ब्रेकिंग न्यूज़
ग्रामीण की मौत और आरोपों का अंबारब्रेकिंग न्यूज़: सरगुजा में भारी बारिश की चेतावनी!मोदी सरकार के 12 वर्ष मे विकास नहीं, सिर्फ जुमले हुये. जनता इस सरकार से परेशान : गिरीश देवांगनSDM करुण डहरिया व उसके साथियो ने किया आदिवासी किसान की हत्या, 4 गए जेलAmbikapur : मतदाता सूची से वैध नाम हटाने पर कांग्रेस का तीखा हमला, “घोर लापरवाही और लोकतांत्रिक अधिकारों पर प्रहार”ग्रामीण की मौत और आरोपों का अंबारब्रेकिंग न्यूज़: सरगुजा में भारी बारिश की चेतावनी!मोदी सरकार के 12 वर्ष मे विकास नहीं, सिर्फ जुमले हुये. जनता इस सरकार से परेशान : गिरीश देवांगनSDM करुण डहरिया व उसके साथियो ने किया आदिवासी किसान की हत्या, 4 गए जेलAmbikapur : मतदाता सूची से वैध नाम हटाने पर कांग्रेस का तीखा हमला, “घोर लापरवाही और लोकतांत्रिक अधिकारों पर प्रहार”
रायगढ़

Raigarh news : 99 एकड़ शासकीय भूमि पर अतिक्रमण का खुलासा, प्रशासन ने शुरू की सख्त कार्रवाई | पढ़े पूरी खबर। ......

द्वारा: SURESH GAINप्रकाशित: 17 जनवरी 2025दे देखा गया: 264 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏
Raigarh news : 99 एकड़ शासकीय भूमि पर अतिक्रमण का खुलासा, प्रशासन ने शुरू की सख्त कार्रवाई | पढ़े पूरी खबर। ......

रायगढ़। ग्राम पंचायत ओड़ेकेरा और उसके आश्रित ग्राम सराईपाली में शासकीय भूमि पर बड़े पैमाने पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। कुल 99 एकड़ शासकीय भूमि पर सरपंच, सचिव और अन्य प्रभावशाली लोगों द्वारा अतिक्रमण के गंभीर आरोप हैं। प्रशासन ने मामले को गं...

Advertisement

रायगढ़। ग्राम पंचायत ओड़ेकेरा और उसके आश्रित ग्राम सराईपाली में शासकीय भूमि पर बड़े पैमाने पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। कुल 99 एकड़ शासकीय भूमि पर सरपंच, सचिव और अन्य प्रभावशाली लोगों द्वारा अतिक्रमण के गंभीर आरोप हैं। प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है।

अवैध कब्जा: तालाब से लेकर गौचर भूमि तक पर अतिक्रमण
शिकायतकर्ता रघुनाथ चौहान ने भू राजस्व संहिता की धारा 248 के तहत आवेदन देकर आरोप लगाया कि शासकीय भूमि, जो तालाब, गौचर और सार्वजनिक उपयोग के लिए आरक्षित थी, पर सरपंच हीरधर साहू और अन्य ने अवैध कब्जा कर रखा है। खसरा नंबर 200/1, 213/1, 275/1 सहित 99 एकड़ भूमि पर मकान, होटल और खेती के लिए कब्जा कर लिया गया है।

प्रशासन की त्वरित कार्रवाई
नायब तहसीलदार ने 13 जनवरी 2025 को प्रकरण दर्ज कर सभी आरोपियों के खिलाफ काम रोको आदेश जारी किया। हल्का पटवारी और राजस्व निरीक्षक को तत्काल स्थल निरीक्षण कर रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया गया है।

Advertisement

शिकायत में गंभीर आरोप
सरपंच हीरधर साहू ने तालाब को पाटकर मकान और होटल बना लिए।
पंच नलिनी पाव, नर्मदा पटेल और कमल प्रसाद प्रधान ने सरकारी भूमि पर निजी निर्माण कर लिया।

गौचर भूमि पर खेती कर क्षेत्र की पशुचर भूमि समाप्त कर दी गई।. ......

ग्रामीणों में जगी उम्मीद :
प्रशासनिक कार्रवाई ने ग्रामीणों को राहत की उम्मीद दी है। इस कदम से शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कर सार्वजनिक उपयोग के लिए सुरक्षित किया जा सकता है। वहीं, इस मामले ने क्षेत्र में हलचल पैदा कर दी है।

राजस्व विभाग की जांच रिपोर्ट के आधार पर प्रशासन अब आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगा। ग्रामीणों को उम्मीद है कि उनकी भूमि पर फिर से सरकारी स्वामित्व स्थापित होगा।

Advertisement

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...
Raigarh news : 99 एकड़ शासकीय भूमि पर अतिक्रमण का खुलासा, प्रशासन ने शुरू की सख्त कार्रवाई | पढ़े पूरी खबर। ...... | सरगुजा टाइम्स