Raigarh Bank Robbery :रायगढ़ के ढिमरापुर मार्ग स्थित एक्सिस बैंक में 19 सितंबर की सुबह 7 नकाबपोश डकैतों ने वारदात को दिया था
अंजाम, बैंक के चेस्ट से सोने-चांदी के जेवर सहित कैश लेकर हो गए थे फरार, पुलिस ने छत्तीसगढ़ के सभी बॉर्डर पर की थी नाकेबंदी
सरगुजा टाइम्स -रामानुजगज : Raigarh bank robbery: रायगढ़ शहर के ढिमरापुर मार्ग स्थित एक्सिस बैंक में 19 सितंबर की सुबह करीब 9 बजे 7 हथियारबंद डकैतों ने 5 करोड़ 62 लाख रुपए की डकैती की और फरार हो गए। इस दौरान डकैतों ने बैंक मैनेजर को चाकू मारकर घायल कर दिया था, वहीं अन्य बैंककर्मियों को भी बंधक बना लिया था। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी फरार हो गए थे। सीसीटीवी में पूरी वारदात कैद हो गई थी।
पुलिस ने डकैतों को पकडऩे जगह-जगह नाकेबंदी की थी। इसी बीच वारदात के 24 घंटे के भीतर 5 डकैत छत्तीसगढ़-झारखंड बॉर्डर पर रामानुजगंज बैरियर से दबोच लिए गए। सभी डकैत ट्रक में सवार होकर झारखंड की ओर भाग रहे थे। पुलिस ने उनके कब्जे से डकैती की रकम व ज्वेलरी बरामद कर ली है।
गौरतलब है कि रायगढ़ जिले के घरघोड़ा मार्ग में स्थित एक्सिस बैंक के कर्मचारी प्रतिदिन की भांति मंगलवार की सुबह भी बैंक पहुंचे थे। सुबह करीब पौने 9 बजे 6 से 7 नकाबपोश युवक बाइक से पहुंचे और एक-एक कर बैंक के अंदर घुसे।

नकाबपोशों के अंदर पहुंचने के बाद बैंक के कर्मचारी यह समझ रहे थे कि ग्राहक पहुंचे हैं, लेकिन कुछ समय में ही हथियारों से लैस इन डकैतों ने सबसे पहले बैंक के स्टाफ को बंधक बनाया। इसके बाद बैंक मैनेजर को एक चाकू व बंदूक की नोंक पर मारते हुए स्ट्रांग रूम की चाबी ली।
साथ ही वहां रखे 1 करोड़ 43 लाख रुपए की ज्वेलरी व 4 करोड़ 19 लाख रुपए कैश एक बैग में भरकर फरार हो गए। सभी डकैत बाइक पर सवार होकर अलग-अलग रास्तों से निकल गए। हालांकि यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना के बाद बैंक कर्मचारियों ने इस मामले की सूचना पुलिस को दी।






💬 पाठकों की राय (0)
सभ्य भाषा का प्रयोग करें।