प्रधानमंत्...

PM ModiNews :सुरेश गाईन - सरगुजा टाइम्स | सूरजपुर- प्रधानमंत्री बनने के बाद पहली बार सूरजपुर जिले में चुनावी जनसभा को संबोधित करने पहुंचे नरेंद्र मोदी ने दतिमा के जंबूरी मैदान में हजारों की भीड़ को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आदिवासियों को कांग्रेस ने हमेशा रोकने की कोशिश की। हमने उनकी चिंता की। देश की प्रथम महिला के चुनाव में कांग्रेस ने सिर्फ इसलिए विरोध किया क्योंकि वह आदिवासी महिला थी।

https://twitter.com/AHindinews/status/1721775106371059789

लेकिन केंद्र सरकार ने आदिवासी महिला को राष्ट्रपति के रूप में सर्वोच्च स्थान दिलाया। हमने आदिवासी भाइयों के विकास के लिए खर्च में कोई कमी नहीं की। कांग्रेस के शासन में जितना बजट था उससे पांच गुना ज्यादा बजट हमने जारी किया। भाजपा ने आदिवासी के हित के लिए अपना खजाना खोल दिया। आप लोगों ने मुझे काम करने का मौका दिया है। मैं आप लोगों की सेवा कर रहा हूं। यह मेरा सेवा काल है।

मैं इसे सत्ताकाल नहीं मानता। सत्ता पर मुझे विश्वास नहीं है। जनता खुश है यह मोदी का काम है। आज देश को आजाद हुए कई दशक बीत गए लेकिन कांग्रेस के सिर से अंग्रेजी का भूत नहीं उतरा है। आज देश में व्यावसायिक पढ़ाई चाहे वह डॉक्टरी हो या इंजीनियरिंग उसे स्थानीय भाषा में पढ़ने का मौका दिया है। अब हर जरूरतमंद व आदिवासी परिवार के बच्चे अपनी भाषा में ही इसकी पढ़ाई कर पाएंगे।

कांग्रेस के शासन में सिर्फ 23 हजार सामुदायिक पट्टे जारी हुए थे। हमने नौ साल में 80 हजार सामुदायिक पट्टी जारी किए हैं। उन्होंने हजारों की भीड़ के बीच यह नारा भी बुलंद किया, हर छत्तीसगढ़िया कहता है भाजपा आवत है। उन्होंने कहा कि सरगुजा में भी लोगों ने हुंकार भरी है। अबकी बार भाजपा सरकार। प्रधानमंत्री ने कहा कि देश में जब भी कांग्रेस की सरकार बनी है आतंकवाद और नक्सलवाद चरम पर रहा है।

अपराध और लूटपाट का राज चलता रहा। कांग्रेस सरकार नक्सली हिंसा को काबू रखने में असफल रही है। हमारे कई भाजपा कार्यकर्ता छत्तीसगढ़ में नक्सली हिंसा में मारे गए हैं। उन्होंने कहा कि अब हर पंचायत, राज्य, देश से कांग्रेस को हटाना है। दशकों तक कांग्रेस ने सरकार चलाया लेकिन गरीबों को झूठे वादे किए हैं। हमने 10 साल के सेवाकाल में इतना काम किया तो कांग्रेस छह दशक में क्यों नहीं कर पाई। क्योंकि कांग्रेस सिर्फ अपना जेब और घर भरने में लगी थी। कांग्रेस कहती है हमें गरीबों की चिंता है। हम गरीबी हटाएंगे। आप छह दशक तक शासन करते रहे तो क्यों गरीबी नहीं हटा पाए।

मैं गरीबों का दर्द जानता हूं

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मैं गरीब परिवार से आया हूं। मैंने गरीबी को जिया है। गरीबों का दर्द मैं भली भांति जानता हूं। उन्होंने कोरोना काल का जिक्र करते हुए कहा कि जब देश में बड़ी विपदा आई थी। देश संकट से घिरा हुआ था। उस समय आपका यह मोदी दिन रात काम करता था। सरकार ने गरीबों के लिए अनाज के भंडार खोल दिए। 80 करोड़ गरीबों को मुफ्त राशन देने का जो सिलसिला शुरू हुआ है वह अब अगले पांच साल तक और जारी रहेगा। उन्होंने मंच से लोगों को मोबाइल फ्लैश लाइट जलाकर इस पहल के लिए समर्थन मांगा।

उन्होंने कहा कि गरीबों को प्यार देने के लिए आप अपने मोबाइल की लाइट जला कर अपना समर्थन दें। उन्होंने कहा कि भाजपा ने जो कहा वह पूरा किया, चाहे वह राम मंदिर हो, तीन तलाक का मुद्दा हो धारा 370 हटाने की बात हो या अयोध्या में राम मंदिर का भव्य मंदिर का निर्माण क्यों ना हो। हमने सभी वादे पूरे किए हैं। यह छत्तीसगढ़ राज्य प्रभु श्री राम का ननिहाल है और मुझे उम्मीद है कि मोदी को यहां की जनता का भरपूर आशीर्वाद मिलेगा। कांग्रेस की सरकार ने गरीबों को उनके पक्के घर से वंचित किया है इसलिए कांग्रेस की विदाई अब तय है। भाजपा सरकार बनते ही हर गरीबों को पक्का घर देने का काम फिर से शुरू हो जाएगा।

प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है और प्रशासनिक अमला भी अलर्ट मोड पर नजर आ रहा है। कार्यक्रम में सरगुजा संभाग के सभी 14 विधानसभा से लगभग 50 हजार की संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं के शामिल होने का अनुमान है। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। कार्यक्रम स्थल और आसपास के क्षेत्र को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है।

Sponsored LinksAdChoices 🔵
Ambikapur me home cleaning services par bachat karein...Ad
Ambikapur me home cleaning services par bachat karein...
Local Maids
Ghar par bagicha banane ke aasan tarike aur tools...Ad
Ghar par bagicha banane ke aasan tarike aur tools...
Green Thumb
Ghar ke furniture par payein 70% tak ki chhoot...Ad
Ghar ke furniture par payein 70% tak ki chhoot...
Modern Furniture
Ambikapur me premium office spaces kiraye par uplabdh...Ad
Ambikapur me premium office spaces kiraye par uplabdh...
Office Space
2026 ke best wireless headphones ki list aur offer...Ad
2026 ke best wireless headphones ki list aur offer...
Top Headphones
Surguja me naye luxury apartments ki booking shuru...Ad
Surguja me naye luxury apartments ki booking shuru...
Luxury Living
Coffee peene ke shoukeen log ek baar zaroor check karein...Ad
Coffee peene ke shoukeen log ek baar zaroor check karein...
Coffee Quiz
Ghumne ke shoukeen logo ke liye saste tour packages...Ad
Ghumne ke shoukeen logo ke liye saste tour packages...
Discount Travel

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...
PM ModiNews : प्रधानमंत्री बनने के बाद पहली बार नरेंद्र मोदी सरगुजा संभाग के सूरजपुर जिले में पहुंचे PM Modi ,चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए , कांग्रेस पर साधा निशाना कहा - जब भी कांग्रेस की सरकार बनी है आतंकवाद और नक्सलवाद के हौंसले बढ़े है। | सरगुजा टाइम्स